25 लाख युवाओं को टैबलेट, एक लाख से अधिक को मिलेगी सरकारी नौकरी: सीएम योगी
खबर सार :-
मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि मात्र 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत की चूलें हिला दी थीं। सीएम ने क्रांतिकारियों का उदाहरण देते हुए युवाओं को बड़े संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नौकरियां पाने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए।
खबर विस्तार : -
लखनऊ, शहर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेश के 25 लाख और युवाओं को टैबलेट देने की घोषणा की। योगी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित भव्य समारोह में लखनऊ, सीतापुर, हरदोई और उन्नाव के 53 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए।
यह भी पढ़ेंःमुंबई के CSMT रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां alert
स्वरोजगार के साथ ही रोजगार सरलता से उपलब्ध होंगे
इस अवसर पर सीएम ने 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पहले चरण में 60 लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाने की जानकारी दी। इसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना है। जब युवाओं को कम्प्यूटराइज्ड जानकारी होगी, वह रोजगार के प्रति भी जागरूक होंगे। उन्हें स्वरोजगार के साथ ही रोजगार सरलता से उपलब्ध होंगे।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि सरकार ने इन्फोसिस के सहयोग से इसमें 18 हजार से अधिक पाठ्यक्रमों की मुफ्त डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई है। इन अध्ययन कोर्स में योग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक शामिल हैं। छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पीएम और सीएम इंटर्नशिप, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और पीएम मुद्रा सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी युवा साथी ऐप के माध्यम से उपलब्ध रहेगी। सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई थी।
दो करोड़ युवाओं को डिजिटल उपकरण देने का संकल्प था
25 दिसंबर 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दो करोड़ युवाओं को डिजिटल उपकरण देने का संकल्प लिया गया था। सीएम ने बताया कि डिजिटल व्यवस्था को परखा गया है। आईआईएम से इसकी पुष्टि कराई गई है। उत्तर प्रदेश में 56 से 60 फीसदी आबादी युवा वर्ग की है। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले जिन युवाओं के सामने पहचान का संकट था, वे आज गर्व से खुद को उत्तर प्रदेश का निवासी बताते हैं। उन्होंने पूर्व की सरकारों के क्रियाकलापों का भी जिक्र किया है। कहा कि अब अपराध पर अंकुश है। अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। दंगाई अब कहीं नहीं दिखते हैं।
लखनऊ में 110 एकड़ भूमि पर स्थापित फॉरेंसिक साइंसेज संस्थान का उल्लेख भी किया। कहा कि पहले इस जमीन पर माफिया का कब्जा था।आज युवा आधुनिक फॉरेंसिक तकनीक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश के 9.50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। आठ हजार लेखपालों और 32 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जानकारी दी। सीएम ने यह भी कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सत्यापन के नाम पर नियुक्तियों में अनावश्यक देरी न की जाए। जल्द ही 42 हजार होमगार्डों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाने की तैयारी की जा चुकी है।
ब्रह्मोस और उससे जुड़ी इकाइयों में 500 युवाओं का चयन हुआ
सीएम ने शिक्षा विभाग के 3,568, पंचायती राज विभाग के 1,375, खेल कोटे के 470, फॉरेंसिक विभाग के 28 वैज्ञानिकों, पुलिस के 4,543 उपनिरीक्षकों और राजस्व विभाग के 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सपा सरकार का जिक्र किया। कहा कि पहले भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। सीएम ने बताया कि परीक्षाएं पारदर्शी हुई हैं। कहीं भी कोई मुन्नाभाई हावी नहीं रहा है। नकल माफिया भी शिकंजे में रहा है। उन्होंने बताया कि एकेटीयू के माध्यम से ब्रह्मोस और उससे जुड़ी इकाइयों में 500 युवाओं का चयन हुआ।
देश की आर्थिक और सन्य शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान को भारत की सैन्य ताकत का एहसास करा दिया। मोबाइल और सैन्य सामग्री तैयार करने वाले शहरों के नाम लिए और कहा कि प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ की एचसीएल इकाई में वर्ष 2017 में केवल 100 कर्मचारी थे जबकि आज 18 हजार युवा काम कर रहे हैं। प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव का जिक्र किया। हर जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल इकोनॉमिक एंड इंडस्ट्रियल जोन विकसित करने की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ेंः कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ? बनेंगे भारतीय वायुसेना के अगले प्रमुख, इस दिन संभालेंगे कमान
अन्य प्रमुख खबरें
-
दलित समाज करने जा रहा इनका सफाया, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला
2026-11-15
-
Jaipur नगर निगम में घमासान, Mayor के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा
2026-11-15
-
बनर्जी को एक और मामले में थाने में होना है पेश, CEC पर की थी अमर्यादित टिप्पणी
2026-11-14
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13
-
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
2026-11-13
-
यूपी में सत्ता परिवर्तन लाएगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा': चंद्रशेखर
2026-11-13
-
पीएम मोदी 21 नवंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नीतीशे सेतु
2026-11-13
-
विकास के नाम पर खिंची दिल्ली में तलवारें, आप का नकली यमुना बनाने का आरोप!
2026-11-13
-
Prime Minister मोदी बेंगलुरु पहुंचे, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया
2026-11-13
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
2026-11-12
-
ममता राज पर सुवेंदु का वार, बंगाल की संस्कृति को पहुंचाई चोट
2026-11-12
-
यूपी में बना तीसरा मोर्चा ! चंद्रशेखर आजाद 'रावण' होंगे सीएम चेहरा
2026-11-12
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12