हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों का सहारा बनेगी सरकार, 01 दिसंबर से खुलेंगे निशुल्क अस्थायी लेबर अड्डे
खबर सार :-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर लेबर अड्डे में बिस्तर, तकिया, चादर व कंबल के साथ निशुल्क रात्रि का भोजन दिया जाएगा। यह व्यवस्था रेलवे स्टेशन व मंडियों के पास दी जाएगी। इन अड्डों में बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रमिकों को भी आश्रय दिया जाएगा।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार सर्दी के मौसम में मजदूरों का मजबूत सहारा बनने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के लिए हाड़ कंपाने वाली ठंड में राहत देने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र योजना के अंतर्गत 18 महानगरों में 01 दिसंबर से निःशुल्क अस्थायी लेबर अड्डे खोलने हैं। उन जिलों की भी घोषणा की गई है, जहां पर लेबर अड्डे खोले जाने हैं।
इनमें गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर, वाराणसी एवं गौतमबुद्धनगर आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश मिलने के तुरंत बाद इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. आशीष कुमार गोयल ने सभी संबंधित 18 जनपदों के जिलाधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया है। उन्होंने इसमें बता दिया है कि मुख्यमंत्री की योजना के अनुसार दिसंबर व जनवरी की कड़कड़ाती ठंड के दौरान स्टेशनों और मंडियों के आसपास निर्माण श्रमिक या प्रवासी मजदूर को रात में ठंडक से बचाने के इंतजाम करने हैं। यह विशेष व्यवस्था आगामी 1 दिसंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक, कुल दो माह के लिए अस्थायी रूप से संचालित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : सर्दियों में बच्चों को सर्दी-जुकाम से बचाएंगी ये 4 चीजें, इम्युनिटी भी होगी मजबूत
मजदूरों के पास पहचान पत्र रखना होगा अनिवार्य
सरकारी आदेश में कहा गया है कि रोजगार की तलाश में बड़े शहरों में आने वाले प्रवासी मजदूरों के पास विभागीय पंजीयन न होने के कारण वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। सरकार का कहना है कि योजना के अनुसार सुविधा के हकदार सभी लोग होंगे, वह भले ही रजिस्टर्ड न हों। निर्माण कार्य में राजमिस्त्री, बेलदार, मजदूर, बढ़ई, प्लम्बर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, लोहार, टाइल्स कारीगर शामिल किए जाते हैं। इसके अलावा भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिक भी पात्र होंगे। जरूरत इस बात की होगी कि वह प्रवासी हो और उसके पास कोई वैध पहचान पत्र होना चाहिए। यह सुविधा श्रमिक को तत्काल भी दी जाएगी।
शिविरों में महिलाओं को अलग व्यवस्था दी जाएगी
सरकार की ओर से कहा गया है कि शिविर में 30 बेड या 60 बेड की क्षमता होगी। जहां पर एक या एक से अधिक लेबर अड्डे स्थापित किए जा सकेंगे। शिविरों में महिलाओं को अलग व्यवस्था दी जाएगी। जिलाधिकारी को यह अधिकार होगा कि वह कहां पर अस्थायी लेबर अड्डा बनाए। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख श्रमिक मंडियों, बड़े निर्माण स्थलों और औद्योगिक क्षेत्रों के नजदीक के पास ही यह सुविधा दी जाएगी।
श्रमिकों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा
अस्थायी लेबर अड्डों में ठहरने वाले श्रमिकों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उनकों घर जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। श्रमिकों को ठंड से बचने के लिए गद्दा, चादर, तकिया और पर्याप्त संख्या में कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्रों पर 24 घंटे स्वच्छ पेयजल, क्रियाशील शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था रहेगी। ठंड से बचाव के लिए सुरक्षित हीटिंग की व्यवस्था भी की जा सकेगी, जिसमें अग्नि और विद्युत सुरक्षा के मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
लखनऊ में रहते हैं हजारों की संख्या में मजदूर
लेबर अड्डे में आश्रय के साथ श्रमिकों के भोजन का इंतजाम किया जाएगा। यहां ठहरने वाले पात्र श्रमिकों को रात्रि के समय भोजन निशुल्क दिया जाएगा। भोजन की व्यवस्था सामुदायिक रसोई, स्वयं सहायता समूहों या अधिकृत स्थानीय एजेंसियों के माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए प्रति श्रमिक अधिकतम 70 रुपये की लागत निर्धारित की गई है। हजारों की संख्या में मजदूर लखनऊ में रहते हैं। इनको व्यवस्था दे पाना कितना सहज होगा, यह तो वक्त ही बताएगा।
शहरों में बड़ी संख्या में मजदूर परिवारों के साथ रह रहे हैं। इनके साथ महिलाएं भी शिविर में पहुच रही हैं। इन महिलाओं की सुरक्षा पर संकट खड़ा हो सकता है। वैसे भी मजदूरों में मिस्त्री और लेबर की दिहाड़ी में काफी अंतर है। एक मिस्त्री शहर में सात सौ रूपये ले रहा है। मजदूर की दिहाडी पांच सौ रूपये है। इससे भी ज्यादा यह लोग कमा रहे हैं। शहर में हजारों की संख्या में मजदूर शिविरों में पहुंच जाएंगे। सरकार कह रही है कि भोजन वितरण और लाभार्थियों की संख्या में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फोटो के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : आयुर्वेद में छिपे हैं सेहत के राज, सर्दियों में ऋतुचर्या के अनुसार करें खानपान और त्वचा की देखभाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिल्ली से बिहार के 13 शहरों तक सीधी बस सेवा शुरू, CM ने दिखाई हरी झंडी
2026-11-27
-
झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह: 402 जोड़ों ने लिए फेरे और पढ़ा निकाह
2026-11-27
-
इंदौर, भोपाल और भिंड में सिविल डिफेंस हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल
2026-11-27
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
2026-11-27
-
शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत
2026-11-27
-
यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 28 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर
2026-11-27
-
झारखंड में अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए सैटेलाइट से निगरानी
2026-11-27
-
मध्य प्रदेश के सांची में दो दिवसीय ‘महाबोधि महोत्सव’ कल से शुरू
2026-11-27
-
दूध उत्पादन में यूपी अव्वल, आठ साल में 40 फीसदी की वृद्धि
2026-11-27
-
Jhansi Iconic Road Project: 41.33 करोड़ से बनेगी 4.70 किमी सड़क, मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
2026-11-26
-
बिहार में रोजगार के नए अवसर, कम हो रहा युवाओं का पलायन
2026-11-26
-
लखनऊ मेट्रो हजरतगंज स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान, हरित परिवहन को बढ़ावा
2026-11-26
-
हिमाचल में बढ़ रही ठंड, शिमला से ज्यादा सर्द हुईं निचले इलाकों की रातें
2026-11-26
-
झांसी रेल मंडल की प्लेटिनम जयंती, स्टेशन के 137 वर्ष पूरे
2026-11-26
-
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज मनाया जाएगा ‘संविधान दिवस उत्सव’
2026-11-26