PM मोदी के पिता को लेकर खड़गे ने की अभद्र टिप्पणी, मचा घमासान, BJP ने किया देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

खबर सार :-

Mallikarjun Kharge: पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और उनके पिता के बारे में एक विवादित टिप्पणी की। भीड़ में से किसी व्यक्ति द्वारा बीच में टोके जाने पर खड़गे भड़क गए। JDU और BJP ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।
खड़गे ने प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी,  कहा- मोदी का बाप भी जाएगा

खबर विस्तार : -

Kharge-PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान पर देकर सारी हदे पार कर दी है। खड़गे के बयान पर सियासी घमासान मच गया है। इसको लेकर खड़के के खिलाफ पटना में शिकायत भी दर्ज हो गई है। वहीं पीएम मोदी के पिता के बारे में खड़गे की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। इसी को लेकर बीजेपी ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। 

पीएम मोदी को लेकर खड़गे ने क्या कहा था

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में रविवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में मतदाता सूचियों के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को "दूसरा स्वतंत्रता संग्राम" करार दिया। साथ ही बीजेपी और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। 

बीजेपी ने खड़गे पर साथा निशाना

इस बीच, एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताई और कहा कि मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए खड़गे चिल्लाकर बोले, "'मोदी का बाप भी जाएगा!" । इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। इस मामले को लेकर पटना के कोतवाली थाने में खड़गे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इस बयान को भाजपा ने पीएम मोदी के परिवार पर व्यक्तिगत हमला बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। वहीं, इस मुद्दे पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी करके खड़गे ने सारी मर्यादाएं पार कर दी है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी और उनके परिवार के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है; इससे पहले भी वे उनकी माताजी के खिलाफ ऐसी अपमानजनक बातें कह चुके हैं। कांग्रेस हर रोज अभद्रता की सीमाएं पार करती जा रही है। कांग्रेस नेतृत्व राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहा है और उसके पास जनता के मुद्दों पर बात करने के लिए कोई ठोस नीति नहीं बची है।

ये भी पढ़ेंः- 'रामायण जीवन के नए दृष्टिकोण देती है', PM मोदी ने महर्षि वाल्मीकि को दी श्रद्धांजलि; भाई परमानंद को किया याद

दिल्ली से भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जब इतनी बड़ी और ऐतिहासिक पार्टी जिसने देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी के अध्यक्ष इस तरह के बयान देते हैं, तो यह साफ तौर पर दिखाता है कि कांग्रेस सिमट गई है और उसने अपना कद खो दिया है।

भाजपा सांसद डॉ. हेमांग जोशी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि खड़गे की टिप्पणी उसी मानसिकता को दर्शाती है, जिसके तहत कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल देश भर में अशांति और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं वे राष्ट्र-विरोधी तत्वों के साथ मिलकर देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

बीजेपी ने किया देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

बीजेपी आज, सोमवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। इन विरोध प्रदर्शनों के बारे में एक बयान में बीजेपी ने कहा, "पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पीएम मोदी के दिवंगत पिता के बारे में की गई अपमानजनक, अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी के जवाब में, बीजेपी सोमवार को देशभर में अपने सभी राज्य मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी।" 

इसके अलावा, बीजेपी ने घोषणा की है कि वह सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला जलाएगी। पार्टी की योजना 26 अक्टूबर की सुबह पटना के इनकम टैक्स सर्कल में भी खड़गे का पुतला जलाने की है।

ये भी पढ़ेंः- नमो घाट पर PM मोदी ने देखा वायुसेना का पराक्रम, तेजस-राफेल ने आसमान में दिखाए हैरतअंगेज करतब

अन्य प्रमुख खबरें