बेंगलुरु,: आंध्र प्रदेश के आईएएस अधिकारी और उनके तीन दोस्तों ने इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारा, एफआईआर दर्ज

खबर सार :-

पब में दारोगा पड़ताल करने गया था। आईएएस आफीसर अपने मित्रों के साथ वहां क्यों था? यही तो दारोगा पूछने गया था। पर उसे उन लोगों ने पीट दिया। जब मुकदमा लिखाया गया तो बड़े अफसरों ने समाधान करा दिया।
रात डेढ़ बजे पब में अफसर और उसके मित्र ने मारी दारोगा को थप्पड़

खबर विस्तार : -

बेंगलुरु, सरकारी नौकरी में किसी अधिकारी के पद का रुतबा किसी पर इस कदर चढ़ जाए कि वह पुलिस को भी थप्पड़ मार दे तो उस पर कानून की कौन सी धारा लगाई जा सकती है? क्या सामान्य व्यक्ति की तरह ही उसके साथ सलूक किया जाएगा? यह ऐसा सवाल है जो पिछले दिनों एक वायरल वीडियो को देखने के बाद निकला है।

अधिकारी से अपना नाम पहचान पत्र दिखाने को कहा था

दरअसल, बेंगलुरु पुलिस ने एक मामला दर्ज कराया है। इसमें पुलिस ने आंध्र प्रदेश कैडर के एक आईएएस अधिकारी और तीन दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चर्चा है कि अधिकारी और उसके तीनों दोस्त एक स्थान पर बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि वह एक पब में थे और पुलिस वहां छापा डालने गई थी। पुलिस की इंक्वारी में बातचीत चल रही थी तभी इन लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता शुरू कर दी। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के आधार पर कुछ सत्यापन किए गए हैं। पुलिस इंस्पेक्टर ने अधिकारी से अपना नाम पहचान पत्र दिखाने को कहा था।

इस पर विवाद शुरू हुआ था। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा और जब इसकी चर्चा हुई तो पुलिस के हाथ भी वीडियो लगा। आईएएस अधिकारी और उनके दोस्त पुलिस अधिकारियों को अप शब्द कहते हुए दिख रहे हैं। यह मामला राज्य में बढ़ता चला गया। एक से दूसरे और दूसरे के तीसरे लोगों तक वीडियो पहुंचा। घटना के बाद कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। यह घटना के तौर पर रात करीब 1ः30 बजे की बताई जा रही है। घटना पुलिस स्टेशन के इलाके में मौजूद पब में हुई थी।

फिर में साफ तौर पर थप्पड़ मारने का जिक्र तो नहीं है, लेकिन इसमें यह बात जरूर कही गई है कि इस अधिकारी ने पुलिस इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता की और मारपीट भी की। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि आरोपी ने उन्हें थप्पड़ मारा था और धमकी दी थी। अब यह मामला काफी तूल पड़ चुका है। आरोपी आईएएस अधिकारी की पहचान विकास आरोपी आईएएस अधिकारी की पहचान विकास मरमथ के तौर पर हुई है। विकास की आंध्र प्रदेश के कुप्पम में कुप्पम एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटीश् में स्पेशल ऑफिसर के तौर पर तैनाती है।

38 वर्षीय पुलिस इंस्पेक्टर अरुण सालुंके ने दर्ज कराई FIR

आरोपी विकास के तीन दोस्तों की पहचान अभय उदय सिंह, नितेश और रोशन के तौर पर हुई है।  पुलिस ने धारा 115 (2), 351 (2), 352, 132, 3 (5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। उनके साथ जो लोग वहां पर में मौजूद थे, वह उनके दोस्त थे। इनमें अभय, उदय, नितेश और रोशन इनके दोस्त थे। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह शिकायत 10 अक्टूबर को बेंगलुरु में सीसीबी की स्पेशल इंक्वायरी विंग से जुड़े 38 वर्षीय पुलिस इंस्पेक्टर अरुण सालुंके ने दर्ज कराई थी।

एफआईआर के मुताबिक, बेंगलुरु पुलिस, सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के साथ मिलकर शहर भर के पब और दूसरी जगहों पर छापेमारी कर रही थी। शुक्रवार की रात 1ः30 बजे वह यूनिफॉर्म पहने हुए सीबीसीसीबी के कर्मचारी पद में पहुंचे थे। यहां ग्राहकों की उम्र कंफर्म करने की लिए संदिग्ध लोगों से पहचान पत्र मांगे गए थे। कई लोगों की तलाशी भी इस दौरान ली गई थी। इसी दौरान उनके तीन दोस्त भड़क गए और छोटी सी बात पर पुलिस से बहस करने लगे।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने से झगड़ा करने गाली गलौज करने पुलिस इंस्पेक्टर से मारपीट करने और धमकी देने की धारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आईएएस अधिकारी ने भी इस दौर में पुलिस को काफी अपशब्द कहे हैं। उन्होंने धमकी भी दी थी। जब पुलिस इंस्पेक्टर ने उनके व्यवहार के बारे में सवाल किया तो आईएएस अधिकारी ने इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया था, थप्पड़ मारते हुए धमकी दी। यह बातें छुपाई नहीं जा सकती हैं, क्योंकि मौके पर सीसीटीवी लगा हुआ था और इसकी फुटेज भी निकल गई है।

सीनियर अधिकारियों के दखल के बाद आरोपी को छोड़ दिया

पुलिस ने बताया है कि सीनियर अधिकारियों के दखल के बाद आरोपी अफसर और उनके दोस्तों को छोड़ दिया गया। यह मामला वाकई सवाल छोड़ देता है, जिसमें किसी अफसर और ऊंचे पदों पर बैठे हुए व्यक्तियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। वैसे ही यह घटना भी है। इसमें भी पुलिस अधिकारी पर थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को आसानी से छोड़ दिया गया। जबकि वह एक आपराधिक वारदात को अनजान दे चुका था। वैसे भी 1ः30 बजे रात को पब खोलने की इजाजत भी नहीं होती है। पुलिस के हाथ अपना पहचान पत्र दिखाना चाहिए। 

यह भी पढ़ेंः- जनादेश से सीना जोरी कर रहे हैं Rahul Gandhi: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को बताया तर्कहीन पार्टी

अन्य प्रमुख खबरें