टीवीके सरकार की तीसरी कैबिनेट, सीएम विजय करेंगे अध्यक्षता, उद्योग प्रस्ताव और विकास परियोजनाओं की होगी समीक्षा

खबर सार :-

टीवीके सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक में सरकारी कार्यक्रमों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। सीएम विजय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक नए औद्योगिक उपक्रमों के प्रस्तावों पर विचार व प्रशासनिक निर्णयों पर चर्चा होगी।
कैबिनेट बैठक में सरकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे सीएम विजय

खबर विस्तार : -

चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई स्थित सचिवालय में सीएम सी जोसेफ विजय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सीएम विजय सरकारी प्रोग्रामों की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही नए औद्योगिक उपक्रमों के प्रस्तावों पर विचार के अलावा प्रशासनिक निर्णयों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ सत्ता पर काबिज हुई टीवीके सरकार की यह तीसरी कैबिनेट बैठक है। कैबिनेट में प्रशासन के लिए गए निर्णयों की प्रगति के आकलन के साथ उन्हें तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों पर भी चर्चा की जाएगी। 

'वेत्री तमिलनाडु' पर विशेष चर्चा की उम्मीद

कैबिनेट में नई औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी देने, सरकारी विभागों के कार्यकलापों की समीक्षा करने जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही प्रदेश में चल रहे सरकारी कार्यक्रमों की स्थिति और उन प्रशासनिक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी जिनके लिए कैबिनेट लेबल से निर्णय लेने की आवश्यकता है। टीवीके सरकार की दीर्घकालिक विकास पहल, 'वेत्री तमिलनाडु' पर भी विशेष चर्चा होने की उम्मीद है। प्रशासन के विकास के एजेंडे का यह महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस एजेंडे को लागू करने को लेकर अहम कदम भी उठाए जा रहे हैं। कैबिनेट से पहले मिले संकेतों के मुताबिक, मंत्री इस पहल को लेकर किए गए कार्यों, परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और उसे पूरा करने के लिए निर्धारित लक्ष्यों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। कैबिनेट में चर्चा के माध्यम से इस बात की समीक्षा की जाएगी कि संबंधित विभागों में यह कार्यक्रम किस प्रकार से आगे बढ़ रहा है। 

प्रशासनिक मुख्यालय बनाने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

सूत्रों की मानें तो पट्टिनपक्कम में सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय बनाने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। राज्य के मछुआरा समुदायों की ओर से प्रशासनिक मुख्यालय बनाने की प्रस्तावित जगह का विरोध किए जाने के बाद यह मुद्दा अहम हो गया है। हालांकि, मुख्यालय निर्माण के प्रस्ताव को आधिकारिक तोर पर एजेंडे में शामिल करने और इस पर फैसला लेने की पुष्टि नहीं हो सकी है। कैबिनेट बैठक ऐसे समय में आयोजित की जा रही है जब सीएम विजय सत्ता पर काबिज होने के बाद से अपनी की गई घोषणाओं को पूरी गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। प्रमुख विकास प्रस्तावों के साथ बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा भी शामिल होने की उम्मीद है। सरकार के 'वेत्री तमिलनाडु' कार्यक्रम को लेकर इस बात की भी समीक्षा होने की संभावना है कि इसके तय लक्ष्यों और अन्य परियोजनाओं की प्रगति के बीच संबंध क्या हैं। राज्य में औद्योगिक निवेश, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन अथवा प्रस्तावित प्रशासनिक मुख्यालय को लेकर हुए फैसले की जानकारी बैठक के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। 

ये भी पढ़ें- झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव: सपा प्रत्याशी मान सिंह यादव ने 27,663 मतों से दर्ज की जीत

अन्य प्रमुख खबरें