मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, चार यात्रियों की मौत

खबर सार :-

सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं, वाहन भिड़ रहे हैं। पैदल चलना भी सुरक्षित नहीं रहा। सरकार की ओर से जागरूकता अभियान चलाए जाने के अलावा प्रशासन की सख्ती की जरूरत महसूस की जा रही है।
ट्रैक्टर से टकराई बस में चार की मौत, अस्पताल पहुंचाने से पहले ही टूटी सांस

खबर विस्तार : -

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। आए दिन भीषण दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो रही हैं। आज फिर मुरादाबाद में चार लोगों की मौत सड़क दुर्घटना के कारण हुई। इससे पहले भी यूपी में लगातार 1 महीने में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें दर्जनों लोगों की जान जा चुकी हैं।  लखनऊ, बाराबंकी और नोएडा में भी पिछले दिनों हादसे हो चुके हैं। ज्यादातर वाहन टकराने की घटनाओं को लेकर भले ही सरकार चिंता जताती रही है, लेकिन हादसे रोकने की दिशा में प्रयास नहीं हो पा रहे हैं।

शनिवार की सुबह ही चीख पुकार का माहौल रहा

आज के हादसे में दो वाहनों में बस और ट्रैक्टर ट्राली की आपस में टक्कर हो गई। इन वाहनों के टकराने से जोर की आवाज हुई। मुरादाबाद में हुए हादसे में शनिवार की सुबह ही चीख पुकार का माहौल रहा। रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर होने की जानकारी पाते ही लोग मदद के लिए पहुंचे। घटना स्थल पर चीख पुकार मची हुई थी। स्थानीय पुलिस भी जानकारी पाकर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पर ले जाने की कोशिश से शुरू की गई। वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह से पिचक चुका था।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

इस घटना  के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों  की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को यह पता लगा पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर वाहनों की टक्कर किस तरह से हुई है। प्रत्यक्षदर्शी भी कुछ भी बताने से बचते रहे।  इस दुर्घटना में चार लोगों की मौतें हुई है। दुर्घटना इतनी भीषण रही कि इसमें कई यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि मृतकों का पीएम कराने के लिए पुलिस ने शवो को कब्जे में लिया है। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली गांव मे.इस घटना के कारण चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की। 

 आधिकारिक तौर पर अभी हादसे के कारण की जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक मृतकों की भी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस को दी गई जानकारी के आधार पर बताया एक व्यक्ति ने दावा किया है कि इसमें उसकी बहन और भांजे की मौत हो गई है। वे स्टेशन से मुरादाबाद के सदूपुरा गांव में अपने घर आ रहे थे। इसके अलावा उसके पास ही कोई जानकारी नहीं है।

FAQ

1.   कैसे हुआ सड़क हादसा?

सड़क हादसा किन कारणों से हुआ? यह पता लगाना पुलिस का काम है। इस काम में पुलिस खुद स्वीकार रही है कि हादसे के कारणों की जानकारी नहीं हो पा रही है। अभी सिर्फ यह जानकारी मिली है कि रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी थी। 

2.   किन वाहनों के टकराने से चार की मौत हुई?

जिला अस्पताल में घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। वहां डाक्टरांे ने चार लोगोें के मरने की पुष्टि की है। इनमें एक बच्चा भी शामिल था। डाक्टरों ने बताया कि चारों लोगों को अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था। यह एक्सीडेंट बस और टैªक्टर के टकरा जाने के कारण हुआ। इसमें टाली भी बंधी थी। वर्तमान में गरीबी एक महीने में ही नजर दौड़ाया जाए तो देश के कई हिस्सों में अलग-अलग तरह से एक्सीडेंट हुए हैं इनमें बड़ी जनहानि हुई है इसलिए सरकार के अलावा सामाजिक संगठन भी इस बात को लेकर चिंतित हैं की सड़कों पर हो रहे हाथों को किस तरह शुरू का जाए।

3.  कहीं मौसम तो नहीं बन रहा हादसे का कारण? 

इससे पहले मंगलवार को भी उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चार स्कूली छात्रों की मौत हादसे में ही हुई थी। अभी इसके ज्यादा दिन नहीं हुई है। पुर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भी हादसे में एंबुलेंस में कई लोगों की जान जा चुकी है। नोएडा में हाल में ही दो मौतें रोड एक्सीडेंट में हुईं। यह सभी लगभग मौसम साफ रहने के दौरान हुए हादसे हैं। अभी ऐसा कोहरा भी नहीं पड़ रहा है। वैसे भी कोहरा होने पर भी वाहन सावधानी से ही चलाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें : होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके, ईरानी नौसेना की चेतावनी- समुद्र में बिछी हैं बारूदी सुरंगें

अन्य प्रमुख खबरें