जांजगीर-चांपा Double murder का खुलासाः शराब में सुहागा मिलाकर पार्षद समेत दो को उतारा मौत के घाट
खबर सार :-
उधार में लिए रूपये न देने पड़े, इसलिए हत्या की साजिश रच डाली। इसमें भी दोहरे हत्याकांड का खुलासा आज पुलिस ने कर दिया है।
खबर विस्तार : -
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पार्षद समेत दो लोगों की संदिग्ध मौत के मामले का आज रविवार को पुलिस अधीक्षक ने खुलासा कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे 10 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद चज रहा था। हत्या के तरीके में पुलिस ने बताया कि शराब में कथित तौर पर सुहागा मिलाकर जान ली गई।
पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुटराबोड़ में हुए डबल मर्डर की गुत्थी आज सुलझा ली गई है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि आरोपित ने उधार लिए रुपये वापस करने से बचने के लिए शराब में सुहागा मिलाकर पिलाकर हत्या की साजिश रची थी। इसमें ग्राम पनगांव निवासी राजा उर्फ कमलनाथ खरे को को आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है। मृतकों की पहचान जोहित खरे और पार्षद रामखिलावन जांगड़े के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : नेपाल में फिर आया जलप्रलय ! बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
24 अक्टूबर को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई
पुलिस ने बताया कि 23 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे जोहित खरे और रामखिलावन जांगड़े घूमने के लिए निकले थे। दोनों ग्राम कुटराबोड़ स्थित हेलीपैड के पास एक चखना दुकान पहुंचे थे। वहां पर दोनों नें शराब पी और े कुछ देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों को पेट में तेज दर्द होने लगा और आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। जब हालत बिगड़ गई तो गंभीर हालत में जोहित खरे को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल और रामखिलावन जांगड़े को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में 24 अक्टूबर को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
इस घटना की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई तो उसने मामले की जांच शुरू की। परिजन भी शुरू से ही हत्या का अरोप लगा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विषाक्त पदार्थ से मौत होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने परिजनों से जब पूछताछ शुरू की तो पता चला कि मृतक जोहित खरे की बेटी मनीषा खरे कुछ बताना चाह रही है। पुलिस को उसने बताया कि उनके पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान राजा उर्फ कमलनाथ खरे पर आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था कि शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाए जाने की आशंका है।
आरोपित ने शाम को मुलाकात कर रकम देने की बात कही
मनीषा खरे का कहना है कि राजा खरे ने करीब चार महीने पहले उनके पिता जोहित खरे से 10 लाख रुपये उधार लिए थे। उन्होंने इसे जल्द लौटाने का वादा किया था। कुछ दिन पहले उसने 5 लाख 50 हजार और 6 लाख रुपये के दो चेक दिए थे। यह चेक बैंक में जमा किए गए तो बाउंस हो गए। इसके बाद वह बराबर पैसे देने से बच रहा है। बताया जा रहा है कि 23 अक्टूबर को दोपहर बाद करीब 3 बजे उसके पिता की फोन पर पैसे लौटाने के संबंध में बात हुई थी। इस पर आरोपित ने शाम को मुलाकात कर रकम देने की बात कही थी।
इस मामले में पुलिस की पूछताछ बढ़ी तो आरोपित राजा खरे ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने जोहित खरे से 10 लाख रुपये उधार लिए थे। ट्रेडिंग में नुकसान होने के कारण वह रकम वापस नहीं कर पा रहा था। उससे लगातार पैसे मांगे जा रहे थे, इसलिए उसने जोहित खरे की हत्या करने की साजिश रची। उसने मुकेश कश्यप को पैसे देकर इंपीरियल ब्लू शराब के तीन क्वार्टर मंगवाए। दोनों ने एक क्वार्टर पी।
आरोपित ने जोहित खरे और पार्षद रामखिलावन जांगड़े को कुटराबोड़ हेलीपैड के पास बुला लिया। आरोपित ने मुकेश कश्यप से छिपाकर सुहागा निकालकर शराब के एक क्वार्टर में मिला दिया। वही शराब जोहित खरे और रामखिलावन जांगड़े को पीने के लिए दी। इसे पीने के कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। यह देखकर आरोपित मौके से भाग गया।
यह भी पढ़ें : यूपी ट्रेड शो में ताज हैंडीक्राफ्ट का स्टाॅल बना आकर्षण, सदियों पुरानी हस्तकला को मिला वैश्विक मंच
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में लापता 11 वर्षीय बालिका पांच घंटे में सकुशल बरामद
2026-10-24
-
मेटा अलर्ट से यूपी पुलिस ने गोंडा-मुरादाबाद में बचाई 2 जानें
2026-10-23
-
जाली भारतीय मुद्रा तस्करी में नेपाली नागरिक को कठोर कारावास
2026-10-23
-
उत्तर प्रदेश पुलिस की लघु फिल्म 'वर्दी' रिलीज, शहीद सुनील कुमार को श्रद्धांजलि
2026-10-21
-
एनसीबी लखनऊ: 2017 के मादक पदार्थ मामले में दो दोषियों को सजा
2026-10-21
-
लखनऊ पुलिस का डिजिटल कवच: साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान कल से शुरू
2026-10-21
-
यूपी पुलिस ने एसिड अटैक सर्वाइवर्स के पुनर्वास के लिए उठाया कदम
2026-10-19
-
लखनऊ अपहरण और फिरौती मामला: 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार
2026-10-19
-
मध्य प्रदेश : पिता ने दो बच्चों का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, ट्रेन के सामने कूदकर खुद दी जान
2026-10-19
-
मुंबईः टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, सीएम फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
2026-10-18
-
लखनऊ: ई-रिक्शा चालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, ब्लेड बरामद
2026-10-18
-
कानून से इंसाफ मांग रहे JAYS प्रदर्शनकारी, युवती ने पुलिस पर जड़ दिया थप्पड़
2026-10-18
-
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार और एक बाल अपचारी हिरासत में
2026-10-18
-
Balrampur: पूजा पंडाल में घुसी अनियंत्रित कार, three dead
2026-10-18
-
Gwalior में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, मंदिर जा रहे 14 श्रद्धालुओं को कुचला, 29 injured
2026-10-18