Crackers Factory Blast: वाराणसी में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, दो मंजिला बिल्डिंग जमींदोज
खबर सार :-
Varanasi Crackers Factory Blast: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैगंबरपुर में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद दो मंजिला मकान ढह गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबर विस्तार : -
Varanasi Crackers Factory Blast: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को एक जोरदार विस्फोट के बाद दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। धमाके इतना तेज था कि पूरा इलाका दहल गया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं, जबकि एक महिला मलबे के नीचे फंसी हुई है। घटना में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि मलबे में फंसी महिला को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
दरअसल यह घटना सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर इलाके में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इमारत के अंदर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। आशंका है कि परिसर में मौजूद अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों की वजह से यह विस्फोट हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था किलदो मंजिला इमारत जमींदोज हो गई और अगल-बगल के मकान में दरारें पड़ गईं। स्थानीय लोगों की माने तो उस घर में दो दशकों से भी अधिक समय से पटाखों की एक अवैध फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस को इस स्थिति की पूरी जानकारी थी बावजूद, इसके कोई कार्रवाई नहीं की।
शाम करीब 5 बजे हुआ हादसा
डीसीपी राजेश पांडे ने बताया कि शाम 5:00 बजे दो मंजिला इमारत ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों को चारों तरफ पटाखे बिखरे हुए मिले, जिससे पता चलता है कि यह घटना पटाखों में हुए विस्फोट के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, एक महिला मलबे के नीचे फंसी हुई है और उसे निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।
ये भी पढ़ेंः- नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी, तेरह महीने में मिला न्याय
सीएम योगी ने दिया हर संभव मदद का आदेश
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि घायलों को उचित इलाज मिलना चाहिए और पीड़ितों के परिवारों से संपर्क करके उन्हें हर संभव मदद दी जानी चाहिए।
इससे पहले कौशाम्बी में 11 लोगों की गई थी जान
इससे पहले अगस्त में, कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शाहबाजी गांव में पटाखों के एक अवैध निर्माण और भंडारण केंद्र में विस्फोट हुआ था। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने उस विस्फोट के मामले में फरार चल रहे तीन संदिग्धों के बारे में जानकारी देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।
एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने तीन फरार संदिग्धों शकील, कहकशां बानो और आदिल की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर, प्रति व्यक्ति 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। इससे पहले, एक अधिकारी ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत, पुलिस ने मुख्य संदिग्ध नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी चरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मील-सैय्यद सरवां रोड पर एक मुठभेड़ के बाद हुई।
ये भी पढ़ेंः- यूपी डीजीपी ने कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग सुधार पर दिए सख्त निर्देश, आई-गॉट पोर्टल पर प्रदेश को मिली बड़ी उपलब्धि
अन्य प्रमुख खबरें
-
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे की तैयारी तेज, 250 ठिकानों पर होगी निगरानी
2026-10-15
-
यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए जाएं ठोस प्रयास
2026-10-15
-
लखनऊ में दुर्गा पूजा 2026: 176 पंडालों और अनूठी थीम की भव्य शुरुआत
2026-10-15
-
Punjab Bandh: झोटा हत्याकांड और नशे के विरोध में आज पंजाब बंद
2026-10-15
-
विस्तारित क्षेत्र बढ़ जाने से कम पड़ रहा बजट, Lucknow में बाढ़ से निपटने के करने होंगे प्रबंध
2026-10-14
-
500 करोड़ रुपये से होगा स्पीति घाटी का विकास, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
2026-10-14
-
जांजगीर-चांपा के ‘भीमा तालाब’ की गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा
2026-10-14
-
लखनऊ में आतिशबाजी लाइसेंसधारकों के लिए नई गाइडलाइंस जारी
2026-10-14
-
हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
2026-10-14
-
लखनऊ मेट्रो ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के अंडरग्राउंड सेक्शन का ऐलान
2026-10-14
-
यूपी में मौसम की करवट, 15-16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ होगी बारिश
2026-10-14
-
महाराष्ट्र के नालासोपारा में बिल्डिंग में लगी आग, 2 महिलाओं की मौत
2026-10-14
-
दुर्गा पूजा पर रांची में यातायात बदला, पार्किंग के लिए जगह चिन्हित
2026-10-14
-
किशोर कुमार गीतों से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद: CM मोहन यादव
2026-10-14
-
नवरात्रि पर CM मोहन यादव जारी करेंगे ‘लाड़ली बहन योजना’ की 41वीं किस्त
2026-10-14