30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, केंद्र ने बुलाया विशेष सत्र

खबर सार :-

संसद के लोकसभा और राज्ससभा के विशेष सत्र बुलाने की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सरकार इस सत्र में कोई बड़ा फैसला भी ले सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विपक्ष तक पहुंची संसद के विशेष सत्र की जानकारी, एजेंडा अभी तक है गोपनीय

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, पिछले सत्र में हंगामे के कारण सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। उसके बाद देश में राजनीतिक तनाव के कारण सदन का सत्र अभी तक नहीं बुलाया गया था। सत्ता पक्ष की ओर से आपस में एक बार सदन बुलाने के लिए विमर्श जरूर शुरू किया गया था। इसी सिलसिले में अब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सत्र बुलाने संबंधी जानकारी साझा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए एक दिवसीय सत्र की जानकारी दी है।

 केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा और राज्यसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने के फैसले की जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि लोकसभा का सत्र 30 नवंबर को और राज्यसभा का सत्र 2 दिसंबर को बुलाया जाएगा। सरकार ने दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों से इस संबंध में अनुरोध किया है। इस बार के सत्र में रुके हुए कार्याें पर कामकाज की जानकारी और जरूरी मुद्दों पर चर्चा कराई जा सकती है। 

 यह भी पढें :  भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए प्रवीण, हजारों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दिया समर्थन

सोशल मीडिया पर सत्र बुलाने के अनुरोध की दी जानकारी

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आवश्यक कामकाज के सिलसिले में सत्र बुलाने का अनुरोध करने की जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से किए गए अनुरोध में कह है कि वे आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा को सोमवार, 30 नवंबर 2026 को और राज्यसभा को बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को फिर से बुलाएं। इस दौरान कई जरूरी कामकाज दोनों सदनों में निपटाए जाएंगे। यह बैठक 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती है। केंद्रीय मंत्री के इस अनुरोध के बाद राजनीतिक हलकों में चहलकदमी तेज हो गई है। रिजिजू के इस ऐलान के बाद राजनीतिक चर्चाओं में विषय भी तलाशे जाने लगे हैं। 

इंडिया गठबंधन में भी सत्र को लेकर हलचल तेज 

यद्यपि यह इच्छा सरकार की ही नहीं थी, कुछ मामलों पर विपक्ष में कांग्रेस भी सदन बुलाने के लिए कह रही थी। भले ही उनका विषय अलग रहा है। माना जा रहा है कि सरकार इस एक दिवसीय सत्र में कुछ अहम विधायी और सरकारी कामकाज निपटाना चाहती है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस सत्र में कौन से विधेयक या प्रस्ताव लाए जाएंगे। इसी पसोपेश में विपक्ष अन्य दलों मेें अपने गठबंधन से संपर्क तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि सरकार के पास कुछ जरूरी कामकाज लंबित हैं। सदन अचानक विपक्ष के हंगामे के कारण स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान कई काम रोके भी गए थे। इनको अब जल्द पूरा करना आवश्यक है। इसी वजह से दोनों सदनों को अलग-अलग दिन बुलाने का फैसला लिया गया है। यदि सहमति बन जाती है तो लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को होगी। लोकसभा के बाद राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को होगी। 

सहमति के आधार पर बढ़ाया जा सकता है सत्र का समय 

किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हुआ और शुरू में ही आपसी तालमेल बन गया तो कामकाज की जरूरतों को देखते हुए दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर तक चल सकती है। अब इसके लिए सदनों के संचालन की रजामंदी भी चाहिए होगी। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के आखिरी हफ्ते या दिसंबर के पहले हफ्ते में शुरू होता है। लेकिन इस बार सरकार ने पहले एक दिवसीय सत्र बुलाने का फैसला किया है। सर्दियों को लेकर कई अलग कामकाज होते हैं, जबकि फसलों का सीजन भी बदल चुका है।

किसान और मौसम के साथ देश के वित्तीय मसले पर भी काम रूके हुए हो सकते हैं। इनको शीघ्रता के साथ पूरा करने की उम्मीद किरेन रिजिजू के पोस्ट से ही की जा रही है। इसके बाद से ही संसद के इस विशेष सत्र को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सत्र के दौरान भले ही समय की कमी हो रही है, लेकिन हंगामे के पूरे आसार हैं। विपक्ष पिछले दिनों देशभर में प्रदर्शनों के जरिए कुछ हासिल नहीं कर सकता है, इसलिए अब उसको नया मुद्दा चाहिए। 

 यह भी पढें :  भाजपा नेता ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना, आशा कार्यकर्ताओं से किए गए वादों पर उठाए सवाल

अन्य प्रमुख खबरें