Rajasthan पंचायत चुनावों की मतगणना शुरू, मंत्रियों की पत्नियां और बेटियां राजनीतिक राह पर

खबर सार :-

राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए वोटो की गिनती आज शुक्रवार को सुबह 8ः00 बजे शुरू कर दी गई है। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को उसका जनसमर्थन परिणामों के बाद पता चलेगा। परिणाम की प्रतीक्षा कई, नेता, विधायक सांसद और मंत्रियों को भी है। इनका अपना भी कोई इस चुनाव से राजनीतिक सफर शुरू कर रहा है।
Rajasthan पंचायत चुनावों के लिए 37 districts में मतगणना जारी

खबर विस्तार : -

जयपुर, राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए वोटो की गिनती आज शुक्रवार को सुबह 8ः00 बजे शुरू कर दी गई है। इस दौरान मतगणना स्थलों के बाहर बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ इकट्ठा थी। मतगणना पूरी हो जाने पर 37 जिलों में करीब 1275 जिला परिषद वार्डों के विजेताओं का फैसला होगा। इन पदों के लिए 4,069 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार के चुनाव में 469 उम्मीदवारों ने अपने भाग्य को आजमाया है।

मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह को देखते हुए प्रशासन ने भी इनको केद्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। प्रशासनिक और व्यवस्थागत कारणों से बारां, कोटा, करौली और श्रीगंगानगर जिला परिषदों के साथ-साथ 38 पंचायत समितियों के लिए वोटों की गिनती 17 दिसंबर को अलग से की जाएगी।
 चुनाव पूरे हो जाने के बाद आज मतगणना को लेकर पार्टी के प्रत्याशियों में भाजपा के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण हैं कि वह कितनी सीट पाते हैं।

 यह भी पढ़ें:DELHI के 13 रेलवे स्टेशनों का हो रहा है विकास, राजधानी की रेल सेवाएं हो रहीं बेहतर

चुनाव के नतीजे ग्रामीण इलाकों में जनाधार स्पष्ट करेंगे

इस बात पर विशेष नजर रखी जा रही है की जनाधार इसी से तय कर लिया जाएगा। सरकार के कामकाज की दिशा में स्थानीय चुनाव और वोट डालने वालों के बीच का संतुलन भी इससे साफ हो जाएगा। कांग्रेस के लिए भी इस चुनाव के नतीजे ग्रामीण इलाकों में उसके जनाधार को स्पष्ट करेंगे। पिछले काफी समय से संघर्ष कर रही कांग्रेस मुख्य विपक्षी दलों के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर जनाधार बढ़ाना चाहती है। इसलिए इसे प्रभावशीलता को बनाए रखने का यह बेहतरीन मौका देखा जा रहा है। इस चुनाव में अधिकतर वोटो की गिनती दोपहर तक कर ली जाएगी। 

नतीजे घोषित होने के बाद जिला प्रमुख (जिला परिषद अध्यक्ष) और प्रधान (पंचायत समिति अध्यक्ष) के पदों के लिए समर्थन जुटाने की राजनीतिक बातचीत और कोशिशें शुरू होने की उम्मीद है। यह बातचीत भी पार्टी स्तर पर ही की जाएगी। दोपहर तक चुनाव के नतीजे आ जाने की बात को पार्टी स्तर के पदाधिकारियों ने भी स्वीकारी, क्योंकि वोटो की गिनती इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए की जा रही है।

महत्वपूर्ण बात तो यह है कि कई बड़े राजनीतिक नेताओं के परिवार के लोग भी इस चुनाव से जुड़े हुए हैं। पंचायत चुनाव के नतीजे न केवल ग्रामीण स्थानीय निकायों पर केंद्रित रहेंगे, बल्कि जिसका यहां बेहतरीन प्रभाव रहेगा, वह भावी चुनाव में भी बढ़-चढ़कर भूमिका अदा करेंगे। राजस्थान के कई प्रमुख नेताओं की राजनीतिक स्थिति को भी बड़े नेताओं के परखने का यह बेहतरीन मौका होगा।

माननीयों की बहुएं और उनकी बेटियां मैदान में

कांग्रेस में संगठन की ताकत कितनी महत्व रखती है और भाजपा की जनता के बीच में किए गए कार्यों से संतुष्टि का रिजल्ट भी इस चुनाव में देखने को मिलेगा। निर्वाचन क्षेत्र में मंत्रियों के परिजनों में उनकी पत्नियों और बेटे भी चुनाव मैदान में हैं। यहां तक की सांसदों और विधायकों की बहुएं और उनकी बेटियां अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कई जगहों पर तो उनके रिश्तेदार भी अपनी किस्मत दांव पर लगा चुके हैं। 

इनकी ख्वाहिश है कि वह ज्यादा से ज्यादा वोटो से जीत कर पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं तक अपनी पहुंच बना लें, क्योंकि यह उम्मीदवार अब जनप्रतिनिधि के रूप में सामने आ चुके हैं। परिवार के सदस्यों की राजनीति की स्थिति के लिए वह मंत्री भी जिम्मेदार होंगे, जिनके घरों के लोग चुनाव लड़ रहे हैं। यदि वह हार जाते हैं तो उनकी छवि पर बुरा असर भी पड़ सकता है, क्योंकि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। बड़े चुनाव में भी स्थानीय स्तर से प्रतिनिधियों को टिकट दिए जाने की संभावनाओं पर असर पड़ता है। 

जनता के बीच पकड़ कुछ ही घंटों में साफ होगी

इन नतीजों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई प्रमुख नेताओं के नेतृत्व और उनके राजनीतिक प्रभाव का पता चलेगा। कुल 1275 जिला परिषद वार्डों के लिए उम्मीदवारी तय की गई थी और इनमें 469 लोगों की राजनीतिक उत्थान का नजरिया देखने को मिलेगा। राज्य की ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर उनके प्रतिनिधित्व को कितना महत्व मिलता है कुछ ही घंटे में स्पष्ट हो जाएगा।

 यह भी पढ़ें: शिंदे सेना की नेता शायना एनसी के खिलाफ खोला मोर्चा, ठाकरे सेना के नगरसेवकों ने की नारेबाजी

अन्य प्रमुख खबरें