बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद OTT पर आएगी 'नीम करौली बाबा' की कहानी, जानें कब-कहां देखें 'हनुमान अंश'
खबर सार :-
Hanuman Ansh OTT Release: फिल्म 'हनुमान अंश' जल्द ही एक OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। वहीं, खबरों के अनुसार, फिल्म के अधिकारों (rights) को लेकर निर्माताओं के बीच विवाद चल रहा है।
खबर विस्तार : -
Hanuman Ansh OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद अब फिल्म 'हनुमान अंश' अब OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह उन प्रशंसकों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है जो लंबे समय से इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। दर्शकों को ये फिल्म ना तो नेटफ्लिक्स पर देखने मिलेगी ना ही प्राइम वीडियो पर बल्कि फैंस 27 नवंबर 2026 से सोनी लिव (SonyLIV) पर नीम करौली बाबा की कहानी को इंजॉय कर पाएंगे।
निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि सिनेमाघरों में दर्शकों से मिले भरपूर प्यार के बाद, अब यह फिल्म दर्शकों तक उनके घरों में पहुंचेगी। मेकर्स ने फिल्म सोनी लिव पर रिलीज करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि हनुमान अंश के ओटीटी अधिकार लगभग 100 करोड़ रुपये में बेचे गए थे। बाद में, फिल्म की निर्माता रागिनी सोना ने स्पष्ट किया कि 100 करोड़ रुपये की ओटीटी डील वाली ये खबरें महज अफवाहें थीं।
452.86 करोड़ का किया वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बता दें कि महज दो करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी और बिना किसी बड़े स्टार के होने के बावजूद, इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़े बजट वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया के चलते इसने रफ़्तार पकड़ी और इसकी कमाई लगातार बढ़ती गई। फिल्म ने भारत में 342.44 करोड़ और दुनिया भर में 452.86 करोड़ रुपये की कमाई की।
ये भी पढ़ेंः- बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख भावुक हुए अभिनेता अनुपम खेर
लगभग 80 दिनों तक सिनेमाघरों में टिकी रही इस फिल्म ने आठवें हफ़्ते में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करके सफलता का एक नया रिकॉर्ड बनाया। अब यही फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। हालांकि मेंकर्स ने इस ओटीटी डील की रकम का खुलासा नहीं किया है। इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है कि हनुमान अंश के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव के साथ मेकर्स की डील कितने रुपयों में हुई हैं।
'नीम करौली बाबा' के जीवन से प्रेरित है फिल्म
फिल्म की कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां के निधन के बाद जीवन, मृत्यु और ईश्वर से जुड़े गहरे सवालों के जवाब खोजने निकल पड़ता है। उत्तर भारत की अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान, उसे जीवन के कई कठिन अनुभवों से गुजरना पड़ता है। एक ऐसा सफर जो अंततः उसे एक नई पहचान, 'नीम करौली बाबा' के रूप में स्थापित करता है। फिल्म में शोभिनव सत्य ने मुख्य भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ेंः- Ramayana Review: रणबीर की गंभीरता और यश का रौद्र रूप, रिलीज हुई 4,000 करोड़ की रामायण, जानें कैसी है फिल्म
अन्य प्रमुख खबरें
-
बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख रो पड़े अभिनेता अनुपम खेर
2026-11-06
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन किया चमत्कार
2026-11-06
-
Ramayana Review: रणबीर की गंभीरता और यश का रौद्र रूप, जानें कैसी है फिल्म
2026-11-05
-
आयुष्मान खुराना से लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की रंगदारी
2026-11-04
-
रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड
2026-11-03
-
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बिग-बॉस में एक्ट्रेस ने जताई इच्छा
2026-11-03
-
बिश्नोई गैंग ने अभिनेता तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
2026-11-03
-
चिरंजीवी और राम चरण ने अमित शाह से की मुलाकात, डीपफेक पर सख्त कानून की मांग
2026-11-03
-
61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया खास तोहफा
2026-11-03
-
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
2026-11-02
-
मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का महज 33 साल की उम्र में निधन
2026-11-02
-
संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे, विवेक ओबेरॉय हुए भावुक
2026-11-01
-
गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट
2026-11-01
-
‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बाॅलीवुड में शोक
2026-10-31
-
प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' ऑस्कर के लिए क्वालिफाई
2026-10-30