Balrampur में धार्मिक कार्यक्रम देख रहे लोगों पर चढ़ा दी कार, three dead
खबर सार :-
नवरात्र के दौरान एक पंडाल में कुछ लोग बैठे हुए थे। अचानक यहां एक कार आई और कई लोगों को जख्मी कर दिया। अस्पताल ले जाते समय तीन लोगों की मौत हो गई।
खबर विस्तार : -
बलरामपुर, उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम चरनगहिया बेलहा में रविवार की सुबह लोगों के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आई है। रविवार की सुबह जब लोगों को जानकारी हुई तो पता चला कि यहां शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ, जब नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा मंदिर पंडाल के पास लगाए गए टेंट में कुछ लोग पर्दे पर प्रोजेक्टर के जरिए कार्यक्रम देख रहे थे। इस भक्तिपूर्ण आयोजन में सभी बैठे थे। इसी दौरान एक कार अनियंत्रित होकर आई और टेंट में घुस गई।
बीती शनिवार की रात करीब 11 बजे की है यह घटना
वहां मौजूद लोगों को रौंदते हुए दीवार से जा टकराई। आयोजन मेें मौजूद लोगों में चीखपुकार मच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। यहां आरती के बाद कुछ लोग टेंट में बैठकर प्रोजेक्टर पर कार्यक्रम देख रहे थे। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार कार पल भर में टेंट में घुस गई। लोगों को टक्कर मारती गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इस चौकाने वाली घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल, बलरामपुर भेजा गया। जिन घायलों को अस्पताल ले जाया गया था, उनमें तीन को चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
सभी मृतक स्थानीय निवासी, घायलों का चल रहा इलाज
इनकी पहचान पाटेश्वरी प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) के रूप में हुई है। जो और चार लोग घायल हुए हैं, उनका अस्पताल में ही इलाज कराया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह ने हादसे के संबंध में बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया था। सभी जरूरी उपाय किए गए, घायलों को अस्पताल भी भिजवाया। उधर, दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी का डिटेल मांगा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। चालक के नशा आदि की भी जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि हादसे में कई लोगों की जान गई हैं। इस मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। नवरात्र पर आज पहला मामला हादसे का नहीं है। कई हादसे में लोगों की जान गई है। ग्वालियर में वाहन से कुचल कर कई लोगों के मरने की खबर हैं। अमेठी मे भी एक मौत हुई है। सड़कों पर वाहन लेकर चलने वाले शायद यह भूल जाते हैं कि उनकी जिम्मेदारी लोगों की भी हिफाजत करना है। लेकिन वह स्पीड में वाहन लेकर चल पड़ते हैं। कई बार तो नशा कारण बनता है।
लापरवाही पुलिस की भी है।वह वाहन चालकों की गतिविधि पर ध्यान नहीं देती है। सवाल यह है कि जब पंडाल में कार्यक्रम चल रहा था, तो चालक को नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा मंदिर पंडाल के पास लगाए गए टेंट पर नजर क्यों नहीं पड़ी? जानकारी तो यह भी है कि यहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उनके आने का इंतजार करते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल, बलरामपुर भेजा गया। यदि इसमें तनिक भी सच्चाई है दो यह बहुत ही निंदनीय है।
यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस महानिदेशक ने 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स' मोटरसाइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी
अन्य प्रमुख खबरें
-
Gwalior में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, मंदिर जा रहे 14 श्रद्धालुओं को कुचला, 29 injured
2026-10-18
-
लखनऊ के रहीमाबाद में तेजाब हमला: आरोपी गिरफ्तार
2026-10-17
-
उत्तर प्रदेश में नशा तस्करों पर शिकंजा, साल 2026 में बड़ी कार्रवाई
2026-10-17
-
उत्तर प्रदेश पुलिस ने नशामुक्त भारत के लिए शुरू की अखिल भारतीय मोटरसाइकिल रैली
2026-10-17
-
लखनऊ पुलिस ने मेटा अलर्ट पर मात्र 10 मिनट में बचाई युवक की जान
2026-10-16
-
UP Jail DG P.C. Meena : यूपी जेलों में सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
2026-10-16
-
शिमला में महिलाओं से लूटे गए जेवर बरामद, जम्मू के एक घर से मिले गहने
2026-10-16
-
लखनऊ पुलिस ने संगठित अपराध रोकने के लिए लॉन्च किया 'सूत्रसारथी' बॉट
2026-10-16
-
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित
2026-10-15
-
EARNINGS अठन्नी, खर्चा रुपैया-पूछ रहे लोकायुक्त ‘30 CRORE’ कहां से लाए भैया
2026-10-15
-
रांची में साइबर फ्राॅड गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
2026-10-14
-
शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
2026-10-14
-
सौरभ राजपूत हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
2026-10-14
-
पंजाबः एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का वीडियो आया सामने
2026-10-13
-
रात डेढ़ बजे पब में अफसर और उसके मित्र ने मारी दारोगा को थप्पड़
2026-10-13