होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके, ईरानी नौसेना की चेतावनी- समुद्र में बिछी हैं बारूदी सुरंगें

खबर सार :-

ईरानी नौसेना की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को चेतावनी दी है। कि वह अनधिकृत प्रयास न करें। बारूदी सुरंगों का वह कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। अमेरिका को भी चेतावनी दी कि हवाई कोशिशों से भी उनको बचा पाना उनके बस की बात नहीं है।
अमेरिका को ईरान की चेतावनी, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे तो उठाएंगे नुकसान

खबर विस्तार : -

तेहरान, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो तेल टैंकरों में विस्फोट और आग लगने की घटना से एक बार फिर यह साबित हो गया है कि यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। शुक्रवार की रात का एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। दावा किया गया है कि दोनों टैंकर समुद्री प्रतिबंधों को नजरअंदाज कर अनधिकृत रास्तों से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान एक टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकरा गया, जबकि दूसरे में भी विस्फोट के बाद आग लग गई। 

अनधिकृत कोशिश में जहाज सुरंगों से टकरा गए 

इस क्षेत्र में ईरान ने जहाजों को समुद्री बारूदी सुरंगों के खतरे को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी ) नौसेना ने कहा कि अनधिकृत रास्ते से गुजरे की कोशिश में जहाज सुरंगों से टकरा गए। यह मामला आज ईरान सरकार की अंतरराष्ट्रीय समाचार नेटवर्क प्रेस टीवी तथा अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज में भी छाया हुआ है। यहा कहा गया है कि दो तेल टैंकरों ने घनम द्वीप के उत्तर में स्थित एक अनधिकृत समुद्री रास्ते से गुजरने की कोशिश की थी।

ईरानी नौसेना का कहना है कि दोनों जहाजों में तकनीक का पूरा इस्तेमाल भी किया है। इनमें पोजिशनिंग और नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिए थे। यह सिस्टम अपनी आवाजाही का पता बताते हैैं। यह उसी रास्ते पर चल रहे थे, जिन पर हिदायत थी कि यहां से गुजरना खतरे लेना है। इसके बाद भी दोनों जहाजों को निकालने का रिस्क लिया गया। 

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु सरकार पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी बोले-सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दीप नहीं जलाने दिया

अनधिकृत रास्ते पर विस्फोट के अलावा कुछ नहीं

इस संबंध में कई तरह के बयान आ रहे हैं। इनमें बताया गया कि ओमान के खसाब बंदरगाह के पास एक टैंकर समुद्री सुरंग से टकराया, जबकि दूसरा होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में अनधिकृत रास्ते पर विस्फोट के बाद आग की चपेट में आ गया। इन रास्तों को अनधिकृत बताया गया है। इस पर अधिकार कौन कर रहा है? यह बात तो लगभग सभी जानते हैं। अमेरिका इसी रास्ते से आवाजाही करना पसंद करता है। ईरान का यह खजाना है।

इन दोनों घटनाओं में जहाजों को हुए नुकसान, चालक दल के सदस्यों की स्थिति आदि की जानकारी नहीं दी गई। पहले भी हमले की जांच तक नहीं कराई गई। हालांकि, ईरानी नौसेना बारबार चेतावनी दे रहा रही है। वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले को उनके लिए अनअधिकृत कहा गया है। वह यह स्वीकार कर रहे हैं कि समुद्री रास्तों पर कई खतरनाक नौसैनिक बारूदी सुरंगें मौजूद हैं। 

खतरनाक नौसैनिक बारूदी सुरंगे बिछाई गई

ईरान ने इससे पहले भी चेतावनी दी थी कि होर्मुज जलडमरू मघ्य के पास से कोई भी वाहन गुजरेगा, वह सुरक्षित नहीं रहेगा। यहां पर खतरनाक नौसैनिक बारूदी सुरंगे बिछाई गई हैं। यह भी चेतावनी दी गई है कि सभी तेल टैंकर और अन्य जहाज अपने नेविगेशन सिस्टम को बंद करके यहां से गुजरने की कोशिश करेंगे तो भी नहीं बच पाएंगे। ईरान की ओर से निर्धारित किए गए समुद्री नियमों का पालन हर हालत में सभी को करना ही होगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग समझते हैं कि वह बहुत ताकतवर हैं, वह भी कुछ बचा नहीं पाएंगे। जलडमरूमध्य के अनधिकृत रास्तों का इस्तेमाल करने की कोशिश करने वाले टैंकर भी अब वहां से गुजरने का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसीलिए टैंकरों की संख्या में काफी कमी आई है। जलडमरू मध्य के पूर्व पश्चिम दोनों छोर पर ईरानी नौसेना ने अपना कब्जा बता रखा है। उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी कहा है कि उनका जलडमरूमध्य पर कब्जा है। ईरान का अब कुछ भी नहीं है।

कई देशों ने सैन्य तनाव को लेकर नाराजगी जाहिर की

वह पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। इधर, कई देशों ने सैन्य तनाव को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है वैश्विक ऊर्जा बाजार में अंतरराष्ट्रीय दबाव बन रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। वहीं, ईरान ने मांग की है कि इस जल मार्ग से गुजरने वाले नागरिक जहाज समन्वय स्थापित करने के बाद ही यहां से गुजरें। इसके लिए नौसेना के साथ तालमेल बनकर चलना होगा। पहचान बनाए रखने के लिए नेविगेशन प्रणाली को चालू रखने के लिए गहा है। 

यह भी पढ़ें : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों का सहारा बनेगी सरकार, 01 दिसंबर से खुलेंगे निशुल्क अस्थायी लेबर अड्डे

अन्य प्रमुख खबरें