लखनऊ का तिहरा हत्याकांड: आरोपित के घर आधी रात गरजा bulldozer
खबर सार :-
तिहरे हत्याकांड के आरोपित ऋषभ शुक्ला के घर आधी रात को बुलडोजर गरज उठा। इस दौरान किसी प्रकार के बवाल से निपटने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स व कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपित ऋषभ शुक्ला के घर आधी रात को बुलडोजर गरज उठा। पुलिस, लखनऊ विकास प्राधिकरण और नगर निगम की टीम कार्रवाई के दौरान मौजूद रही। कानून व्यवस्था धज्जियां उड़ाने का मतलब लोग जानते हैं, उसके बाद भी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते हैं।
यह भी पढ़ें: पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो गिरफ्तार
मकान का एक हिस्सा नजूल की जमीन पर था
जानकारी के अनुसार, आरोपित के मकान का एक हिस्सा नजूल की जमीन पर था। जांच पड़ताल की गई तो यह बात सही साबित हुई। इसके बाद इस अवैध हिस्से को चिन्हित किया गया था। नजूल के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया था। इस बात का अंदेशा पहले से ही हो गया था कि योगी की सरकार बख्शने वाली नहीं है। आखिर देर रात बुलडोजर ले जाया गया और कानूनी प्रक्रिया के तहत अवैध हिस्से को धवस्त कर दिया गया। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात थी।
बता दें कि सोमवार को कार की पार्किंग के दौरान हुए विवाद में पड़ोसी ऋषभ ने शिवाजी तिवारी (65) उनके भाई शिवेंद्र तिवारी (55) और उनके बेटे सुयश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक शिवा तिवारी सचिवालय से रिटायर्ड हो चुके थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सर कार्यवाह रह चुके थे। इन तीन हत्याओं के बाद राजधानी मेें योगी सरकार के अनुशासन और प्रशासन पर सवाल उठने लगे थे, उधर परिवार और समर्थकों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया था।
भाजपा और सघ के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए
जाहिर सी बात है कि वह संघ से जुड़े थे, इसलिए उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में आ गए। भाजपा और सघ के कार्यकर्ता.पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल हुए थे। मामला इतना बढ गया था कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला के अवैध निर्माण पर मंगलवार (27 अक्टूबर 2026) देर रात कई विभागों की कार्रवाई में घर के एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इससे पहले अधिकारियों ने मानचित्र स्वीकृत न होने के कारण आरोपी के मकान को चारों तरफ से सील कर दिया था।
FAQ
1. वारदात का कारण क्या था ?
शुक्ला ने सड़क और नजूल की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। उनके करीब 100 से 150 मीटर लंबी चहारदीवारी बना रखी थी। इस रात ढहा दिया गया। इसके साथ ही बिना नक्शा पास कराए बने मकान को सील कर दिया गया है।
2. आरोपी पर पुलिस ने क्या की कार्रवाई?
26 अक्टूबर को सआदतगंज के नौबस्ता में कार पार्किंग और चबूतरे के निर्माण को लेकर विवाद में पूर्व मर्चेंट नेवी अफसर ऋषभ शुक्ला ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
3. समय पर पुलिस क्यों नहीं पहुंची?
मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला को घटना के तुरंत बाद ही मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में स्थानीय थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी के परिवार के सदस्यों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: Train-air services, स्कूल कालेज बंद, Cyclonic Storm Arnab का लैंडफॉल शुरू
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ की जेलों में बंदियों के मानवाधिकारों और सुधार कार्यों पर उच्चस्तरीय बैठक
2026-10-26
-
दस लाख के लेन-देन में किया था Double murder, पार्षद के साथ एक अन्य की ली जान
2026-10-25
-
लखनऊ में लापता 11 वर्षीय बालिका पांच घंटे में सकुशल बरामद
2026-10-24
-
मेटा अलर्ट से यूपी पुलिस ने गोंडा-मुरादाबाद में बचाई 2 जानें
2026-10-23
-
जाली भारतीय मुद्रा तस्करी में नेपाली नागरिक को कठोर कारावास
2026-10-23
-
उत्तर प्रदेश पुलिस की लघु फिल्म 'वर्दी' रिलीज, शहीद सुनील कुमार को श्रद्धांजलि
2026-10-21
-
एनसीबी लखनऊ: 2017 के मादक पदार्थ मामले में दो दोषियों को सजा
2026-10-21
-
लखनऊ पुलिस का डिजिटल कवच: साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान कल से शुरू
2026-10-21
-
यूपी पुलिस ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स के पुनर्वास के लिए उठाया कदम
2026-10-19
-
लखनऊ अपहरण और फिरौती मामला: 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार
2026-10-19
-
मध्य प्रदेश : पिता ने दो बच्चों का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, ट्रेन के सामने कूदकर खुद दी जान
2026-10-19
-
मुंबईः टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, सीएम फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
2026-10-18
-
लखनऊ: ई-रिक्शा चालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, ब्लेड बरामद
2026-10-18
-
कानून से इंसाफ मांग रहे JAYS प्रदर्शनकारी, युवती ने पुलिस पर जड़ दिया थप्पड़
2026-10-18
-
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार और एक बाल अपचारी हिरासत में
2026-10-18