विधानसभा स्तर पर चलेगा भाजपा का ज्वाइनिंग अभियान, पहले से ही भाजपा में आए कई कांग्रेसी

खबर सार :-

भाजपा अब पार्टी में नई ज्वाइनिंग अभियान के तहत कराने जा रही है। इससे पहले एक झटका कांग्रेस को दे दिया है। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि भाजपा की ओर चले गए हैं। उन्होंने पार्टी की सदस्यता भी ले ली है।
मोहब्बत की दुकान थमा गए थे बड़े नेता, भाजपा की सदस्यता लेने चले गए कार्यकर्ता

खबर विस्तार : -

देहरादून, ईवीएम और ज्ञानेश कुमार को कोसने से क्या होगा? जब पार्टी के कार्यकर्ता खुल्लम खुल्ला भाजपा की सदस्यता  ले रहे हैं। उत्तराखंड के कई कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भाजपा में चले गए। पार्टी के बड़े नेता केवल मोहब्बत की दुकान संभाल रहे हैं। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने दूसरे दलों के नेताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को पार्टी में शामिल करने की मुहिम तेज कर दी है।

इसका एक उदाहरण सोमवार को देखा गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पौड़ी जिले और विशेषकर चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे कांग्रेस कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। 

पार्टी का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया

पार्टी के पदाधिकारी खुद नहीं सोच पा रहे हैं कि हो क्या रहा है, वह मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं। दुकान कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को थमा कर दिल्ली चले गए। इधर पौड़ी की दुकान का शटर गिराकर भाजपा की ओर चले गए। बताया जा रहा है कि भाजपा अब ज्यादातर ऐसे ही प्रयास करने वाली है, जिसमें कांग्रेस की मोहब्बतवाली दुकान बंद हो। जो लोग भाजपा में गए हैं, उनका अच्छा सम्मान किया गया। कांग्रेस में जाने ज्ञानेश कुमार और ईवीएम कब यह अवसर लेने देती। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नए सदस्यों को पार्टी का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किए हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि विकास के साथ विरासत के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में जाते ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से पहले उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए कमर कसते नजर आए। 

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कई कार्यकर्ता

भाजपा का कहना है कि इस अभियान में प्रदेश का प्रत्येक जागरूक नागरिक अपनी भूमिका निभाएगा। आखिर सवाल यह है कि जागरूक मतलब कौन? जो कांग्रेस छोड़कर आ जाए? महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वालों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। चुनावी गतिविधियों को देखते हुए अब सदस्यता अभियान को विधानसभा स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया। उनका कहने का मतलब विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ज्वाइनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने नए सदस्यों से कहा है कि वह विकसित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। जो लोग भाजपा में आए हैं, उनमें क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं युवा कांग्रेस के महामंत्री ऋतिक नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुलदीप सजवान, वेदीखाल छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम रावत, कांग्रेस कार्यकर्ता आशीष कुमार, प्रदीप कुमार, यतीश कुमार और राधा कृष्ण कुकरेती शामिल हैं। इन नामों के अलावा कई नाम और भी हैं, कांग्रेस में बेचैनी है। भलेही वह बड़ा नेता पार्टी से नहीं आया, लेकिन वोटर तो था।

यह भी पढ़ें : Jaipur में दीवाली पर अतिरिक्त सफाईकर्मी नहीं देने पर कांग्रेस पार्षद खफा

अन्य प्रमुख खबरें