उत्तराखंड में चली तबादला एक्सप्रेस, कई IAS-PCS अफसरों का ट्रांसफर, नैनीताल-अल्मोड़ा के DM भी बदले

खबर सार :-

Uttarakhand IAS-PCS Transfer: उत्तराखंड सरकार ने तबादले वाले सभी IAS और PCS अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती वाली जगहों पर कार्यभार संभाल लें।
उत्तराखंड में कई IAS-PCS अफसरों का ट्रांसफर, दो जिले के DM भी बदले

खबर विस्तार : -

Uttarakhand IAS-PCS Transfer: उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा प्रशासनीक फेरबदल करते हुए कई IAS-PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी (डीएम) भी शामिल हैं। 27 नवंबर को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर सूची पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों और पांच राज्य सिविल सेवा (PCS) अधिकारी शामिल। सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदों का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

IAS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले

  • इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों के पदों पर हुए हैं। IAS ललित मोहन रयाल को नैनीताल के जिलाधिकारी पद से हटाकर उन्हें शासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अब मुख्यमंत्री के अपर सचिव के साथ-साथ अपर सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता विभाग) का दायित्व भी सौंपा गया है। 
  • अल्मोड़ा के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे IAS अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है। 
  • IAS दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह उत्तराखंड में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की निदेशक के रूप में कार्यरत थीं। 
  • कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के प्रबंध निदेशक (MD) IAS विनीत तोमर को उनके वर्तमान पदों के साथ-साथ जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • खेल विभाग में भी बदलाव किए गए हैं। IAS निधि यादव को अपर सचिव तथा निदेशक (खेल एवं युवा कल्याण विभाग) की नई जिम्मेदारी दी गई है। वह पहले कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अपर सचिव के पद थी।

ये भी पढ़ेंः- ऊर्जा निगम ने पुलिस के साथ शुरू किया उत्तराखंड में अभियान, मुख्यमंत्री धामी ने बिजली चोरी रोकने के दिए निर्देश

इन पांच PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

  • इसके अलावा, पांच PCS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। कृष्ण कुमार मिश्रा को देहरादून के अपर जिलाधिकारी (ADM) के पद से हटाकर हरिद्वार का ADM नियुक्त किया गया है। 
  • पंकज कुमार उपाध्याय को हरिद्वार के ADM का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • वैभव गुप्ता को हरिद्वार के अपर जिला मजिस्ट्रेट (ADM) के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है और उन्हें देहरादून का अपर जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
  • सीमा विश्वकर्मा, जो वर्तमान में अल्मोड़ा की डिप्टी कलेक्टर और अल्मोड़ा नगर निगम की नगर आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों से कार्यमुक्त कर नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
  •  नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुमार को अल्मोड़ा का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

शासन की ओर से सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले राज्य में कई आईएएस-आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था। अब एक बार फिर बड़े पैमाने पर अफसरों का तबादला किया गया है।

ये भी पढ़ेंः- UP IPS Transfers: यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 28 IPS अफसरों का ट्रांसफर, चार कमिश्नर बदले

अन्य प्रमुख खबरें