नकब लगाकर चुराए थे तीन ड्रम रूपये, प्रयागराज की पुलिस ने जमीन खोदकर निकलवाया
खबर सार :-
प्रयागराज में खुदाई के दौरान एक स्थान पर तीन ड्रम में रूपये पाए गए। इनके बारे में पुलिस को गोपनीय तरीके से बताया गया था। इस खजाने की जांच की जा रही है।
खबर विस्तार : -
प्रयागराज, अगर कहा जाए कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रुपयों की खान है। इस बात को शायद ही कोई मान ले। लेकिन जब पुलिस और इन्कमटैक्स की गाड़ियां दौड़ी हुई आ जाएं तो हजारों की भीड़ जमा हो जाएगी। ऐसी ही एक घटना का जिक्र किया गया है। इसमें जमीन के अंदर खजाना निकला है। यह बाकायदा सुरक्षित तरीके से रखे गए थे। बहरहाल खुदाई में तीन ड्रम निकाले गए हैं। इनमें रूपये हैं। इनकी गिनती और पूरे मामले की जांच की शुरूआत हो चुुकी है।
यह भी पढें : दिल्ली में ग्रैप-1 को लेकर सख्ती करेगी ट्रैफिक पुलिस, वाहनों के पीयूसीसी और पुरानी गाड़ियों पर होगी नजर
बरईपुर रामनगर गांव में पुलिस की टीम डटी हुई
इस मामले में कई रहस्यों का पर्दाफांस किया जाना है। जिसके लिए नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव में पुलिस की टीम जमी हुई है। आखिर एक ही एक मकान की जमीन में इतना रूपया कहां से लाकर रखा गया। इन रूपयों को खुदाई कर ड्रमों में छिपाकर रखा गया था। इनकी संख्या तो अभी पता नहीं सका, लेकिन बताया जा रहा है कि यह रूपये इतनी अधिक संख्या में हैं कि उनको तीन ड्रमों में भरना पड़ा। जानकारी पाकर पुलिस ने सारा मामला खराब कर दिया। लेकिन इनका रहस्य जरूर पता चल जाएगा, क्योंकि सारा खजाना पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जाहिर सी बात है कि इसका खुलासा एक विभाग नहीं कर सकता, इसके लिए अभी कई और विभाग इन्वाल्व होंगे और पूरे मामले का खुलासा करेंगे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित विभागों को दे दी है। बरामद नकदी के स्रोत और उससे जुड़े तथ्यों की जांच पूरी होने तक खामोशी बनी हुई है। इधर पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिस घर से यह रुपये बरामद किए गए हैं, वहां भी चुप्पी बनी हुई है। अभी तक तो रकम को चोरी की सूचना पर जुटाया गया है। नवाबगंज और सोरांव थाने की पुलिस टीम ने बुधवार की रात मकान पर धावा मारा था।
मकान की तलाशी और फिर कई स्थानों की खुदाई
अचानक पुलिस के पहुंचने का माजरा पास के लोग भी नहीं समझ पाए। जब मकान की तलाशी और खुदाई की शुरू की गई तो सुगबुगाहट में सभी जान गए। बरामद नकदी को सील कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। दरअसल, पुलिस को कई सुत्रों और मसलों की कड़ियां खोलने में यहां तक का रास्ता मिला है। नकबजनी से जुड़े मामलों की चुनौती थी, इसका खुलासा करने के लिए अभियान चलाया गया था। इसी के तहत मुखबिर ने राजा खोल दिया। भलेही अभियान वाले मसले से यह नहीं जुड़े रहे हों लेकिन बरईपुर रामनगर गांव स्थित मकान मिले रूपये चोरी के ही बताए जा रहे हैं। इन रुपयों को जमीन में गाड़कर छिपाए गए थे।
नवाबगंज और सोरांव थाने की पुलिस टीम को उनके सूत्रों ने पक्की जानकारी दी थी। अन्यथा वह दो थानों की पुलिस लेकर न पहुंचती। मकान की तलाशी ली गई और फिर कई स्थानों की खुदाई की गई। आनाकानी करने वाले परिजनों ने कुछ भी नहीं बताया, आखिर तीन ड्रमों में छिपाकर रखी गई नकदी मिल ही गई। पुलिस ने बरामद रुपये अपने कब्जे में लेकर सील कर दिए हैं।
बरामद रकम और उसका स्रोत की पूरी जानकारी सामने जांच के बाद आएगी। इस वारदात की सच्चाई बताने का पुलिस उपायुक्त गंगानगर सोनम कुमार ने भी इंतजार करने के लिए कहा है। बुधवार देर रात इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी जरूर दी। पड़ताल करने वाली टीम में पुलिस अधिकारियों पर्यवेक्षण और नवाबगंज व सोरांव थाने की पुलिस का सहयोग रहा है।
यह भी पढें : दिल्ली में ग्रैप-1 को लेकर सख्ती करेगी ट्रैफिक पुलिस, वाहनों के पीयूसीसी और पुरानी गाड़ियों पर होगी नजर
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में साइबर अपराध रोकने की कोशिश, जागरूकता अभियान शुरू
2026-10-28
-
बरपेटा में जमीन पर शवों से लिपटे थे बच्चे, पुकार रहे थे पापा-पापा, मम्मा-मम्मा
2026-10-28
-
Lucknow के सआदतगंज में दौड़े अधिकारी, तिहरे हत्याकांड में चला bulldozer
2026-10-28
-
लखनऊ की जेलों में बंदियों के मानवाधिकारों और सुधार कार्यों पर उच्चस्तरीय बैठक
2026-10-26
-
दस लाख के लेन-देन में किया था Double murder, पार्षद के साथ एक अन्य की ली जान
2026-10-25
-
लखनऊ में लापता 11 वर्षीय बालिका पांच घंटे में सकुशल बरामद
2026-10-24
-
मेटा अलर्ट से यूपी पुलिस ने गोंडा-मुरादाबाद में बचाई 2 जानें
2026-10-23
-
जाली भारतीय मुद्रा तस्करी में नेपाली नागरिक को कठोर कारावास
2026-10-23
-
उत्तर प्रदेश पुलिस की लघु फिल्म 'वर्दी' रिलीज, शहीद सुनील कुमार को श्रद्धांजलि
2026-10-21
-
एनसीबी लखनऊ: 2017 के मादक पदार्थ मामले में दो दोषियों को सजा
2026-10-21
-
लखनऊ पुलिस का डिजिटल कवच: साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान कल से शुरू
2026-10-21
-
यूपी पुलिस ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स के पुनर्वास के लिए उठाया कदम
2026-10-19
-
लखनऊ अपहरण और फिरौती मामला: 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार
2026-10-19
-
मध्य प्रदेश : पिता ने दो बच्चों का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, ट्रेन के सामने कूदकर खुद दी जान
2026-10-19
-
मुंबईः टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, सीएम फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
2026-10-18