फेसबुक पर बनी lover की ईंट से कूटकर हत्या, पति से छुपकर प्रेमी से मिलने पहुंची थी
खबर सार :-
पांच महीने पहले फेसबुक पर हुई दोस्ती का सिला इस तरह का होगा, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में उसके प्रेमी ने बुलंदशहर की अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया और किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान उसने ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।
खबर विस्तार : -
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में एक महिला को उसके ही प्रेमी ने ईंट से वार कर मार डाला। फेसबुक पर यह दोनों दोस्त बने थे और सोमवार की रात मुलाकात हुई थी। महिला की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। उसकी छोटी बहन भी साथ गई थी। युवती कमरे से बाहर थी। इसी दौरान बहन के प्रेमी को बाहर बैग लेकर जाते हुए देखा। इस पर उसे कुछ हैरानी हुई और अंदर गई। अंदर कमरे में उसकी बहन खून से लथपथ पड़ी थी। यह देखकर वह चीखने चिल्लाने लगी।
यह भी पढ़ें :मुकेश सहनी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को दी धमकी, बोले- एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देता
आरोपी शेखपुर गढ़वा थाना खानपुर का रहने है वाला
उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने भाग रहे युवती के दोस्त को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। घटना के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मृतका की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। वह प्रमोद निवासी गांव मलकपुर, थाना अनूपशहर, जिला बुलंदशहर की पत्नी थी। आरोपी पिंटू (33) भी बुलंदशहर के गांव शेखपुर गढ़वा थाना खानपुर का रहने वाला है।
पिंकी और पिंटू की दोस्ती करीब चार-पांच महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। पति से चोरी छिपे वह युवक से बात किया करती थी। इसी दौरान मुलाकात की बात हो गई। 9 नवंबर को पिंकी और पिंटू ने मिलने का निर्णय किया। युवक के बताए पता नाईपुरा कॉलोनी स्थित उसके कमरे पर वह पहुंच गई। कुछ देर तक दोनों बात करते रहे। उसकी बहन कमरे से बाहर चली आई। इसी दौरान युवक और युवती में किसी बात पर कहासुनी हो गई।
पिंटू ने पास में पड़ी ईंट से पिंकी के सिर पर वार कर दिया
आरोप है कि पिंटू ने पास में पड़ी ईंट से पिंकी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। जिस मकान में वह रहता था, हाल में ही किराए पर लिया था। उसके दोस्त प्रतीक ने बताया कि पिंटू अपने दोस्त आर्यन गुप्ता उर्फ बंटी (22) के साथ पांच दिन पहले ही कमरे को किराए पर लिया था। वारदात के दौरान स्थानीय लोगों ने पिंटू के साथ उसके दोस्त आर्यन को भी पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।
एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि 9 नवंबर की रात करीब 9ः43 बजे इस वारदात की जानकारी मिली थी। इसमें बताया गया कि इंद्रापुरी चौकी क्षेत्र में महिला की हत्या की गई है। उस सूचना के बाद पुलिस के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पिंटू और उसके दोस्त आर्यन गुप्ता उर्फ बंटी को हिरासत में ले रखा है। इनसे पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही हैै।
FAQ
1. महिला की बहन घटना के समय कहां थी?
महिला के साथ उसकी बहन को झगडे़ की आवाज नहीं सुनाई पडी। इसपर कुछ अलग कहनी गढी जा रही है। वह अपनी बहन को किसी से मिलवाने क्यों लेकर गई? इसका विरोध उसे करना चाहिए था। शादीशुदा महिला को खुद मिलवाने पहुंची और घटना की जानकारी भी उसको बाद में हुई? पुलिस के लिए यह प्रश्न जांच का दायरा बढ़ा रहा है।
2. आरोपी के कमरे में ईंट पहले से क्यों था?
पुलिस इस मामले तक नहीं क्यों नहीं पहुंच पाई है, हो सकता है कि कई क्लू एक साथ मिलाए जा रहे हों। हर सवाल का जवाब किसी भी समय नहीं दिया जा सकता है। पुलिस घटना के समय इसका खुलासा कर सकती है। उसका कहना है कि दोनों आरोपी हिरासत में हैं। इनसे राज उगलवाया जा रहा है।
3. क्या पहले से ही महिला घर से बाहर थी?
महिला ने रात का समय क्यों चुना? क्या वह पहले से ही घर से बाहर थी? यदि वह अपने घर से निकलती तो रात वापसी कब हो पाती, इसपर उसने गौर जरूर किया होगा। इसलिए यह जांच का विषय है कि कहीं वह पहले से ही घर से बाहर तो नहीं थी। इस प्रश्न का भी उत्तर कई प्रश्नों के साथ जुड़ा हुआ है। उम्मीद है कि इनका उत्तर जल्द मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें : हर व्यक्ति के लिए अलग होती है योग थेरेपी, अपनाने से पहले जानें इसकी सावधानियां
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका से गिरफ्तार
2026-11-07
-
झांसी में दमकल चालक का वीडियो वायरल, अवैध वसूली के आरोप पर जांच शुरू
2026-11-04
-
झांसी सर्राफा बाजार में सुरक्षा और त्योहारी व्यवस्था का निरीक्षण
2026-11-03
-
बांदा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
2026-11-03
-
आजमगढ़ में एडीजी नवीन अरोड़ा ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-11-02
-
कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष हत्याकांड: अपहरण के बाद हत्या, तीन गिरफ्तार
2026-11-02
-
लखनऊ में यातायात माह 2026 का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा पर जोर
2026-11-01
-
लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले 06 अवैध SIM Box बरामद
2026-11-01
-
देवरिया में रोकी सफेद कार, डिग्गी से निकाला युवती का शव, यूपी में फेंका
2026-11-01
-
नैनीताल हाईकोर्ट का आदेश: मधुमिता हत्याकांड के दोषी संतोष राय की रिहाई
2026-10-31
-
वाराणसी में पुलिस मुठभेड़: सिपाही पर गोली चलाने वाला बदमाश गिरफ्तार
2026-10-31
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और अब्दुल्ला को जमानत
2026-10-29
-
यूपी में ओवरस्पीडिंग पर सख्ती, दो दिन में 6,777 चालान
2026-10-29
-
जमीन खोदकर निकाले रुपयों से भरे तीन ड्रम, प्रयागराज पुलिस ने की रात भर कार्रवाई
2026-10-29
-
लखनऊ में साइबर अपराध रोकने की कोशिश, जागरूकता अभियान शुरू
2026-10-28