शाहजहांपुर: खुद को मृत दिखाने के लिए दूसरे की हत्या कर काटा सिर, गंगा नदी में फेंका
खबर सार :-
पुराने मुकदमों से बचने के लिए एक व्यक्ति ने शातिराना चाल चली। अपने आप को मृत साबित करने के लिए किसी और की जान ले ली। वह भी इतनी निर्ममता के साथ, जिसे सुुनकर ही लोगों के दिल दहल जाएंगे। इस साजिश में किसी और को भी शामिल कर लिया। बहरहाल, मामले का खुलासा हो चुका है।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुर, शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति ने अपने पुराने मुकदमे से बचने के लिए खुद को मृत घोषित करने के लिए एक व्यक्ति की गर्दन काट डाली। इसमें उसने दो लोगों का साथ लिया। शरीर को कुएं में फेंककर आधार कार्ड साथ में रख दिया। परिवार को साथ मिलाया और नेपाल जाने की तैयारी में बाहर मुखिबिर की सूचना पर पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक कुएं में किसी व्यक्ति का बिना सिर का शरीर पड़े होने की खबर हवा की तरह फैल गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इस कुए में पानी नहीं था। शरीर का सिर विहीन शव के मामले में पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक किसी ने खुद को मृत दिखाने की कोशिश की है। इस कोशिश के पीछे पुराने मुकदमों से बचना था। साथ ही किसी अन्य को हत्या के मामले में फंसाना भी एक साजिश का हिस्सा था।
यह भी पढ़ें : देवी अहिल्या की नगरी में तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव आज से, गूजेंगे हंसराज रघुजवंशी के भजन
गड़ासे से सिर धड़ से अलग कर दिया
इस साजिश में विनोद उर्फ बाबा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर राजपाल नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के लिए गड़ासे का इस्तेमाल किया गया। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को गंगा में फेंक दिया। उसका धड़ सूखे कुएं में डाल दिया। इस साजिश में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहात भंवरे दीक्षा अरुण ने इस मामले का खुलासा करते हुए रोंगटे खड़े करने वाले साक्ष्य दिए। 17 नवंबर को कलान क्षेत्र के ग्राम सिउड़ी के पास एक सूखे कुएं में सिर विहीन शव पाया गया था।
आधार कार्ड घड़ के साथ रख दिया था
इसके पास आधार कार्ड भी था। आधार के आधार पर उसकी पहचान विनोद कुमार पुत्र राजाराम के रूप में की गई थी। इधर शव की उलझन में फंसी पलिस मामला सुलझाने में लगी थी, वहीं दूसरी ओर विनोद की पत्नी पूजा ने गांव के नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस के अपने सूत्रों में पहले से ही आशंकाएं कुछ अलग कहानी बना रही थीं। पुलिस की ओर से भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था।
नेपाल भागने की तैयारी कर चुका था आरोपी
एएसपी ने बताया कि विनोद उर्फ बाबा ने अपने परिजनों को मिलाया और खुद को मृत दिखाने की साजिश रची। उसने अपने साथ रह रहे दृष्टिबाधित राजपाल निवासी ऐठापुर, थाना निगोही को तंत्र-मंत्र के भंवरजाल में फंास लिया। बदायूं जिले के दो साथियों विकास और ओमपाल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। राजपाल का सिर गंगा में फेंका तो धड़ को कुएं में डाल दिया। इसके बाद वह नेपाल भागने की फिराक में थे। इधर, पुलिस को उसके नेपाल भागने की तैयारियों की सूचना मिल गई। इनके पास एक हुंडई ऑरा कार बरामद की गई है।
पुराने नाम हटाकर नए दर्ज किए गए
यह लोग सोमवार की देर रात आंधीदेई के आगे नौसना मड़ैया के पास थे। विनोद उर्फ बाबा तथा जनपद बदायूं निवासी विकास और ओमपाल एक साथ थे। पुलिस की कार्रवाई में यह पकडे गए। इनके पूछताछ की गई तो हत्या में प्रयुक्त एक गड़ासा, ईंट का आधा टुकड़ा, एक घड़ी, ब्लूटूथ, विकलांगता कार्ड, 3002 रुपये नकद, 15 सिक्के मिले। कुछ चीजें यह नेपाल जाने की तैयारी में पास रखे हुए थे। इस मामले में पहले नामजद नौ व्यक्तियों के नाम मुकदमे से हटाए लिए गए।
नई लिस्ट में विनोद की पत्नी, मां और अन्य परिजनों समेत सात लोगों के नाम शामिल किए गए। इनमें साजिश में संलिप्तता से संबंधित धारा 61(2) बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की है। इनको गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपित विनोद उर्फ बाबा के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट की ओर से वह वारंटी भी है।
यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी हुईं भावुक, बोलीं- वह मेरी पति नहीं पूरी दुनिया थे
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुरैना में मैरिज गार्डन से लौट रहे हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
2026-11-24
-
शिमला में बाबा नीम करौरी की तपोस्थली संकटमोचन मंदिर में चोरी का खुलासा
2026-11-24
-
नाबालिग ने की पिता और बहन की हत्या, दोस्त के साथ शव 10 किमी दूर फेंका
2026-11-21
-
ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलटा, नीचे दबकर चकनाचूर हुईं दो कारें
2026-11-20
-
MP के सीहोर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी व बेटे के शव मिले
2026-11-18
-
वाराणसी के होटल में युवक ने प्रेमिका का गला रेता, फांसी लगाकर दी जान
2026-11-17
-
एआई से तेजी से बढ़ रहे बच्चों के यौन शोषण के मामले
2026-11-16
-
लखनऊ: भूत भगाने के नाम पर महिला डॉक्टर से 67 लाख की ठगी
2026-11-16
-
असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 23 की मौत
2026-11-13
-
कर्नाटक पुलिस ने एक ही परिवार के हत्याकांड मामले में सभी 7 शव बरामद किए
2026-11-10
-
Facebook पर बनी बुलंदशहर की lover की गाजियाबाद में हत्या, पांच महीने पहले हुई थी दोस्ती
2026-11-10
-
भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका से गिरफ्तार
2026-11-07
-
झांसी में दमकल चालक का वीडियो वायरल, अवैध वसूली के आरोप पर जांच शुरू
2026-11-04
-
झांसी सर्राफा बाजार में सुरक्षा और त्योहारी व्यवस्था का निरीक्षण
2026-11-03
-
बांदा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
2026-11-03