उत्तराखंड में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको, 8 की मौत, PM मोदी और CM धामी ने जताया दुख

खबर सार :-

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक दुखद हादसा हुआ है। रिखणीखाल इलाके में एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
उत्तराखंड में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको, 8 की मौत

खबर विस्तार : -

Pauri Road Accident: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। यह हादसा रिखणीखाल इलाके के कलवाड़ी गांव के पास उस वक्त हुआ, जब यात्रियों से भरी एक ईको गाड़ी बेकाबू होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मरने वालों में सात महिलाएं और गाड़ी का ड्राइवर शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। इस हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

300 मीटर गहरी खाई गिरी ईको गाड़ी

रिपोर्टों के अनुसार, 28 नवंबर को रिखणीखाल पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि कलवारी गांव के पास एक ईको गाड़ी (UK 15 TA 2152) सड़क से उतरकर एक 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। यह गाड़ी रिखणीखाल से भंगालवार की ओर जा रही थी और इसमें कुल 12 यात्री सवार थे। यह हादसा रिखणीखाल पुलिस स्टेशन से लगभग 20 से 25 किलोमीटर दूर हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए गए और पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ेंः- मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, चार यात्रियों की मौत

7 महिलाओं समेत 8 की मौत 

बचाव अभियान के दौरान कुल 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में 7 महिलाएं और ईको (Eeco) गाड़ी का ड्राइवर शामिल हैं। सभी मृतकों के शव खाई से निकाल लिए गए हैं। वहीं, 4 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए रिखणीखाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीएम धामी ने जताया दुख

इस दर्दनाक हादसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर मुख्यमंत्री ने लिखा, "पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल में कलवारी के पास एक बड़े सड़क हादसे की अत्यंत दुखद खबर मिली। इस हृदयविदारक घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने जिला प्रशासन को तुरंत मौके पर पहुंचने, राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा मिले। मैंने यह भी निर्देश दिया है कि जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जाए।" मुख्यमंत्री धामी ने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे तुरंत राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करें, घायलों को उचित इलाज मुहैया कराएं और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए एयरलिफ्ट की व्यवस्था करें। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दें।

पीएम मोदी ने जताया दुख मुआवजे का किया ऐलान

पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। X पर एक पोस्ट में PMO ने कहा, "उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से बहुत दुख हुआ है। मैं उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने अपनों को खो दिया है, और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"

ये भी पढ़ेंः- झांसी-ललितपुर हाईवे हादसा: तीसरे मृतक का शव झाड़ियों में छिपाने का मामला आया सामने, पुलिस जांच शुरू

अन्य प्रमुख खबरें