न्याय मांगने पहुंची महिला से गम्हरिया थाने में दुष्कर्म, भाजपा ने बनाया राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा
खबर सार :-
रांची में प्रदेश की पूर्व मंत्री एवं कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने थाने में फरियादी के साथ पुलिस द्वारा दुष्कर्म की निंदा कर हेमंत सरकार के 595 पुतले जलाने का निर्णय किया है।
खबर विस्तार : -
रांची, सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना में एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि थाने में न्याय मांगने गई महिला से वहीं की पुलिस ने दुष्कर्म किया है। राज्य की भाजपा इकाई इसके विरोध में रविवार शाम राज्य के सभी 595 सांगठनिक मंडलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने का निर्णय किया है। प्रदेश की पूर्व मंत्री एवं कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव ने हेमंत सोरेन सरकार की जमकर निंदा की है।
झारखंड के गम्हरिया थाना का जिक्र करते हुए भाजपा नेत्री ने कहा कि थाने में रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फरियाद लेकर कहां जाए। उन्होंने बताया कि न्याय की गुहार लेकर पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म कर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा की कलई खोल दी है।
दरअसल, भाजपा ने सवाल किया है झारखंड में कानून-व्यवस्था का इकबाल दोबारा कैसे स्थापित होगा? उनका आरोप है कि राज्य में कानून कमजोर पड़ गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जब तक अपराधियों के मन में कानून का भय नहीं होगा, सुधार संभव नहीं है। नीरा यादव ने घोषणा की कि इस शर्मनाक घटना के विरोध में रविवार शाम राज्य के सभी 595 सांगठनिक मंडलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जाएगा।
पूलिस ने अपना भरोसा खो दिया
बताया जाता है कि राज्य की एक महिला संबंधित थाने में घरेलू विवाद के बाद न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची थी। थाने में काफी रात हो गई थी। डर के कारण वह थाना परिसर में ही रुक गई। उसे क्या मालूम था कि जिस खाकी वर्दी पर सुरक्षा का भरोसा कर वह रूकी, वह उसकी इज्जत को तारतार कर देगा। भाजपा महिला नेत्री ने कहा कि इस घटना ने पुलिस की साख और जनता के विश्वास को गहरी चोट पहुंचाई है। पूलिस ने अपना भरोसा खो दिया है। पुलिस महकमा शर्मसार हुआ है। भाजपा ने इसी दौरान महिला आयोग का पद छह वर्षों से अधिक समय से खाली रहने पर भी सवाल उठाया और कहा कि राज्य में अब तक 10 हजार से अधिक दुष्कर्म हुए हैं। लगभग इतनी ही हत्याएं हो चुकी हैं।
अन्य मुद्दों पर भाजपा ने सरकार को घेरा
भाजपा के पास आज मुद्दा था। नीरा यादव ने इनमें राज्य में घुसपैठ, नशे के कारोबार का आरोप लगाया। उन्होेंने कहा कि उनकी गठबंधन की सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है। इस राजनीति के कारण घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है। सरकार का नशा पर प्रतिबंध न होने का भी दावा किया गया है। उन्होंने कह कि राज्य में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं और छात्र-छात्राओं की परेशानियों का भी जिक्र किया है। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से शार्ट कट न अपनाएं।
रात को निकलना खतरे से खाली नहीं
भाजपा नेता ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में फेल हैै। राज्य की हालत चिंताजनतक है। कभी लोग रात में भी निडर होकर घूमते थे, लेकिन आज यह विश्वास कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। राज्य की संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को बचाने के लिए सभी को गंभीरता से चिंतन करने की जरूरत है। प्रेस वार्ता में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह और प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज भी उपस्थित थीं।
यह भी पढ़ें : ध्वज पूजन के साथ नासिक में सिंहस्थ कुंभ- 2027 का शुभारंभ, सीएम फडणवीस समेत कई नेता रहे मौजूद
अन्य प्रमुख खबरें
-
शिवसेना (यूबीटी) ने सीएम फडणवीस, केंद्र और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
2026-11-17
-
एसआईआर प्रक्रिया पर संजय सरावगी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
2026-11-17
-
मोहब्बत की दुकान थमा गए थे बड़े नेता, भाजपा की सदस्यता लेने चले गए कार्यकर्ता
2026-11-16
-
'इंडिया ब्लॉक' ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा
2026-11-16
-
जनगणना के सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना
2026-11-16
-
दलित समाज करने जा रहा इनका सफाया, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला
2026-11-15
-
Jaipur नगर निगम में घमासान, Mayor के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा
2026-11-15
-
up: चार जिलों में 53 हजार टैबलेट वितरित, 26 जनवरी तक मिलेगी सरकारी नौकरी
2026-11-15
-
बनर्जी को एक और मामले में थाने में होना है पेश, CEC पर की थी अमर्यादित टिप्पणी
2026-11-14
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13
-
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
2026-11-13
-
यूपी में सत्ता परिवर्तन लाएगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा': चंद्रशेखर
2026-11-13
-
पीएम मोदी 21 नवंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नीतीशे सेतु
2026-11-13
-
विकास के नाम पर खिंची दिल्ली में तलवारें, आप का नकली यमुना बनाने का आरोप!
2026-11-13