इंदौर में प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता और बहन की हत्या की, पिता का फेंका शव

खबर सार :-

एक नाबालिग ने अपने पिता और बहन की हत्या कर दहशत फैला दी है। यह वारदान उसने अपने दोस्त के साथ किया।
नाबालिग ने की पिता और बहन की हत्या, दोस्त के साथ शव 10 किमी दूर फेंका

खबर विस्तार : -

इंदौर, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में संपत्ति विवाद को लेकर दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि अपने सगे ने ही अंजाम दिया है। एक नाबालिग अपने दोस्त के साथ मिलकर   बहन और पिता को हमेशा के लिए सुला दिया है। 

इंदौर, इंदौर के रहने वाले नाबालिग बेटे ने संपत्ति विवाद में ऐसी वारदात की है, जिसे सुनकर लोगों के दिल दहल उठे। उसने अपने पिता की हत्या कर शव को चादर में लपेटा और करीब 10 किलोमीटर दूर फेंक दिया। शव मिलने के बाद देखा गया तो पिता के शरीर का बायां पंजा कटा हुआ था। उसकी बहन का शव कमरे में मिला। बताया जाता है कि वह बहन और पिता से अलग रह रहा था। यह मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर का है। यहां पर किराए के मकान में युुवती पिता के साथ रहती थी। 

यह भी पढ़ें : बिहार में 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, सीएम सम्राट बोले- बिल्ड इन बिहार, बिलीव इन बिहार

मकान बंद होने पर पुलिस को जानकारी दी

दरअसल, शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे इस मामले की परतें खुलनी शुरू हुई थी। बताया जा रहा है कि मकान में बीस वर्षीय हर्षिता यादव का शव उसके किराए के मकान में होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। स्थानीय लोगों ने मकान बंद होने पर संदेह करते हुए पुलिस को यह जानकारी दी थी।

पहले मकान मालिक को सूचना दी  गई और फिर उसके बाद जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह से जब मकान में प्रवेश किया गया तो बेडरूम में हर्षिता का शव मिला। अभी तक आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई। शुरुआती जांच में दुपट्टे से गला घोंटने की बात सामने आ रही है। यह शव भी एक दिन पुराना लग रहा था।

न पिता का पता, न भाई की खबर

जब हर्षिता की हत्या की बात सामने आई तो पुलिस ने अन्य परिजनों का पता लगाना शूरू किया। बहरहाल पुलिस को हर्षिता के पिता राजू यादव (50) और भाई हर्ष यादव नहीं मिले। इस कड़ी में कई उलझाव थे, अचानक पुलिस को पिता राजू के शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जबकि हर्ष फरार है। जिस जगह पर पुलिस को शव मिलने की जानकारी हुई, वहां पर शुक्रवार रात करीब 11ः30 बजे हातोद थाना क्षेत्र में बड़ी कलमेर और माली बड़ोदिया के बीच पड़ताल की गई तो कचरे में चादर से लिपटे पैर दिखाई दिए।

यहां एक छोटी पुलिया भी है। इस शव की पहचान राजू यादव के रूप में की गई। राजू के शरीर पर कई चोट के निशान थे। उसके बाएं हाथ का पंजा कटा हुआ था। वारदात को छिपाने के लिए शव को ठिकाने लगाया गया था। लेकिन लोगों के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई। हर्षिता की मां का पहले ही निधन हो चुका था। राजू और हर्षिता करीब एक साल से किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस संपत्ति विवाद, हत्या की पूरी साजिश और दोनों वारदातों में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

संपत्ति के दस्तावेज हर्षिता के पास रखे थे

अब तक जो बात सामने आ रही है, उसमें हत्या का कारण संपत्ति विवाद माना जा रहा है। राजू यादव तंबोली बाखल के रहने थे। इनका 60 लाख रुपए की संपत्ति को लेकर बेेटे से विवाद चल रहा था। राजू ने अपने मकान का सौदा किया था और बिक्री की रकम के साथ संपत्ति के दस्तावेज हर्षिता के पास रखे थे। हर्ष इन दस्तावेजों और रकम को अपने कब्जे में लेना चाहता था। इसी को लेकर पिता और बहन से उसका विवाद होता था।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर हर्ष के एक साथी अमन को पकड़ा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी हर्ष की तलाश में टीमें जुटी हैं। डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, राजू यादव ऑटो रिक्शा चलाते थे। उनका बेटा हर्ष भी ऑटो चलाता था। 

यह भी पढ़ें : Kota Accident: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पुल से नीचे गिरी बस, 8 लोगों की मौत

अन्य प्रमुख खबरें