सात हत्याओं का राज उगलवाने में पसीना बहा रहे वरिष्ठ अधिकारी, बेंगलुरु के अलग-अलग जगहों पर फेंके शव

खबर सार :-

सात हत्याओं का आरोपी अपने बयान में जो कुछ भी कह रहा है, वह पुलिस के गले के नीचे नहीं उतर रहा है। यह सभी हत्याएं एक ही परिवार की हुई हैं। कर्नाटक और तमिलनाडु के अलग-अलग इलाके में पुलिस ने शव बरामद किए हैं।
कर्नाटक पुलिस ने एक ही परिवार के हत्याकांड मामले में सभी 7 शव बरामद किए

खबर विस्तार : -

बेंगलुरु, एक ही परिवार के सात सदस्यों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में कर्नाटक पुलिस की परेशानी का अंदाजा लगा पाना कठिन है। यद्यपि सभी सात शव बरामद कर पुलिस को काफी राहत मिली है, लेकिन हत्याओं के पीछे की वजह का पता लगा पाना उसे ज्यादा मुश्किल हो रहा है। मामले के आरोपी इंदुशेखर से पूछताछ  तेज कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें:   फेसबुक पर बनी lover की ईंट से कूटकर हत्या, पति से छुपकर प्रेमी से मिलने पहुंची थी

आरोपी का बयान पुलिस को लग रही कहानी

यह मामला इतना पेंचीदा कर दिया गया है कि पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नेमा गौड़ा खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। मुख्य आरोपी इंदुशेखर बेंगलुरु लाया गया है। पुलिस के अनुसार, उसने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह अपनी पत्नी और उसके परिवार द्वारा मानसिक प्रताड़ना का शिकार हुआ है। इसके साथ ही संपत्ति से जुड़े विवाद भी हत्या के कारण बताए हैं। हालांकि, पुलिस यह आसानी से नहीं मानने वाली है। उसे शक है कि इस अपराध के पीछे कुछ और मकसद भी हो सकता है। 

सभी शव बरामद कर चल रही पड़ताल

पुलिस मुख्य आरोपी को एक बार फिर जांच के दायरे मेें लाएगी और पूछताछ कर पहले बताए कारणों से मिलान करेगी। तलाशी के लिए पुलिस की टीमों ने आरोपी को साथ लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में शव बरामदी के समय ले गई थी। पूरा मामला पकड़ में लाने के लिए पुलिस ने लगातार चार दिन-रात काम किया है। इस दौरान सभी सात शव बरामद कर लिए गए। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया। इन शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पूछताछ और पडताल के दौरान आरोपी सोमवार को पुलिस की टीम के साथ में था। हसन और मंगलुरु जिलों के बीच फैले शिरादी घाट के घने जंगलों में पहुंची और वहां से उसके साले शंकर और साली नलिनी के शव बरामद किए। चार शव एक 10 साल के बच्चे के शव के साथ मिले थे।

दस साल का बच्चा भी हत्या का शिकार

इंदुशेखर की पत्नी सुनीता और उसकी सास रूपावती का शव तमिलनाडु के सलेम के पास मिले। मैसूर में चामुंडी हिल्स के पास इनके शव पाए गए। जबकि सड़क किनारे गहरी खाइयों में दो अलग-अलग जगहों से उसके साले शिवकुमार और साली दिव्या के शव मिले। हत्यारोपी ने बेंगलुरु के बाहरी इलाके में नंदी हिल्स के पास 10 साल के पुनीत ( शंकर का बेटा) का शव फेंका था। 
मृतकों की पहचान उसकी पत्नी सुनीता, सास रूपावती, साले शिवकुमार और शंकर, साली दिव्या और नलिनी तथा पुनीत के रूप शव मिलते ही कर ली गई थी। आरोपी को राजाजीनगर पुलिस ने इंदुशेखर उर्फ सेकर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की बेटी से शुरू हुई पूछताछ

इस जांच के दायरे में सबसे पहले उसकी 17 साल की बेटी से पूछताछ शुरू कर दी गई है। पूरे मामले में पुलिस उसके बयानों की पुष्टि जरूरी मान रही है। माना जा रहा है कि ये हत्याएं 14 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच की गई हैं। जांच के दौरान कुछ ऐसे क्लू मिले हैं, इनमें शक है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के रिश्तेदारों को पारिवारिक मिलन के बहाने राजाजीनगर-भाष्यम सर्कल इलाके में स्थित अपने घर बुलाया। वहीं, उनकी हत्या कर दी। बाद में शवों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। यद्यपि इन हत्याओं के पीछे के असली मकसद के बारे में कुछ कह पाना बेहद कठिन है। 

यह भी पढ़ें:  Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा आज, PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

अन्य प्रमुख खबरें