एक सफेद रंग की कार तलाश रही देवरिया पुलिस, यूपी की युवती की हत्या का है कनेक्शन
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इनमें एक सफेद रंग की कार और उसका नंबर देखा जा रहा है। शनिवार की शाम इससे एक युवती का शव फेंका गया हैं
खबर विस्तार : -
देेवरिया, उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस को एक सफेद संदिग्ध नंबर वाली कार की तलाश है। इस कार का संबंध एक सनसनीखेज वारदात से जुड़ा हुआ है। कार से शनिवार को एक युवती का शव फेंका गया है। यह मामला रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हौली गांव के पास का है।
जानकारी के अनुसार, जिस कार से शव फंेका गया, उसका रंग सफंद है। यह काम शनिवार की शाम गोरखपुर की ओर जा रही थी। जिस समय यह वारदात की गई, कई ग्रामीणों ने कार से शव फेंकते हुए देखा था। बताया जाता है कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम कंे लिए भेजा है। इस वारदात केे पीछे के कारणों की पड़ताल में कई दिक्कतें आ रही हैं। सीओ रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है। कार से शव फेंकते हुए लोगों ने देखा, लेकिन पुलिस को सड़क किनारे युवती का शव पड़ा होेने की ही जानकारी दी गई। डर और कई अन्य मामलों से बचने के लिए किसी ने नंबर आदि की जानकारी नहीं दी है।
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों में अफरातफरी मची थीं। भीड़ तो काफी संख्या में थी। काफी पूछताछ के बाद पता चला कि कुछ राहगीरों ने शव फेंके जाने के दौरान कार रोकने की कोशिश की। उस कार का पीछा भी किया। युवती की उम्र करीब 22 या 23 के आसपास बताई जा रही है। देर रात तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। माना जा रहा है कि हत्या कहीं और की गई, बाद मेें शव ठिकाने लगाने के लिए सड़क किनारे फेंककर चालक फरार हो गया। पुलिस को लोगों ने बताया कि शाम को रामलक्षन की तरफ से एक सफेद कार कन्हौली-गोरखपुर मार्ग पर पहुंची।
शायद उसे इलाके की जानकारी थी
लोगों ने बताया कि कार ग्लोबल स्कूल के पास खड़ी हुई थी। यहां पर खेतों वाले रास्ते के समीप चालक ने कार की डिग्गी खोली। डिग्गी से युवती का शव निकाला और सड़क किनारे फेंक दिया। बिना देर किए उसने गोरखपुर की ओर गाड़ी भगा दी। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह अहम क्लू साबित हो सकते हैं। उनका कहना है कि रामलक्षन चौकी से लेकर कन्हौली गांव तक पता किया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे कहां लगे हैं। इसके साथ ही गोरखपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। प
कार का नंबर या चलने का स्थान अहम
जिस स्थान से कार चली या जहां कहीं भी आखिरी में पहुंची, उसका पता चलना बेहद जरूरी है। यही असल क्लू हैं। इसके अलावा यदि कार में नंबर हैं और वह कैमरे मेें दिख रहे हैं तो काफी खुलासा इसी में छिपा माना जा रहा है। साथ ही इसबात की जानकारी होनी चाहिए कि कार चालक का फोटो किसी भी टोल पर आया हो। बहरहाल, सफेद कार का नंबर सामने नहीं भी आ रहा है तो भी ग्रामीणों से भी कार के रंग, मॉडल और अन्य विशेषताओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
रंग और माडल से हो सकती है पहचान
सीओ रुद्रपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 31 अक्टूबर को डायल 112 के माध्यम से रुद्रपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। यदि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और पंचनामा के बाद भी खुलासे के प्रति दिलचस्पी है तो मामला खुल सकता है। ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कार बाइक के माडल और कलर के आधार पर कातिल को सामने लाया जा सका है।
यह भी पढ़ें : खामनेई के इशारे का इंतजार कर रहे कमांडर, अमेरिका-इजरायल को मुंहतोड़ जवाब के लिए तैयार
अन्य प्रमुख खबरें
-
नैनीताल हाईकोर्ट का आदेश: मधुमिता हत्याकांड के दोषी संतोष राय की रिहाई
2026-10-31
-
वाराणसी में पुलिस मुठभेड़: सिपाही पर गोली चलाने वाला बदमाश गिरफ्तार
2026-10-31
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और अब्दुल्ला को जमानत
2026-10-29
-
यूपी में ओवरस्पीडिंग पर सख्ती, दो दिन में 6,777 चालान
2026-10-29
-
जमीन खोदकर निकाले रुपयों से भरे तीन ड्रम, प्रयागराज पुलिस ने की रात भर कार्रवाई
2026-10-29
-
लखनऊ में साइबर अपराध रोकने की कोशिश, जागरूकता अभियान शुरू
2026-10-28
-
बरपेटा में जमीन पर शवों से लिपटे थे बच्चे, पुकार रहे थे पापा-पापा, मम्मा-मम्मा
2026-10-28
-
Lucknow के सआदतगंज में दौड़े अधिकारी, तिहरे हत्याकांड में चला bulldozer
2026-10-28
-
लखनऊ की जेलों में बंदियों के मानवाधिकारों और सुधार कार्यों पर उच्चस्तरीय बैठक
2026-10-26
-
दस लाख के लेन-देन में किया था Double murder, पार्षद के साथ एक अन्य की ली जान
2026-10-25
-
लखनऊ में लापता 11 वर्षीय बालिका पांच घंटे में सकुशल बरामद
2026-10-24
-
मेटा अलर्ट से यूपी पुलिस ने गोंडा-मुरादाबाद में बचाई 2 जानें
2026-10-23
-
जाली भारतीय मुद्रा तस्करी में नेपाली नागरिक को कठोर कारावास
2026-10-23
-
उत्तर प्रदेश पुलिस की लघु फिल्म 'वर्दी' रिलीज, शहीद सुनील कुमार को श्रद्धांजलि
2026-10-21
-
एनसीबी लखनऊ: 2017 के मादक पदार्थ मामले में दो दोषियों को सजा
2026-10-21