नितिन नवीन का भागलपुर में विपक्ष पर निशाना, बोले- लोकतंत्र नहीं, विपक्ष की कुर्सी खतरे में
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी ने इन दिनों कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ अभियान चला रखा है। भाजपा का आरोप है कि विपक्ष देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है।
खबर विस्तार : -
भागलपुर, बिहार के भागलपुर में सोमवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के टूलकिट के रूप में इस्तेमाल हो रहे हैं। वह भारत के विकास को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष को घेरते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि विपक्ष की कुर्सी खतरे में है।
दरअसल, विपक्षी दल अक्सर कहा करते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। वह भाजपा पर देश बेचने और संविधान बदलने का आरोप लगाते रहते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष को उनकी ही शैली में जवाब दिया है। कहा है कि विपक्ष और कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों से सीखने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस को 2014 के लोकसभा चुनाव की याद दिलाई। इसमें नितिन नवीन ने कांग्रेस की हार का कारण भ्रष्टाचार, आतंकवाद, युवाओं में निराशा और महिलाओं की असुरक्षा को बताया।
यह भी पढ़ें : पंजाब चुनाव से पहले AAP को तगड़ा झटका, तीन विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
अभियान के तहत पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
इन कारणों से ही जनता ने कांग्रेस को नकार दिया था। भागलपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जनता का उत्साह बढ़ाते हुए लाजपत पार्क में आयोजित जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। यहां पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर बरसते हुए कहा कि देश में जो राजनीति चल रही है, वह जनता को भ्रमित करने वाली है। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी को जिम्मेदार मानते हुए कहा कि विपक्ष के नेता झूठ की खेती कर रहे हैं। नितिन नवीन के पास बोलने के लिए कई मुद्दे थे।
इनमें उन्होंने बिहार से शुरू हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का उल्लेख किया। राज्य में मिली जीत को विपक्ष ने वोट चोरी का आरोप लगा दिया। इस मामले में उन्होंने कांग्रेस की निंदा की और कहा कि चुनाव आयोग में शिकायत करने का अवसर उनको मिला, लेकिन कोई शिकायत नहीं की। कांग्रेस की आदत बताते हुए कहा कि भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता जनता के बीच रहे। भाजपा इन दिनों चुनाव आयोग को संवैधानिक संस्था बताकर उसका समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का मकसद केवल सत्ता हासिल करना है।
पार्टी के लिए लोकतंत्र की रक्षा और संविधान सर्वोपरि
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के लिए लोकतंत्र की रक्षा और संविधान सर्वोपरि है। उन्होंने सवाल किया कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है तो लोकतंत्र की जीत बताता है, लेकिन हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल क्यों उठाता है। नवीन ने कहा कि जहां कहीं भी इनके मन का नहीं होता, वहां किसी न किसी पर आरोप थोप दिया जाता है। कांग्रेस और राजद के नेता जनता से दूरियां बनाते रहे। विपक्षी दलों में उन्होंने राजद, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का भी नाम लिया और कहा कि जनता ने अलग-अलग राज्यों में इनको नकार दिया है।
नितिन नवीन ने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है। देश की जनता पीएम नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे के साथ खड़ी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता को जवाब देते हुए कहा कि देश संविधान से चलेगा, किसी परिवार के कानून से नहीं। उन्होंने बिहार की जनता का आभार जताया। कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के लिए काम करता रहा है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकास की गति आगे बढ़ाई जा रही है।
बिहार को लोकतंत्र की पहली किरण फूटने वाली धरती बताया
नितिन नवीन ने बिहार को लोकतंत्र की पहली किरण फूटने वाली धरती बताया। उनका कहना था कि कुछ लोग भ्रमित कर रहे हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा के अभियान के माध्यम से लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की। भाजपा की जनसभा के बाद लाजपत पार्क से पदयात्रा निकाली गई, जो घंटाघर चौक पर समाप्त हुई। इसमें एनडीए के विभिन्न घटक दलों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
यह भी पढ़ें :भाजपा का देशव्यापी प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाला
अन्य प्रमुख खबरें
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13
-
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
2026-11-13
-
यूपी में सत्ता परिवर्तन लाएगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा': चंद्रशेखर
2026-11-13
-
पीएम मोदी 21 नवंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नीतीशे सेतु
2026-11-13
-
विकास के नाम पर खिंची दिल्ली में तलवारें, आप का नकली यमुना बनाने का आरोप!
2026-11-13
-
Prime Minister मोदी बेंगलुरु पहुंचे, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया
2026-11-13
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
2026-11-12
-
ममता राज पर सुवेंदु का वार, बंगाल की संस्कृति को पहुंचाई चोट
2026-11-12
-
यूपी में बना तीसरा मोर्चा ! चंद्रशेखर आजाद 'रावण' होंगे सीएम चेहरा
2026-11-12
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12
-
अमेरिका में भारतीयों से नफरत पर भड़के अमीश शाह, टैरिफ पर ट्रंप को घेरा
2026-11-12
-
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया
2026-11-12
-
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना
2026-11-11