ट्रक के नीचे दबीं दो कारें बनीं कबाड़, एक उत्तराखंड तो दूसरी हरियाणा की
खबर सार :-
ट्रक के नीचे दबीं दो कारें बनीं कबाड़, एक उत्तराखंड तो दूसरी हरियाणा कीओवरलोडिंग का सिला कई बार खुद भी उठाना पड़ता है। इसका अधिक बार परिणाम दूसरों को ही उठाना पड़ता है। हरिद्वार में पलटे ट्रक को देखकर तो यही कहा जा सकता है। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
खबर विस्तार : -
हरिद्वार, गन्नों से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस जगह पर यह पलटा, वहां पर दो कारें खड़ी थीं। ट्रक की चपेट में आने से दोनांे कारें उसके नीचे दब गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय दोनों कारों में कोई सवार नहीं था। यह हादसा कनखल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर हुआ। देर रात हुए इस हादसे में हरियाणा नंबर की एक कार पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गई। दूसरी कार उत्तराखंड की है। इसका पिछला हिस्सा ट्रक के नीचे आ गया। दोनों वाहनों का काफी हिस्सा चकनाचूर हो गया।
ये भी पढ़ेंः वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जों पर लगेगी लगाम, ‘उम्मीद’ नियमावली मंजूर करने वाला यूपी पहला राज्यः मोहसिन रजा
किसान गन्ना लेकर मिलों की ओर जा रहे थे
जानकारी के अनुसार, इन दिनों शुगर मिलों में गन्ने की पेराई काफी तेजी से चल रही है। इसीलिए यह ट्रैकों में भरकर मिलो में ले जाया जा रहा है, लेकिन इस दौरान कुछ ओवरलोडिंग और लापरवाही के चलते हादसे भी हो रहे हैं। पिछली रात किसान बड़ी संख्या में गन्ना लेकर मिलों की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक ओवरलोडिंग के कारण डिसबैलेंस हो गया। यह प्रेम नगर तिराहे के पास सर्विस रोड पर एक होटल के सामने अनियंत्रित हो गया। वाहन से चालक का नियंत्रण हटते ही यह सड़क के किनारे पलट गया। इस दौरान वहां पर कई गाड़ियां खड़ी थी।
ट्रक, दो खड़ी कारों पर टकराकर पलट गया
इनमें जिस जगह ट्रक पलटा, वहां पर दो कारें खड़ी थीं। यह ट्रक उन्हीं कारों पर टकराकर पलट गया। इनमें एक कार उत्तराखंड की थी, जबिक दूसरी कर हरियाणा की थी। नंबर के आधार पर तत्काल इसकी जानकारी की गई। हरियाणा नंबर वाली कर पर रिश्तेदारों से मिलने उत्तराखंड मिलने के लिए आए हुए थे। परिवार के लोग कार से उतरे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। गनीमत रही कि जिस समय ट्रक पलटा, यह लोग कार पर नहीं थे। ट्रक के गन्ने से कार पूरी तरह से ढक गई थी। वहीं, दूसरी कार उत्तराखंड की थी। इसका पिछला हिस्सा पूरी तरह से दब गया था। हादसे के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई।
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े और उन्होंने पहले तो कार में झांकने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह से पता चला कि कार में कोई बैठा हुआ नहीं था। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक नशे में था। वाहन पलटने के तुरंत बाद से ही वह मौके से नदारत हो गया। इस हादसे की सूचना दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई, जिनके पहुंचने के बाद कारों पर से ट्रक को हटाया गया।
दोनों कार पूरी तरह से कबाड़ लग रही थी
पुलिस ने भी नंबर के आधार पर ट्रक मालिक और चालक का पता लगाना शुरू किया। दोनों कारों को जब बाहर निकलवाया गया तो वह पूरी तरह से कबाड़ लग रही थी। सर्विस रोड पर यातायात सुचारू करना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था। इस दौरान काफी संख्या में लोग वाहनों को देख रहे थे। हाईवे पर लगातार इस तरह के हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों ने भी वाहन रोककर पुलिस से मांग की कि ओवरलोडिंग को किसी तरह से रोका जाए।
वरना जान माल का नुकसान होता रहेगा। इधर पुलिस अधिकारी अनुज सिंह ने जानकारी दी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और वहां पर घटना के संबंध में पूरी रिपोर्ट ली। ट्रक को खाली कराया गया है। एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सडकों पर गश्त कर रही पुलिस की जिम्मेदारी होती है कि वह वाहनों के आवागमन पर निगरानी रखें। यदि वह कहीं भी चौराहों आदि पर चेकिंग का डर दिखाती तो चालक शराब पीकर वाहन नहीं चलाता। इस मामले में बताया जा रहा है कि चालक ने शराब पी रखी थी। इसीलिए उसका वाहन से नियंत्रण हटा और वह फरार भी हो गया।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में DTC के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, हापुड़ तक दौड़ेंगी ई-बसें
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP के सीहोर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी व बेटे के शव मिले
2026-11-18
-
वाराणसी के होटल में युवक ने प्रेमिका का गला रेता, फांसी लगाकर दी जान
2026-11-17
-
एआई से तेजी से बढ़ रहे बच्चों के यौन शोषण के मामले
2026-11-16
-
लखनऊ: भूत भगाने के नाम पर महिला डॉक्टर से 67 लाख की ठगी
2026-11-16
-
असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 23 की मौत
2026-11-13
-
कर्नाटक पुलिस ने एक ही परिवार के हत्याकांड मामले में सभी 7 शव बरामद किए
2026-11-10
-
Facebook पर बनी बुलंदशहर की lover की गाजियाबाद में हत्या, पांच महीने पहले हुई थी दोस्ती
2026-11-10
-
भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका से गिरफ्तार
2026-11-07
-
झांसी में दमकल चालक का वीडियो वायरल, अवैध वसूली के आरोप पर जांच शुरू
2026-11-04
-
झांसी सर्राफा बाजार में सुरक्षा और त्योहारी व्यवस्था का निरीक्षण
2026-11-03
-
बांदा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
2026-11-03
-
आजमगढ़ में एडीजी नवीन अरोड़ा ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-11-02
-
कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष हत्याकांड: अपहरण के बाद हत्या, तीन गिरफ्तार
2026-11-02
-
लखनऊ में यातायात माह 2026 का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा पर जोर
2026-11-01
-
लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले 06 अवैध SIM Box बरामद
2026-11-01