राम के समय में क्या हुआ, हनुमान पहाड़ क्यों उठा ले गए, इन सवालों का मतलब नहींः सैम पित्रोदा
खबर सार :-
सैम पित्रोदा ने एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि युवाओं को अफरातफरी में नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को शुभचिंतक बताया। बातचीत के दौरान वह भाजपा का विरोध और कांग्रेस के साथ विपक्ष का बचाव करते रहे।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने युवाओं को अतीत में जाने से रोका है। उन्होंने भविष्य की और देखने की सलाह दी है। एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने तकनीक पर बात करने पर जोर दिया है। पित्रोदा ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों, नक्सलवाद, सोनिया गांधी की पुस्तक, अमेरिका के चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वभाव के साथ भारत मे हुए हाल के प्रदर्शनों पर लंबी बात की है।
ये भी पढ़ेंः बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद OTT पर आएगी 'नीम करौली बाबा' की कहानी, जानें कब-कहां देखें 'हनुमान अंश'
समृद्ध भविष्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए
बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि देश को आगे बढ़ना चाहिए और सभी के लिए एक बेहतर, अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मौजूदा राजनीतिक बहस पर पित्रोदा से रामायण और हनुमान से जुड़े प्रसंगों को लेकर उनकी राय जाननी चाही तो उनका कहना था कि हमें सबके लिए एक बेहतर और समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। इस बात में उलझने का क्या मतलब है कि राम के समय में क्या हुआ था या हनुमान वहां क्यों गए थे? उन्होंने पहाड़ क्यों उठाया था?
युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि तमाशे से बाहर निकलें
आज अतीत की बातों में इतना उलझे रहने का कोई खास औचित्य नहीं है। युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि तमाशे से बाहर निकलें। बीते कल में न अटकें, जैसे कि राम और कृष्ण के समय की बातें, लक्ष्मण वहां क्यों गए? हिरण क्यों आया? ऐसे सवालों को पित्रोदा ने अर्थहीन नहीं कहा, लेकिन समय की मांग से हटकर बताया। कहा कि बेशक, यह महत्वपूर्ण है। मैं यह नहीं कह रहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है। कहा कि युवा अपना भविष्य खुद तय करें, समस्याओं को सुलझाएं, और उस अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें जो पैदा की गई है उसमें फंसें नहीं।
जब उनसे 1984 के सिख-विरोधी दंगों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराए जाने पर सवाल किया गया तो पित्रोदा ने कहा, “इसका कोई मतलब नहीं है। इस मामले का फैसला 40 साल पहले हो चुका है। सब कुछ ठीक है। उनका कहना था कि यह विवाद को उठाने वाले सवाल हैं। वह इनको कीचड़ उछालने वाला रवैया समझ रहे हैं। उन्होंने भविष्य की ओर देखने की जरूरत बताई।
पीएम मोदी से आत्मीय संबंध और वो दयालु इंसान
सैम पित्रोदा ने देश की राजनीति, इतिहास, लोकतंत्र और भविष्य को लेकर कई बेबाक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छा और दयालु इंसान कहा है। अयोध्या में कारसेवकों पर समाजवादी पार्टी की सरकार में मुलायम सिंह यादव ने गोली चलाने का आदेश दिया था, इस पर वह बचते हुए निकल गए। कहा कि मेरा इससे लेना देना नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन्स की हार के आप क्या कारण मानते हैं? क्या मोदी सरकार को इसे एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए?
उनका उत्तर इस पर जरूर आया और कहा कि अमेरिका में लोग वहां की आर्थिक स्थिति से नाखुश थे। लोग फैसले लेने के तरीके में तानाशाही रवैये से नाखुश थे। यद्यपि सैम ने युद्ध को गलत ठहराया है। उनका कहना था कि इसका आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ता है। सैम ने मोदी सरकार पर भी जवाब दिया। जब उनके पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि मोदी सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है? सैम पित्रोदा बोले कि जनता के गुस्से के बारे में तो पता नहीं, लेकिन मैं प्रदर्शनों के बारे में बता सकता हूं।
उन्होंने इसको समझाने की कोशिश की। कहा जो चीज जेन जेड और कॉकरोच पार्टी के लोगों के एक छोटे समूह से शुरू हुई थी, जो परीक्षा परिणामों के खिलाफ थे, अब एक अलग ही रूप ले लिया है, एक राष्ट्रीय रूप ले लिया है। सैम ने कहा कि यह लोकतंत्र, चुनावों, खराब प्रदर्शन, अर्थव्यवस्था और नौकरियों से जुड़ा है, उनका इशारा था कि इनको सरकार के खिलाफ देखा जाना चाहिए।
सोनिया गांधी की नागरिकता के सवाल पर बचते रहे
सैम ने पार्टी के नजरिए से हर सवाल का जवाब दिया। जहां जरूरत पड़ी भाजपा की बुराई कर दी। जहां जरूरत पड़ी प्रशंसा कर दी। जब उनके सोनिया गांधी की नागरिकता पर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि कई मुद्दों पर लोग कीचड़ उछालते हैं। दुख की बात है कि लोग उस इंसान के साथ ऐसा करते हैं जिसने अपने निजी सुख-आराम का इतना बड़ा त्याग किया हो। सोनिया की किताब के प्रसंगों पर कहा कि मैंने वह किताब तो नहीं देखी है, लेकिन मुझे लगता है कि यह प्यार, चरित्र, देश के प्रति समर्पण, परिवार और पति के प्रति निष्ठा की कहानी है।
ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर फेंका पेट्रोल बम, राख में तब्दील हुआ सामान
अन्य प्रमुख खबरें
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
अमेरिका में भारतीयों से नफरत पर भड़के अमीश शाह, टैरिफ पर ट्रंप को घेरा
2026-11-12
-
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया
2026-11-12
-
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना
2026-11-11
-
Delhi में छठ पूजा के लिए मुनक नहर का पुनर्जीवन, 11 किमी घाट पर ढेरों सुविधाएं
2026-11-11
-
प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने आप नेता को जारी किया नोटिस
2026-11-06
-
करनाल में अमित शाह की हुंकार ! राहुल गांधी पर किया तीखा वार
2026-11-05
-
BJP Padyatra: गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे नितिन नवीन
2026-11-04
-
Delhi की सीएम का राहुल गांधी पर तंज: संसद में बहस की हिम्मत नहीं, बाहर के हैं lop
2026-11-04
-
कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' प्रदर्शन
2026-11-03
-
राहुल गांधी की पसंद है विध्वंसक मॉडल, सत्ता के लिए पागल हो रहे: भाजपा
2026-11-03
-
धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, सियासत वालों का सहारा ‘पोस्ट’
2026-11-03
-
सपा यूपी के लिए शाप, जब भी सत्ता में आई तबाही मचाईः मुख्यमंत्री योगी
2026-11-02
-
भागलपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष: राहुल गांधी विदेशी ताकतों के टूलकिट
2026-11-02
-
AAP पार्टी को तगड़ा झटका, तीन विधायकों ने ज्वाइन की बीजेपी
2026-11-02