Kota Accident: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पुल से नीचे गिरी बस, 8 लोगों की मौत
खबर सार :-
Kota Bus Accident: राजस्थान के कोटा के पास, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर करड़िया के निकट यात्रियों से भरी एक मिनीबस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक नाले में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में लगभग 25 यात्री सवार थे।
खबर विस्तार : -
Kota Bus Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। यहां भोपाल से खाटूश्याम जा रही तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में लगभग 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मिनीबस में करीब 25 यात्री सवार थे।
15 फीट नीचे नाले में जा गिरी बस
यह हादसा शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में तब हुआ जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पोल नंबर 384 पर एक मिनी बस अनियंत्रित होकर एक नाले के ऊपर बने पुल से टकराकर 15 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि मृतकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। नाले में कीचड़ और पानी होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं।
यह भी पढ़ेंः- Vaishali : नाव हादसाः मत पूछो माताओं का हाल, 13 अर्थियां देख पत्थर भी पिघल गए
भोपाल से खाटू श्याम जा रहे थे श्रद्धालु
कोटा पुलिस ने पुष्टि की कि इस हादसे में लगभग 8 लोगों की मौत हुई है और 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि ये यात्री भोपाल से खाटू श्याम जा रहे थे। हालांकि वे अलग-अलग परिवारों से थे, लेकिन एक-दूसरे को जानते थे। इस यात्रा का आयोजन करने वाला व्यक्ति भी बस में ही सवार था; वह घायल हो गया है और फिलहाल एक मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
ड्राइवर को आ गई थी झपकी
पुलिस ने बताया कि कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में 8-लेन हाईवे पर एक मिनी बस पुल से नीचे गिर गई। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि रात में गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हुआ। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का लगातार इलाज चल रहा है। हालांकि दुर्घटना के मुख्य कारणों और यात्रियों की स्थिति के बारे में प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
FAQ...
1- कोटा हादसे में जान गंवाने वाले यात्री किस राज्य से थे?
राजस्थान के कोटा में सड़के हादसे का शिकार हुए सभी यात्री मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले थे और खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
2- कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई मिनीबस में कितने लोग सवार थे?
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई मिनीबस में लगभग 25 यात्री सवार थे।
3- कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कितने लोगों की जान गई ?
राजस्थान के कोटा में करड़िया के निकट हुई इस भीषण सड़क दुर्घटना में करीब आठ लोगों की जान चली गई।
ये भी पढ़ेंः- गुजरात के भरूच में बड़ा हादसा! फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौत; कई घायल
अन्य प्रमुख खबरें
-
हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.1 रही भूकंप की तीव्रता
2026-10-17
-
उज्जैन में जूना अखाड़े से जुड़े आश्रम को नगर निगम ने ढहाया
2026-10-17
-
LUCKNOW: पानी निकासी के बाद होगी सड़क मरम्मत, ड्रोन से छिड़की जाएगी दवा
2026-10-16
-
प्रयागराज: मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का CM योगी ने किया अनावरण
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में की पूजा, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु
2026-10-16
-
अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन
2026-10-16
-
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
2026-10-16
-
पटना: चुनाव आयोग कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शनकारी रोके गए
2026-10-16
-
सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत और निखिल वागले को भेजा अवमानना नोटिस
2026-10-16
-
कोरबा में सड़कों की बदहाली के खिलाफ ग्रामीण उग्र, लिखित आश्वासन की मांग
2026-10-16
-
लखनऊः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और मेयर ने किया निरीक्षण
2026-10-16
-
Prayagraj : तब की जरूरत postcards, अब की जरूरत digital बनी
2026-10-16
-
Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका
2026-10-15
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15