पीएम स्वनिधि महोत्सव में महापौर ने पथ विक्रेताओं को किया प्रोत्साहित, छोटे व्यापारियों को दिया महत्व
खबर सार :-
महापौर सुषमा खर्कवाल ने शहर के लोगों, नगर निगम कर्मियों को स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए बधाई देते हुए छोटे व्यापारियों को शहर की अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत आधार बताया।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, राजधानी में नगर निगम के जोन-3 स्थित महानगर कल्याण मंडप में पीएम स्वनिधि महोत्सव में आज बड़ी संख्या में कारोबारी, अफसर, पार्षद और कर्मचारियों आदि की मौजूदगी रही। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर सुषमा खर्कवाल थीं। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पहले पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी दी। पथ विक्रेताओं को योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महापौर ने शहरवालों को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में तृतीय स्थान मिलने की बधाई दी।
यह भी पढ़ें: सात हत्याओं का राज उगलवाने में पसीना बहा रहे वरिष्ठ अधिकारी, बेंगलुरु के अलग-अलग जगहों पर फेंके शव
2020 में पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की गई थी
2020 में पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की गई थी। इसमें छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया गया था। पथ विक्रेताओं को बिना किसी गारंटी के बैंक से ऋण उपलब्ध कराना योजना के अंतर्गत आता है। इसमें प्रथम ऋण के रूप में 15 हजार रुपये तक, द्वितीय ऋण के रूप में 25 हजार रुपये तक और तृतीय ऋण के रूप में 50 हजार रुपये तक की सहायता दी जाती है। जो लोग समय पर ऋण चुका देते हैं, उनको ब्याज में छूट दी जाती है।
महापौर ने शहरवासियों को दी शुभकामनाएं
सुषमा खर्कवाल ने सभी लखनऊवासियों, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों और सफाई मित्रों को हार्दिक बधाई दी। यह बधाई उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में लखनऊ नगर निगम को देशभर में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए दिया। इस उपलब्धि को शहर के नागरिकों की सहभागिता, सफाई मित्रों की मेहनत और नगर निगम की पूरी टीम के लगातार प्रयासों का परिणाम बताया। इसके बाद महापौर ने कहा कि रेहड़ी-पटरी लगाने वाले छोटे व्यापारी शहर की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी यह बात फल-सब्जी विक्रेता, चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले, ठेला लगाने वाले, सिलाई और कारीगरी जैसे छोटे व्यवसायों से जुड़े लोगों के लिए थी। वह लोग अपनी मेहनत से शहर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समय पर जमा करना होता है सरकारी पैसा
लखनऊ शहर में करीब 1.33 लाख से अधिक पथ विक्रेता प्रथम ऋण में शामिल किए गए। जनपद में अब तक 1,33,313 पथ विक्रेताओं को प्रथम ऋण, 51,025 पथ विक्रेताओं को द्वितीय ऋण तथा 9,501 पथ विक्रेताओं को तृतीय ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। 1,02,731 पथ विक्रेता डिजिटल लेन-देन में शामिल किए गए। महापौर ने कहा कि बैंक से प्राप्त ऋण का उपयोग अपने व्यवसाय में ही करें। इसको आगे बढ़ाएं और कोशिश करें कि समय पर ऋण का भुगतान हो। इससे भविष्य में उनकी मांग के समय धन उपलब्ध रहेगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि यूपीआई और क्यूआर कोड के माध्यम से डिजिटल भुगतान का अलग से लाभ लें।
छोटा कारोबार करने के लिए सरकार करती है मदद
दरअसल, छोटे कामगार और व्यापारी या जो लोग छोटा काम करना चाहते हैं और उनके पास धन की व्यवस्था नहीं है, उन लोगों को सरकार की ओर से मदद की जा रही है। इसी योजना के अंतर्गत महापौर आज लोगों के बीच मौजूद हुई। उन्होंने जिला प्रशासन, नगर निगम, बैंक अधिकारियों एवं योजना से जुड़े सभी कर्मचारियों की सराहना भी की। कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन की मंजूरी और बैंक खाते में राशि आने में आमतौर पर 7 से 15 कार्य दिवस का समय लगता है। लोन की मंजूरीः आवेदन सबमिट करने के बाद बैंक द्वारा दस्तावेजों की जांच होती है, जिसमें लगभग 7 से 10 दिन लग सकते हैं। लोन अप्रूव होने के कुछ ही दिनों के भीतर राशि सीधे आपके पंजीकृत बैंक बचत खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
यह भी पढ़ें: काजीरंगा सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हुई, ट्रैवलर चालक-खलासी की भी मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ट्रेलर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत
2026-11-13
-
बिहार में छठ महापर्व की शुरुआत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
2026-11-13
-
बिहार में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी कार; दंपती समेत 3 की मौत
2026-11-13
-
‘बाट जे पूछेला बटोहिया...’ शिवनगरी काशी में गूंज रहे छठी मइया के गीत
2026-11-13
-
वैशाली में पुश्तैनी जमीन बेचने पर घर के चार सदस्यों ने खाया जहर
2026-11-13
-
लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ आज से, भोपाल के 54 घाटों पर व्यवस्था पूरी
2026-11-13
-
ताजमहल परिसर में पहुंचा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यूताजमहल परिसर में मिला 5 फुट लंबा ‘इंडियन राॅक पायथन’, वाइल्डलाइफ एसओएस ने शौचालय से किया रेस्क्यू
2026-11-12
-
छठ पूजा के लिए लखनऊ तैयार, 47 प्रमुख और 63 छोटे घाट बनाए
2026-11-12
-
पीटरहाॅफ बेचने के आरोपों का CM सुक्खू ने किया खंडन, BJP पर साधा निशाना
2026-11-12
-
शिमला में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही तीव्रता
2026-11-12
-
उज्जैन के महाकाल मंदिर में दिल्ली से आए भक्तों के साथ मारपीट, मुकदमा
2026-11-11
-
योगी आदित्यनाथ: यूपी में 26 जनवरी तक जारी रहेगा नियुक्ति पत्र वितरण
2026-11-11
-
झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे तीन दोस्तों की मौत
2026-11-11
-
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
2026-11-11
-
झांसी में रेलवे फाटक तीन दिन बंद, वैकल्पिक मार्ग की जानकारी
2026-11-11