नितिन नवीन ने राहुल गांधी को दी नसीहत, कहा-हिम्मत है तो इस्तीफा दें
खबर सार :-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस को ललकारा है। कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में जहां से राहुल गांधी जीते हैं, अगर हिम्मत है तो वहां से इस्तीफा दें। कांग्रेस इन दिनों चुनाव आयोग को भ्रष्ट बताकर देशभर में महोल बना रही है। इसी प्रयास का जिक्र करते हुए नितिन ने कहा कि यह लोग समाज में जहर घोलना जानते हैं। अराजकतावादी सोच वाले लोग हैं।
खबर विस्तार : -
वाराणसी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष में हिम्मत है, तो उसे उन सीटों से इस्तीफा दे देना चाहिए जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराए गए चुनावों में जीती गई थीं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जमकर जमकर निशाने पर लिया है।
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस देशभर में निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उन पर गंभीर आरोप लगा रही है। यदि निर्वाचन आयोग भ्रष्ट है और गलत चुनाव कराए हैं, तो कांग्रेस पार्टी को वहां से इस्तीफा देना चाहिए, जहां से उनके कार्यकाल में चुनाव जीती है। नितिन नवीन बनारस की जनता को संबोधित करते हुए यह बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस या राहुल गांधी में हिम्मत है तो वह जहां से चुनाव जीते हैं, वहां से इस्तीफा दें।
यह भी पढ़ें : ‘बाबा के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थी...’, मां रूपी सोरेन के निधन पर भावुक हुए झारखंड के CM हेमंत सोरेन
विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराए गए चुनाव में कांग्रेस को कई सीटें मिली हैं। उन्हें वहां से इस्तीफा देना चाहिए। राहुल गांधी और उनके गठबंधन के लोग देशभर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले दिनों जंतर मंतर पर किए गए प्रदर्शन के बाद एक सरकारी संस्थान में घुसने की कोशिश भी की थी।
उन्होंने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया है। इन लोगों को बस रोक कर हिरासत में लिया गया। पत्रकारों से बात करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि मैं यही कहूंगा कि ये लोग अराजकतावादी सोच वाले हैं। समाज में जहर खोलने का काम करते हैं।ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में केरल में भी चुनाव हुए और वहां भी कांग्रेस पार्टी को जीत मिली थी। तमिलनाडु में भी ज्ञानेश कुमार के ही कार्यकाल में चुनाव हुए, वहां वह सत्ता में हैं।
विपक्ष के यह नेता घुसपैठियों को बचाने में लगे
इस पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि जब चुनाव में भ्रष्टाचार हुआ है तो फिर ऐसी जगह पर उन्हें बने रहने की कोई आवश्यकता नहीं है। जनता उनके खेल को अच्छी तरह से समझ रही है। विपक्ष के यह नेता घुसपैठियों को बचाने में लगे हैं। दरअसल, यह बातें नितिन नवीन ने उस आरोप पर कहीं, जिसमें ज्ञानेश कुमार पर मतदाताओं के नाम काटने का आरोप है। चुनाव आयोग कह चुका है कि जो लोग जीवित नहीं है उन लोगों के नाम काटे गए हैं।
जिनका कोई भारतीय होने का सच नहीं है, उनके नाम हटाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी कह चुकी है कि कांग्रेस उन लोगों के नाम जुड़वाने के लिए तुली है जो भारत के नागरिक नहीं हैं। या जो जीवित नहीं हैं। नितिन नवीन ने कहा कि लोगों के अधिकतर छीनने की कोशिश कर रहे हैं, हम उन्हें अधिकार वापस दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा की चुनाव आयुक्त के पास देश के संसाधन इस्तेमाल करने का अधिकार है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को उन्होंने बधाई दी
काशी विश्वनाथ मंदिर में की गई व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ की। नितिन जब से अध्यक्ष बने, कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं। वह बिहार के रहने वाले हैं और बनारस होकर दिल्ली जाते है। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं का हिस्सा है, मैं बनारस आता हूं। बनारस की आस्था के प्रति विश्वास जताते हुए कहां किया कि एक शानदार अनुभव है। यहां पर दूर-दूर से लोग आते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उन्होंने बधाई दी और कहां काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण बहुत अच्छे तरीके से किया गया है।
उन्होंने कहा है कि गोकुलधाम में आगामी चुनाव की तैयारी चल रही है। वहां पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में युवाओं से भी बात की। नितिन नवीन ने पहली बार कांग्रेस पार्टी के नेताओं को ललकारा है। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया कि वह किसी के दबाव में या संविधान के खिलाफ या कानून के खिलाफ काम नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ें : MP में चीतों का तीसरा आवास बना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, सीएम बोले- वन्यजीवों के संरक्षण का मिशन जारी रहेगा
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04