भाजपा का देशव्यापी प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाला
खबर सार :-
एक ओर इंडिया ब्लॉक की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी ओर इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने देश के कई राज्यों में मार्च निकाला।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, इंडिया ब्लॉक की रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला गया। इस रैली में इडिया गठबंधन के दलोेें के नेताओं की मौजूदगी रही। इस रैली में दस लाख के करीब लोगों के जुटने का आवाहन किया गया था। यद्यपि भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे फ्लॉप करार दिया है। उनका कहाना है कि केवल 28 हजार कुर्सियां मंगाई गई थीं। उनमें भी पांच हजार करीब खाली रह गईं।
हिमंता बिस्वा सरमा ने शिमला में विरोध मार्च का नेतृत्व किया
इधर, भाजपा ने कई राज्यों में रैली के जवाब में रविवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च निकाला। इन मोर्चाें के जरिए पार्टी ने विपक्ष पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बनाने और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में विरोध मार्च का नेतृत्व किया।
बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और इसके बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रायबरेली से इस्तीफा क्यों नहीं देते? हिमंता ने पूछा कि “क्या हिमाचल प्रदेश का चुनाव रद्द होना चाहिए या नहीं? क्या केरल का चुनाव रद्द होना चाहिए या नहीं? पहले कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारें इस्तीफा दें, उसके बाद वे हमसे इस्तीफे की मांग करने आएं।” हिमंता ने राहुल गांधी को निशाना बनते हुए कहा कि विपक्ष को जहां चुनाव जीतती है, वहां की प्रक्रिया सही लगती और जहां हारती है, वहां की प्रक्रिया गलत लगती है।
अनुराग ठाकुर ने सिख विरोधी दंगे की याद दिलाई
कह कि आज देशभर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैलियां आयोजित की जा रही हैं। जनता राहुल गांधी से कह रही है कि वे घुसपैठियों को बचाने का काम न करें। उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि घुसपैठियों को देश छोड़ना होगा।”शिमला में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर भी मोर्चा में पहुंचे थे। कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भारत की प्रगति में बाधा डाल रही है। कांग्रेस की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह देश में अराजकता फैला रही है। अनुराग ठाकुर ने सिख विरोधी दंगे की याद दिलाई और कहा कि 1984 में सिखों का नरसंहार हुआ था। इसी दिन कांग्रेस ने रैली का आयोजन किया है।
उधर, हरियाणा के रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। महाराष्ट्र में भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने काग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उनका कहना था कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सोची समझी रणनीति के तहत ही देर भर में संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है। इसका जवाब उसे जनता दे रही है। महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के नेता हाथों में संविधान की प्रति लेकर चलते हैं।
शिंदे ने याद दिलाया कि कांग्रेस कोर्ट को भी नहीं छोड़ती
शिंदे ने याद दिलाया कि कांग्रेस प्रदर्शन करते हुए सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग को भी नहीं छोड़ती है। एक ओर वह संविधान पर भरोसा दिखाते हैं, दूसरी ओर अपमान करते हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी विपक्षी दलों को सरकार से ईर्ष्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को देश की तरक्की रास नहीं आ रही है। भाजपा के कार्याें को गिनाते हुए देवेंद्र ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को खत्म किया है। फणनवीस ने एक एक कर भाजपा के कई कार्य गिनाए। इनमें कहा कि विपक्ष विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली बन गया है।
ये भी पढ़ेंः सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलाई शपथ
अन्य प्रमुख खबरें
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13
-
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
2026-11-13
-
यूपी में सत्ता परिवर्तन लाएगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा': चंद्रशेखर
2026-11-13
-
पीएम मोदी 21 नवंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नीतीशे सेतु
2026-11-13
-
विकास के नाम पर खिंची दिल्ली में तलवारें, आप का नकली यमुना बनाने का आरोप!
2026-11-13
-
Prime Minister मोदी बेंगलुरु पहुंचे, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया
2026-11-13
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
2026-11-12
-
ममता राज पर सुवेंदु का वार, बंगाल की संस्कृति को पहुंचाई चोट
2026-11-12
-
यूपी में बना तीसरा मोर्चा ! चंद्रशेखर आजाद 'रावण' होंगे सीएम चेहरा
2026-11-12
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12
-
अमेरिका में भारतीयों से नफरत पर भड़के अमीश शाह, टैरिफ पर ट्रंप को घेरा
2026-11-12
-
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया
2026-11-12
-
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना
2026-11-11