कांग्रेस पर जमकर बरसे सुधांशु, कहा-अराजकता की राह पर विपक्ष
खबर सार :-
कांग्रेस वैधानिक प्रक्रियाओं पर विश्वास नहीं करती है। जबकि सत्ता पाने के लिए देश में वैधानिक तरीके से चुनी हुई सरकार को हटाना चाहती है।
खबर विस्तार : -
रायपुरः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर अराजकता का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। देश में वह एक भी चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है, इसके बावजूद कभी निर्वाचन आयोग तो कभी ईवीएम पर निशाना साध रही है।
इन दलों को देश की तरक्की रास नहीं आ रही
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस वैधानिक प्रक्रियाओं पर विश्वास नहीं करती है। जबकि सत्ता पाने के लिए देश में वैधानिक तरीके से चुनी हुई सरकार को हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वैधानिक प्रक्रियाओं पर सवाल खड़ी कर रही है। संवैधानिक प्रक्रियाओं के प्रति जनता का विश्वास कमजोर करने की कोशिश कर रही है। भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत सुधांशु त्रिवेदी शुक्रवार को रायपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और वैश्विक स्तर पर लोकतंत्र की प्रमुख आधार स्तंभ के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा कि देश तरक्की के रास्ते पर चल रहा है, इसलिए कांग्रेस को यह हजम नहीं हो पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध हो रहा है, लेकिन देश में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल प्रगति को बाधा पहुंचाना चाहते हैं। इन दलों को देश की तरक्की रास नहीं आ रही है।
चुनाव आयोग के पास आपत्ति दर्ज कराई जा सकती
चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार होने के बाद आपत्ति दर्ज करने के लिए कई स्तरों पर प्रक्रियाएं निभाई जाती हैं। लेकिन कांग्रेस ने इसमें भूमिका नहीं निभाई। जिला स्तर पर फिर राज्य अंत में केंद्रीय चुनाव आयोग के पास आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने यदि इन प्रक्रियाओं के दौरान आपत्ति नहीं की तो उसे अपने बूथ लेवल एजेंट जिला अध्यक्षों और प्रदेश इकाई से सवाल पूछना चाहिए।
कांग्रेस ने कभी चुनाव हारने के बाद अपनी पार्टी के लोगों से सवाल नहीं किया, जबकि हमेशा संवैधानिक प्रक्रियाओं पर ही सवाल खड़ी करती रही है। सीसीटीवी फुटेज को लेकर कांग्रेस से पूछा कि जिन चुनाव को हुए अभी 45 दिन नहीं हुए हैं, वह पार्टी फुटेज मांगने के लिए आवेदन क्यों नहीं कर रही है, सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पिछले वर्ष कई मामलों पर अनावश्यक बखेड़ा बनाती रही है।
कांग्रेस किन शक्तियों से है प्रेरित ?
राफेल, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट, ऑपरेशन सिंदूर, अर्थव्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर देश में भ्रम की स्थिति बना रही है। उन्होंने एसबीआई और हाल का उदाहरण भी दिया। कहां की कांग्रेस ने इन संस्थाओं को लेकर भी विरोधात्मक टिप्पणियां की हैं। आज यह संस्थान तरक्की कर रहे हैं। राहुल गांधी के प्रस्तावित आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस त्योहारों के दौरान दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शन करने के लिए खड़ी होती है, जबकि व्यापारी क्षेत्र में आंदोलन से कारोबार प्रभावित हो सकता है।
यह बात तो हर कोई जानता है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस किन शक्तियों से प्रेरित होकर ऐसे आंदोलन को प्रोत्साहन देती है? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पर भारत की धर्म संस्कृति के प्रति नकारात्मक व्यवहार करना ही पसंद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना तो कोई सकारात्मक विकास मॉडल है और ना ही इनके पास कोई राजनीतिक दूरदर्शिता वाला व्यक्ति। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के कामकाज का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व की सरकार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रही है। त्रिवेदी ने दावा किया है की अराजकता फैलाने के कांग्रेस के प्रयास सफल नहीं होंगे। जनता का समर्थन भाजपा एवं एनडीए के साथ है।
यह भी पढ़ेंः 2018 में अमितशाह पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा नेता ने कराया था मानहानि केस
अन्य प्रमुख खबरें
-
कांग्रेस ने महारैली की भरी हुंकार, यूपी से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी
2026-10-30
-
पीएम मोदी ने किया फ्रेंच फ्राइज बनाने वाले आलू प्रोसेसिंग प्लांट का जिक्र
2026-10-30
-
बीजेपी की असली पूंजी कार्यकर्ता, तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जुट जाएं
2026-10-30
-
यूपी विधानसभा चुनाव फतह का मंत्र देंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
2026-10-30
-
Delhi से बाहर विपक्ष की घेराबंदी, Union ministers का छत्तीसगढ़ में डेरा
2026-10-30
-
Rajasthan की छात्राओं ने विस अध्यक्ष से पूछा, सत्र में क्यों होता है हंगामा
2026-10-29
-
कैबिनेट बैठक में सरकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे सीएम विजय
2026-10-29
-
राहुल गांधी की अराजकता फैलाने की उम्मीद चकनाचूर : सुधांशु त्रिवेदी
2026-10-28
-
Congress को नहीं मिली रैली की जगह, अब 30 अक्टूबर को करेंगे सार्वजनिक महाभियोग
2026-10-28
-
राजस्थान में हो रहा अवैध खनन, सरकार बना रही नीलामी का रिकॉर्ड
2026-10-28
-
UP MLC चुनाव: लखनऊ-मेरठ में BJP की जीत, वाराणसी में SP ने लहराया परचम
2026-10-28
-
यूपी जल परिवहन को मिली मंजूरी, काशी की गंगा में चलेंगी स्टीमर
2026-10-27
-
Maharashtra में सियासी पारा चढ़ा: भाजपा खोल रही ठाकरे का पोल
2026-10-27
-
बिना ठोस वजह इस्तीफा देने वाले विधायकों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
2026-10-27
-
उमर अब्दुल्ला कैबिनेट विस्तार: उपराज्यपाल ने 4 मंत्रियों को दिलाई शपथ
2026-10-27