मध्य प्रदेश: पटवारी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, स्टेशन की पार्किंग में कार में मिले दो बेटों के शव
खबर सार :-
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम् जिला में एक दहलाने वाली घटना हुई है। इसमें दो बच्चों के शव कार में पाए गए, जबकि उसके पिता ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्म हत्या कर ली है। इस मामले का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
खबर विस्तार : -
नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की पिपरिया में रविवार दोपहर को एक ऐसी घटना घटी, जिसे सुनकर मजबूत दिल वाले भी कांप उठे। इस घटना में तीन लोगों के शव मिलने की जानकारी है। बता दें कि रविवार को दोपहर में पटवारी अजय धाकड़ ने सिंहमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।
ट्रेन से टकराकर उनके शरीर का जो हाल हुआ, उसे हर कोई नहीं देख सका। वह तो पुलिस के लोग थे, जिनको अपनी ड्यूटी का कोरम पूरा करना था। बताया जाता है कि पटवारी का सिर धड़ से अलग होकर काफी दूर गिरा। उनके शरीर के इतने टुकड़े हुए की इनको बिनना पड़ा। पुलिस ने एक-एक टुकड़े को समेट कर पॉलिथीन में भरा।
यह भी पढ़ें : लखनऊ में नशे की शीशी मांगने को लेकर हुए विवाद में ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
रायसेन जिले के अलीगंज के निवासी थे अजय धाकड़
इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अजय धाकड़ रायसेन जिले के बरेली स्थित अलीगंज गांव के निवासी थे। वह रायसेन जिले के उदयपुरा में पटवारी के पद पर पदस्थ थे। परिजनों ने जब इस घटना के बारे में सुना तो मानो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई। वह घटनावाले स्थान की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया।
इधर पटवारी के बच्चों का कहीं पता नहीं लग पा रहा था। दोपहर की घटना थी और शाम को पता चला कि पटवारी की कार पिपरिया रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में खड़ी है। इस गाड़ी में देखा गया तो दोनों बच्चों के शव पड़े थे। इनकी गला घांेट कर हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि पटवारी ने बच्चों की हत्या करने के बाद अपनी जान दी है।
शाम करीब 6ः00 बजे कार पार्किंग में खड़ी दिखी थी
पुलिस ने तहकीकात के आधार पर बताया कि करीब 3ः00 बजे पिपरिया स्टेशन के पास पटवारी ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों जुटने लगे थे। जानकारियां जुटाने के लिए अजय के चाचा प्रताप सिंह धाकड़ पुलिस के पास थाने सूचना देने पहुंचे। पुलिस को बताया कि जब पटवारी की मौत की खबर मिली तो बच्चे कहीं नजर नहीं आ रहे थे।
अजय धाकड़ रायसेन जिला के बरेली के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि शाम करीब 6ः00 बजे कार पार्किंग में खड़ी दिखी थी। इसमें शिवम और समर्थ के शव पड़े थे। छोटा बेटा शिवम कक्षा 6 में पढ़ता था और बड़ा समर्थ कक्षा 9 का छात्र था। जानकारी मिली है कि पटवारी बच्चों को पिपरिया में फिल्म दिखाने के लिए लाए थे। मगर, कहानी कुछ और ही निकली।
पिपरिया के एसडीओपी आशीष कुमार पवार ने बताया कि शुरुआती जांच में अभी पता लगा है कि बच्चों की मौत उनकी गला घोेटकर हुई है। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई है? अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई मिल पाएगी। इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है कि अजय धाकड़ ने आत्महत्या क्यों की? फिलहाल, कई ऐसे सवाल हैं, जिनके उत्तर के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है। सवाल यह है कि परिजनों के मुताबिक, घर परिवार में कोई ऐसी बात नहीं थी, जिससे आत्मघाती कदम उठाया जाए।
बच्चों को फिल्म दिखाने लाए तो इरादा क्यों बदला?
आर्थिक तंगी के चलते भी कोई मामला सामने नहीं आया। इसके बाद भी इतना बड़ा वाक्य हो गया, यह तो जांच पड़ताल का विषय है। इस वारदात को जिसने सुना वह दहल गया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और तरह-तरह की बातें करने लगे। यह बच्चे तो मासूम थे। इनका कसूर क्या था? वहीं, उनके पिता भी ऐसा क्या कारण बना कि वह अपने शरीर के चीथड़े करने के लिए ट्रेन के सामने कूद पड़े। बहरहाल, मामला कुछ भी हो, इलाके में सनसनी हैै। परिवार में मातम है। यह समझने की जरूरत है कि परिस्थितियां कुछ भी बनें, ऐसे प्रयास नहीं करने चाहिए।
पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया तो परिजनों से कुछ पता नहीं चल पाया है। अब पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाए, उसके बाद विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी। जरूरत पडी तो कई लोगों को हिरासत में भी लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक से आए थे हमलावर, मुंबई में हड़कंप

अन्य प्रमुख खबरें
-
मुंबईः टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, सीएम फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
2026-10-18
-
लखनऊ: ई-रिक्शा चालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, ब्लेड बरामद
2026-10-18
-
कानून से इंसाफ मांग रहे JAYS प्रदर्शनकारी, युवती ने पुलिस पर जड़ दिया थप्पड़
2026-10-18
-
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार और एक बाल अपचारी हिरासत में
2026-10-18
-
Balrampur: पूजा पंडाल में घुसी अनियंत्रित कार, three dead
2026-10-18
-
Gwalior में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, मंदिर जा रहे 14 श्रद्धालुओं को कुचला, 29 injured
2026-10-18
-
लखनऊ के रहीमाबाद में तेजाब हमला: आरोपी गिरफ्तार
2026-10-17
-
उत्तर प्रदेश में नशा तस्करों पर शिकंजा, साल 2026 में बड़ी कार्रवाई
2026-10-17
-
उत्तर प्रदेश पुलिस ने नशामुक्त भारत के लिए शुरू की अखिल भारतीय मोटरसाइकिल रैली
2026-10-17
-
लखनऊ पुलिस ने मेटा अलर्ट पर मात्र 10 मिनट में बचाई युवक की जान
2026-10-16
-
UP Jail DG P.C. Meena : यूपी जेलों में सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
2026-10-16
-
शिमला में महिलाओं से लूटे गए जेवर बरामद, जम्मू के एक घर से मिले गहने
2026-10-16
-
लखनऊ पुलिस ने संगठित अपराध रोकने के लिए लॉन्च किया 'सूत्रसारथी' बॉट
2026-10-16
-
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित
2026-10-15
-
EARNINGS अठन्नी, खर्चा रुपैया-पूछ रहे लोकायुक्त ‘30 CRORE’ कहां से लाए भैया
2026-10-15