सोशल मीडिया पोस्ट मामले में अभिषेक बनर्जी को पुलिस ने किया तलब, भवानीपुर थाने में पेश होने का निर्देश

खबर सार :-

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामले बढते जा रहे हैं। वह एक मुश्किल से निकलने की कोशिश करते हैं तो दूसरी उनके सामने आ जाती है। जब से सरकार बदली है, बनर्जी के खिलाफ कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उनको अब थाने में हाजिरी भी लगानी है।
बनर्जी को एक और मामले में थाने में होना है पेश, CEC पर की थी अमर्यादित टिप्पणी

खबर विस्तार : -

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी एक नए विवाद में घिर गए हैं। इस बार उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर शिकायत की गई है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी को तलब किया है। उन्हें कहा गया है कि वह भवानीपुर थाने में पहुंच कर अपनी सफाई दें।

दरअसल, यह मामला मई का है। अभिषेक बनर्जी ने मई में विवादित पोस्ट किया था। इस पर आपत्ति जताते हुए भवानीपुर के निवासी अर्णब कांति दास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अभिषेक पर आरोप है कि सांसद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस ने सांसद के खिलाफ शिकायत को आधार बनाते हुए भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें :UP Elections: सपा-भाजपा में Poster War, BJP का अखिलेश से सवाल- क्या कारसेवकों को दे पाएंगे श्रद्धांजलि?

अभिषेक के खिलाफ मुकदमे में कई धाराएं

मुकदमे के तहत अभिषेक पर कई धाराएं लगाई गई हैं। इनमें समाज में नफरत फैलाने, हिंसा भड़काने, अशांति पैदा करने की कोशिश, राज्य के खिलाफ अपराध के लिए उकसाने और अफवाह फैलाने के मामले बनते हैं। संबंधित पोस्ट के बारे में कहा गया कि यह नफरती पोस्ट देश के सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचा सकता है।

सांसद पर आरोप है कि इन्होंने पूरे गुजराती समुदाय को एक गैंग या अपराधी गिरोह जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। यह ऐसा मामला बन रहा है, जिसमें पुलिस के समक्ष तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को पहुंचना ही होगा। उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी को भवानीपुर थाने में अपना पक्ष रखना है। 

पुलिस और CID के सामने भी हो चुके हैं पेश 

यह मामला 2 मई का है। शिकायत के अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक टिप्पणी की गई थी। 27 मई को भवानीपुर थाने में इसी टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी, शिकायत और एफआईआर के बाद बनर्जी से पहली बार पूछताछ की जाएगी। भवानीपुर निवासी अर्णब कांति दास की शिकायत के अलावा भी बनर्जी के खिलाफ कई मामले पुलिस के पास हैं।

पिछले दिनों उनका अतिक्रमण भी हटाया गया थ। वैसे भी राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद से अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए हैं। सरकार में उनके रहते शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती थी। वे कई बार पुलिस और सीआईडी के सामने पेश भी हो चुके हैं। शुक्रवार को पुलिस एक अन्य मामले में उन्हें पेशी का नोटिस देने उनके आवास पर गई थी।

पहले से है पुलिस को धमकी देने का आरोप

 गिरीश पार्क थाने में भी उनके खिलाफ एक और एफआईआर का मामला चल रहा है। इसमें भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। बनर्जी पर पुलिस को धमकी देने का आरोप है। इस मामले में अभिषेक को आगामी 20 नवंबर को गिरीश पार्क थाने में हाजिर होने को कहा गया है। यानी बनर्जी के खिलाफ मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता भी गुंडई करने वाला नेता बताया करते हैं। अब देखना यह है कि वह थाने में हाजिरी लगाने कब पहुंचते हैं और अपनी शिकायत में क्या कहते हैं।

अभिषेक बनर्जी की ममता सरकार में तूती बोलती थी। बिना बनर्जी के कोई निर्णय नहीं लिया जाता था। सांसद के तौर पर भी वह अपनी बात को दबाव पूर्ण तरीसे से कहते रहे हैं। इस बार सरकार बदल जाने के बाद उनके रवैये में फिलहाल बदलाव तो नहीं है। वह ममता बनर्जी के करीबी भी हैं। इसलिए उनका कद पार्टी में बड़ा है। भाजपा के खिलाफ भी वह अक्सर मुखर रहते हैं। 

यह भी पढ़ें : UP में लगातार तीसरी बार बनेगी NDA की बहुमत की सरकार, फिर खिलेगा अन्नदाता के सम्मान का कमल: केशव मौर्य

अन्य प्रमुख खबरें