Parvinder Jhota Murder: पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट की गोली मार कर हत्या, खौफनाक वारदात का वीडियो आया सामने
खबर सार :-
Parvinder Jhota Murder: पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खबर विस्तार : -
Parvinder Jhota Murder: पंजाब से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मंगलवार 13 अक्टूबर की सुबह पंजाब के मानसा में ड्रग्स के खिलाफ मुहिम चलाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह खौफनाक वारदात खुद परविंदर सिंह झोटा द्वारा चलाए जा रहे एक फेसबुक लाइव वीडियो में कैद हो गई। इस घटना के बाद पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
परविंदर झोटा को लगीं थी तीन गोलियां
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर झोटा एक फार्मेसी गए और मालिक से उस व्यक्ति के बारे में पूछा जिसने कथित तौर पर उसी सुबह वहां से ड्रग्स खरीदे थे। इसी को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, इस दौरान दुकान में मौजूद एक व्यक्ति ने झोटा पर गोलियां चला दी। वहीं गोली लगने से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परविंदर को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके साथियों को भी गोलियों के छर्रे लगे हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि घटना के बाद दुकान का मालिक दुकान बंद करके मौके से भाग गया। खबर मिलने पर पुलिस और झोटा के समर्थक मौके पर जमा हो गए। फिलहाल
मानसा सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) डॉ. गुरमेल सिंह ने मीडिया को बताया कि झोटा को तीन गोलियां लगी थीं। उन्होंने कहा, "एक गोली परविंदर के लिवर में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।" रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें बहुत करीब से कई बार गोली मारी गई थी।
ये भी पढ़ें-- बिहार में फिर एक लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, सात अज्ञात युवकों पर एफआईआर
परविंदर सिंह की हत्या का वीडियो आया सामने
दरअसल परविंदर सिंह झोटा, जो अक्सर मानसा में सिंथेटिक और नशीली दवाओं की गैर-कानूनी बिक्री के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन करते हैं, मंगलवार सुबह अपने साथियों के साथ अश्वनी कुमार के मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। झोटा के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति भी था और उन्होंने दावा किया कि उस व्यक्ति ने अभी-अभी दुकान से प्रतिबंधित दवाएं खरीदी थीं।
लगभग 5 मिनट 48 सेकंड के एक लाइव वीडियो में, झोटा को केमिस्ट अश्वनी कुमार से CCTV फुटेज दिखाने के लिए कहते और पुलिस को बुलाते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में झोटा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "अश्वनी ने अपनी पीठ के पीछे पिस्तौल छिपा रखी है... मार ना, मार मुझे, तूने पिस्तौल क्यों निकाली है?" इसके तुरंत बाद, गोली चलने की तेज आवाज सुनाई देती है, उनके हाथ से फोन गिर जाता है और लाइव बंद हो जाता है।
नशे के खिलाफ छेड़ रखी थी मुहिम
बता दें कि परविंदर सिंह झोटा एक एंटी-ड्रग टास्क फोर्स से जुड़े थे और ड्रग्स की तस्करी और नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ सक्रिय रूप से मुहिम चला रहे थे। उन्होंने ड्रग्स बेचने के शक वाले लोगों का सामना किया था और ड्रग्स की समस्या के खिलाफ एकजुट होने के लिए स्थानीय समुदायों को लामबंद किया था। उन्हें मानसा और आसपास के इलाकों में मेडिकल स्टोर पर बैन कैप्सूल की बिक्री के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए जाना जाता था। उनकी कोशिशों की वजह से कई ग्राम पंचायतों ने ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ प्रस्ताव पास किए थे। ड्रग्स से जुड़ी गतिविधियों के आरोपी लोगों के साथ उनके टकराव की खबरें भी पहले सुर्खियों में रही थीं।
परविंदर की हत्या के बाद इलाके में तनाव
परविंदर सिंह झोटा सोशल मीडिया पर 'झोटा' के नाम से मशहूर थे। दिन-दहाड़े हुई उनके हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि, गोली मारने के मकसद, आरोपी की पहचान और पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
कांग्रेस नेता ने सरकार पर साधा निशाना
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा, "दिन-दहाड़े परविंदर सिंह झोटा की हत्या भगवंत मान सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता और ड्रग्स के खिलाफ उनकी नाकाम 'जंग' का सीधा नतीजा है।" 'X' पर एक पोस्ट में वारिंग ने लिखा, "परविंदर ने पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाई थी, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार से उन्हें कभी समर्थन नहीं मिला। दिन-दहाड़े हुई उनकी हत्या AAP सरकार की बड़ी नाकामियों को उजागर करती है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं 2023 में परविंदर के पिता और परिवार से तब मिला था जब उन्हें झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। वाहेगुरु इस मुश्किल समय में परिवार को हिम्मत दें।"
ये भी पढ़ेंः- बेंगलुरु,: आंध्र प्रदेश के आईएएस अधिकारी और उनके तीन दोस्तों ने इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारा, एफआईआर दर्ज
अन्य प्रमुख खबरें
-
रात डेढ़ बजे पब में अफसर और उसके मित्र ने मारी दारोगा को थप्पड़
2026-10-13
-
कर्नाटकः भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद के इस्तीफे की मांग
2026-10-12
-
खुन्नस में की चाचा पर फायरिंग, गोली लगते ही चाची की मौत, चित्रकूट में मऊ में प्रेमप्रसंग से जुड़ी वारदात
2026-10-12
-
मेरठः आधी रात पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट
2026-10-09
-
प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर यूपी पुलिस ने जताया शोक
2026-10-08
-
शिमला में महिलाओं की आंखों में मिर्च डालकर स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार
2026-10-06
-
लखनऊ इकाना स्टेडियम टी20 मैच: ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग गाइड
2026-10-05
-
दिल्ली पुलिस मुठभेड़: बिश्नोई गैंग के दो शूटर वसीम व कैफ गिरफ्तार
2026-10-05
-
Mad Sandhu Murder: पंजाबी इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की गोली मारकर हत्या
2026-10-04
-
up : सेना के सूबेदार का पार्थिव शरीर देवरिया ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, चार की मौत
2026-10-04
-
छत्तीसगढ़ पुलिस ने UP जा रहे ट्रक से पकड़ा 440 किलो गांजा, दो गिरफ्तार
2026-10-02
-
बांदाः पानी में डूबने से नहीं सिर की चोटों से हुई थी दोनों मासूम भाइयों की मौत, नौ लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
2026-10-02
-
लखनऊ में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह शुरू, ऑपरेशन डिजिटल कवच का ऐलान
2026-10-01
-
शाहजहांपुर के एक मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, जलाए दोनों शव, इलाके में सनसनी
2026-10-01
-
जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर चलाईं गोलियां, 4 की मौत
2026-09-29