भाजपा की असली ताकत बूथ स्तरीय कार्यकर्ता हैं, वही संगठन के असली मालिक हैंः नितिन नवीन
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र में सुकुरहुतू स्थित बिरसा मंडप अखाड़ा परिसर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
खबर विस्तार : -
रांची, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बूथ-स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यही कार्यकर्ता संगठन के असली मालिक हैं। ये समर्पित कार्यकर्ता ही यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार, संदेश और जन-कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
पार्टी के लिए काम कर रहे लोगों का ध्यान खीेंचते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिल रही है। नितिन नवीन ने कांके विधानसभा क्षेत्र के सुकुरहुतू स्थित बिरसा मंडप अखाड़ा परिसर में लोगों को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। इस दौरान बूथ संख्या 249 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 139वां एपिसोड सुना।
यह भी पढ़ें : Vindhya-Bundelkhand में रेल कनेक्टिविटी, MP के साथ UP का भी फायदा
बूथ पर काम करने वाले को संगठन की नींव कहा
कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम के मिशन एक पेड़ मां के नाम के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को काम करना होगा। कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने एक विशेष पहल की शुरूआत की। उनका कहना था कि नेता तो बड़े स्तर पर पहुंच जाते हैं।
उनको वहां बहुत कुछ बिना कुछ किए मिल जाता है। उनके करने से संगठन मजबूत नहीं होता है। संगठन में बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि संगठन को कार्यकर्ता मजबूत करता है। उन्होंने बूथ अध्यक्ष आकाश कुमार और मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार कोे अपने पास बुलाया। इससे पार्टी कार्यकर्ता काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष “मालिक” होता है।
महिलाओं की आर्थिक रूप से मदद कर रही सरकार
नितिन नवीन ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि वे एक पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची आए थे। इस दौरान, उन्हें कांके विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनने का अवसर मिला। इसके लिए नवीन ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना से देश की हजारों महिलाएं जुड़ी हैं।
उनका कहना था कि प्रधानमंत्री महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन मोड में काम कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा महिलाएं योजनाओं का लाभ ले रही हैैं। 30 लाख लखपति दीदियों को योजना से जोड़ा गया है। ऐसी महिलाएं जिनकी वार्षिक आय कम से कम एक लाख रुपये है। इस पहल का विस्तार करना और अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
बेटियों के प्रति जिम्मेदारी निभाने पर दिया जोर
महिलाओं से आग्रह किया कि वे बच्चों की शिक्षा, विशेष रूप से बेटियों को शिक्षित करने के प्रयास करें। उनको योजनाएं भी बताईं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के महत्व का मतलब बताया। कहा कि अगली पीढ़ी के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए समाज के हर सदस्य को तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि यह मान लीजिए कि बेटियों को शिक्षित करना, उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना है।
पार्टी अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद बेटियों को लेसन पढ़ाया और कहा कि जब माताएं और बहनें आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो इसका लाभ केवल एक परिवार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि दो परिवारों को इसका सहारा मिलता है। उनका कहना था कि महिलाएं दो परिवारों के पालन-पोषण और उन्हें संवारने में अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिए, उनको आर्थिक सशक्तिकरण एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में बड़े प्रयत्न करना होगा।
अभिवादन की तारीफ करते रहे भाजपा समर्थक
नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा में कम से कम सम्मान तो मिलता है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महासचिव गणेश मिश्रा, प्रदेश सचिव अमित सिंह, पूर्व विधायक समरी लाल की मौजूदगी रही। नितिन नवीन ने कहा है कि पार्टी छोटे कार्यकर्ताओं से ही बनती है, जो कार्यकर्ता निचले स्तर पर काम किए होते हैं, वही दूर तक काम कर पाते हैं। नितिन नवीन ने कहा कि मैं आप लोगों से मिलकर कुछ सीख रहा हूैं। मैं भी चौपाल में बैठकर काम किया, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं और उनके हृदय में देश के हर व्यक्ति का सम्मान है।
यह भी पढ़ें : 'रामायण जीवन के नए दृष्टिकोण देती है', PM मोदी ने महर्षि वाल्मीकि को दी श्रद्धांजलि; भाई परमानंद को किया याद
अन्य प्रमुख खबरें
-
प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने आप नेता को जारी किया नोटिस
2026-11-06
-
करनाल में अमित शाह की हुंकार ! राहुल गांधी पर किया तीखा वार
2026-11-05
-
BJP Padyatra: गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे नितिन नवीन
2026-11-04
-
Delhi की सीएम का राहुल गांधी पर तंज: संसद में बहस की हिम्मत नहीं, बाहर के हैं lop
2026-11-04
-
कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' प्रदर्शन
2026-11-03
-
राहुल गांधी की पसंद है विध्वंसक मॉडल, सत्ता के लिए पागल हो रहे: भाजपा
2026-11-03
-
धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, सियासत वालों का सहारा ‘पोस्ट’
2026-11-03
-
सपा यूपी के लिए शाप, जब भी सत्ता में आई तबाही मचाईः मुख्यमंत्री योगी
2026-11-02
-
भागलपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष: राहुल गांधी विदेशी ताकतों के टूलकिट
2026-11-02
-
AAP पार्टी को तगड़ा झटका, तीन विधायकों ने ज्वाइन की बीजेपी
2026-11-02
-
देशभर में सड़क पर उतरा एनडीए, अराजकता के खिलाफ उठाई आवाज
2026-11-01
-
ग्रामीण परिवारों पर Yogi सरकार की नजर, 42 लाख से अधिक महिलाओं को राहत
2026-11-01
-
झारखंड के गम्हरिया थाने में दुष्कर्म, 595 मंडलों में हेमंत सरकार के पुतले जलेंगे
2026-11-01
-
UP Election 2027: संभल जिले की चार सीटों पर क्या थे 2022 के नतीजे
2026-10-31
-
UP Elections 2027: उन्नाव की 6 सीटों पर भाजपा का सियासी समीकरण
2026-10-31