संगठन के सभी देशों के साथ भारत के संबंध बेहतर, शांति और विकास है बैठक का मुद्दा
खबर सार :-
नई दिल्ली में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक के लिए श्रीलंका के विदेश मंत्री, विदेश रोजगार और पर्यटन मंत्री विजिथा हेराथ दिल्ली पहुंचे हैं। यह बैठक आज 27 को शुरू की जा रही है। भारत इसमें शांति और सहयोग की अपील कर सकता है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, 23 सदस्य देशों और 12 संवाद भागीदारों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की 25वीं मंत्रिपरिषद (सीओएम) बैठक शुरू होने वाली है। इस बैठक में भारत मेजबानी करेगा। श्रीलंका के विदेश मंत्री, विदेश रोजगार और पर्यटन मंत्री विजिथा हेराथ इस उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं। यह बैठक देश के लिए बहुत जरूरी है। देश के बाहरी हिस्सों में समुद्र सीमाएं भी सुरक्षा की दृष्टि से ध्यान देने को बाध्य करती है।
यह भी पढ़ें : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, केंद्र ने बुलाया विशेष सत्र
संगठन की नीतियों के साथ सहमति जरूरी है होती
विदेश मंत्रालय की ओर से बैठक के संबंध में बताया गया है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर हो रही है। इसमें आईओआरए की भविष्य की नीतियों पर विमर्श किया जाएगा। सभी संगठनों का मकसद होता है कि क्षेत्रीय सहयोग ढांचे को समझा जाए। जिस संगठन के देश हैं, उसकी नीतियों के साथ सहमति बननी चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कई देशों से नजदीकियां बनाई हैैं। समीक्षा और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान पर के आधार पर ही योजनाएं और परियोजनाओं पर काम किया जा सकता है। भारत में इस बार आईओआरए अध्यक्षता 2025-2027 के लिए थीम श्हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, लचीलापन और अनुकूलनशीलता है।
सीओएम की भूमिका होती है अनिवार्य
सबसे ज्यादा जोर शांति की दिशा में रहता है। वह चीन का शिखर सम्मेलन रहा हो या अन्य, मौजूदा हालतों पर अभी शांति, सहयोग और विकास के मुद्दे पर ही बात होगी। हालातों पर गौर करें तो सामरिक शक्ति की भी सभी को बढ़ाने की होड़ मची है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली की बैठक शांति, स्थिरता, पूर्वानुमान और सतत विकास के क्षेत्र के रूप में हिंद महासागर क्षेत्र के महत्वपूर्ण महत्व को रेखांकित करेगी।
बैठक एमएएचएएसएजीएआर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) को ध्यान मेंंं रखकर की जा रही है। भारत इसके लिए प्रतिबद्ध है। वह एक खुले, समावेशी और नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था के लिए सामूहिक कार्रवाई को आगे करने के लिए काम करता है। इसमें केवल राजनीतिक ही नहीं, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। यह एसोसिएशन के काम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वरिष्ठ अधिकारियों की समिति आईओआरए का दूसरा सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है।
इस बैठक में आर्थिक सहयोग पर भी होगी चर्चा
संस्थागत तंत्रों से रिपोर्ट और सिफारिशों पर विचार करती है। कुछ फैसले सीओएम द्वारा लिए जाते हैं। इनके क्रियान्वयन का काम भी सीओएम ही करता है। सदस्य देशों को किस तरह से मदद की जा सकती है, इस पर संगठन का निर्णय महत्वपूर्ण हो जाता है। आईओआरए के कार्य कार्यक्रमों को विकसित, निगरानी और समन्वय करती है। मंत्रिपरिषद ही सभी प्रकार के निर्णय करता है। यह अकेले न कोई निर्णय लेता है और न ही नियम बनाता है। सभी की सहमति पर आगे के प्रयास किए जाते हैं। प्रमुख जिम्मेदारियों में नीतियां बनाना, सदस्य देशों के बीच सहयोग में प्रगति की समीक्षा करना और एसोसिएशन के उद्देश्यों है। इनपर भी सीओेएम की सहमति चलती है।
23 देशों के बीच उठेगा आतंकवाद का मसला
इस संगठन आईओआरए के 23 सदस्य देश हैं। भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोजांबिक, ओमान, सेशेल्स, सिंगापुर, ईरान, केन्या, मेडागास्कर, कोमोरोस, फ्रांस, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, सोमालिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, तंजानिया, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं। इसके अलावा 12 संवाद भागीदार देश हैं।
यह चीन, मिस्र, यूरोपीय संघ, जर्मनी, रूस, सऊदी अरब, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। अब देखना है कि आज की बैठक में विषय की शूरूआत कहां से की जा सकती है। फिलहाल सबसे अहम मामला आतंकवाद का विरोध ही रहेगा। इसमें भारत आक्रामक रवैया अपना रहा है।
देश में इन दिनों आतंकवाद का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जा रहा है। भारत के अलावा कई देश आतंकी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई बडी अंतरराष्ट्रीय बैठकों में भी भारत एक साथ आतंकवाद का विरोध करने की अपील कर चुका है। इसलिए यह विशेष मामला बन सकता है। साथ ही शांति के प्रस्ताव पर देशों की अपनी अपनी राय हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : बसपा के राष्ट्रीय संयोजक बनने पर बोले आकाश आनंद- मायावती के भरोसे को काम से सही साबित करूंगा
अन्य प्रमुख खबरें
-
एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति ने की अपील, पुतिन से कहा - न दिखाएं आक्रामकता
2026-11-26
-
09 माह से विदेशों में शेख हसीना, पुलिस पर 400 हमलों के बाद मांगा जहाज
2026-11-25
-
भारत में निर्वासित जीवन जी रहीं हसीना, 16 दिसंबर को लौटना चाहती हैं बांग्लादेश
2026-11-24
-
सैन्य प्रशिक्षण के बीच साझा होगी तकनीक, आगे भी सहमति पर विकसित करेंगे युद्ध कौशल
2026-11-24
-
बदलते युद्धों की नई तकनीकों को परख रहीं हैं भारत-मलेशिया की सेनाएं
2026-11-23
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17