पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो गिरफ्तार
खबर सार :-
लखनऊ के बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर को मिले प्रॉपर्टी डीलर के शव के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है।
खबर विस्तार : -
लखनऊ : राजधानी के इंदिरानगर इलाके के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अरविंद कुमार रावत का शव 12 अक्टूबर की देर रात बीकेटी थाना क्षेत्र के अचरामऊ गांव के पास एक बोरे में मिला था। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक की पत्नी मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पत्नी ने अपने पति के कारोबार से जुड़े विवादों के आधार पर कुछ लोगों के नाम भी संदेह के दायरे में रखे थे।
पूछताछ में सामने आई खौफनाक दास्तान
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) का गहन विश्लेषण किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी छानबीन के दौरान अमन धीमान और एक बाल अपचारी पुलिस के संदेह के घेरे में आए। पुलिस टीम ने किसान पथ से गोहना कला की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से अभियुक्त अमन धीमान और रवि कुमार गौतम को धर दबोचा। साथ ही, बाल अपचारी को भी अपनी अभिरक्षा में ले लिया गया। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी अमन धीमान ने बताया कि उसे मृतक अरविंद को पचास हजार रुपये देने थे।
घटना वाले दिन दोनों ने कोयली पुरवा शराब ठेके के पास शराब खरीदी और मानस ग्रीन योजना के एक प्लॉट पर स्थित कार्यालय के पीछे बैठकर सेवन किया। इसी दौरान बकाया रुपये मांगने पर दोनों में तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर अमन ने ईंट और कंक्रीट के पत्थरों से अरविंद के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद मौत की पुष्टि करने के लिए हथौड़े से भी हमला किया गया।
सबूत मिटाने की कोशिश और बरामदगी
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर कार की डिग्गी में रखा और बीकेटी क्षेत्र में फेंक दिया। आरोपियों ने इस्तेमाल की गई आल्टो कार को अपने एक अन्य साथी सूरज रावत को छिपाने के लिए दे दिया था, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने अमन की पर हत्या में प्रयुक्त कंक्रीट के पत्थर, ईंट का टुकड़ा, हथौड़ा, दो मोबाइल फोन, ग्यारह सौ रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
पुलिस ने इस मामले में साक्ष्य छिपाने की धाराएं भी बढ़ाई हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए मुख्य आरोपी अमन धीमान का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसके खिलाफ पूर्व में इंदिरानगर और वजीरगंज थानों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अन्य अभियुक्त रवि कुमार गौतम पेंटिंग का कार्य करता है, जबकि हिरासत में लिया गया बाल अपचारी गोशाला में काम करता है। फरार चल रहे सूरज रावत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी हैं। यह पूरी घटना वित्तीय लेनदेन और व्यावसायिक रंजिश से जुड़ी हुई है। मृतक अरविंद कुमार रावत लंबे समय से प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे थे और उनका आरोपी अमन धीमान के साथनिशानदेही पैसों का पुराना हिसाब-किताब था। इस मामले में पुलिस की स्वाट, सर्विलांस टीम और बीकेटी थाने की पुलिस संयुक्त रूप से तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच को आगे बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ेंः- Lucknow Crime: पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख भड़के पति ने युवक पर डाला तेजाब, आरोपी गिरफ्तार!
अन्य प्रमुख खबरें
-
Balrampur: पूजा पंडाल में घुसी अनियंत्रित कार, three dead
2026-10-18
-
Gwalior में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, मंदिर जा रहे 14 श्रद्धालुओं को कुचला, 29 injured
2026-10-18
-
लखनऊ के रहीमाबाद में तेजाब हमला: आरोपी गिरफ्तार
2026-10-17
-
उत्तर प्रदेश में नशा तस्करों पर शिकंजा, साल 2026 में बड़ी कार्रवाई
2026-10-17
-
उत्तर प्रदेश पुलिस ने नशामुक्त भारत के लिए शुरू की अखिल भारतीय मोटरसाइकिल रैली
2026-10-17
-
लखनऊ पुलिस ने मेटा अलर्ट पर मात्र 10 मिनट में बचाई युवक की जान
2026-10-16
-
UP Jail DG P.C. Meena : यूपी जेलों में सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
2026-10-16
-
शिमला में महिलाओं से लूटे गए जेवर बरामद, जम्मू के एक घर से मिले गहने
2026-10-16
-
लखनऊ पुलिस ने संगठित अपराध रोकने के लिए लॉन्च किया 'सूत्रसारथी' बॉट
2026-10-16
-
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित
2026-10-15
-
EARNINGS अठन्नी, खर्चा रुपैया-पूछ रहे लोकायुक्त ‘30 CRORE’ कहां से लाए भैया
2026-10-15
-
रांची में साइबर फ्राॅड गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
2026-10-14
-
शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
2026-10-14
-
सौरभ राजपूत हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
2026-10-14
-
पंजाबः एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का वीडियो आया सामने
2026-10-13