यमुना में मरी मछलियां डालकर वीडियो बनाए, कोई इतना नीचे कैसे गिर सकताः मनजिंदर सिंह
खबर सार :-
आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों शब्दबाण चल रहे हैं। दोनों के नेता और प्रवक्ता वीडियो पोस्ट कर सफाई दे रहे हैं। आप नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछली बार भी नकली यमुना वनवाया था। इस बार भी वही पाप कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। इसमें आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके प्रवक्ता को यमुना की सफाई, मछलियों और नकली यमुना जैसे उठाए गए विषय पर करारा जवाब दिया है। आप ने जिस तरह सेे सवाल सोशल मीडिया पर उठाए, जवाब भी उसी तरह से मिला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करके अरविंद केजरीवाल को घेरने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
यह भी पढ़ें : योगी आदित्यनाथ ने सीएनएच की आधारशिला रखी, कहा- देश-विदेश की कंपनियां यूपी में कर रहीं निवेश
सरकार ने यमुना को 60 प्रतिशत तक साफ किया
मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर शेयर किए गए वीडियो को लेकर अपनी बात रखी है। हैरानी जताते हुए कहा है कि राजनीति में इतना भी गिरा जा सकता है। इसको कल्पना से बाहर की बात कहते हुए लिखा कि जो केजरीवाल और उनके साथियों ने परसों किया है, उनका मतलब था कि केजरीवाल ने पिछले दिनों वीडियो पोस्ट किया था। आप को जवाब में कहा गया कि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार ने यमुना को 60 प्रतिशत तक साफ किया है। आरोप है कि दिल्ली के लोग सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो पोस्ट कर रहे थे।
आरोप है कि बाजार से मरी मछलियां लाकर यमुना में डाला गया और इसका वीडियो भी बनाया गया। भाजपा की ओर से आप को जवाब देते हुए कहा कि यमुना में छठ मैया की पूजा होनी है। बड़ी संख्या में यहां पर अर्घ्य दिया जाता है। यह बात उनको यानी केजरीवाल को भी मालूूम होना चाहिए। आप संयोजक पर आरोप लगाते हुए लिखा कि मरी मछलियां डाल रहे हैं। इससे बड़ा पाप क्या हो सकता है? भाजपा के कार्यकाल की याद भी पोस्ट में दिलाई गई। इसमें बताया गया कि क्या पहले कभी यमुना जी में सफेद मछलियां दिखी थीं।
भाजपा ने कहा, शहर से कूड़े के पहाड़ हट गए
उनका कहना था कि यहां पर सफेद मछलियां हैं ही नहीं, तो मरी कहां से आईं? भाजपा ने कहा कि शहर से कूड़े के पहाड़ हट गए और यमुना भी साफ दिख रही हैं। भले ही यह काम पूरा नहीं हो सका, लेकिन आधे से ज्यादा कम समय में पूरा कर लिया गया। आप को बताया कि दिल्ली में प्रदूषण घटने लगा है। दिल्ली सरकार में मंत्री ने आम आदमी पार्टी को घेरते हुए बताया कि यह वही आम है, जिसने छठ पूजा यमुना पर करने से रोका था। एफआईआर भी कराई थी। मना करने के लिए एक बोर्ड लगा दिया था। भाजपा सरकार में 60 प्रतिशत यमुना को साफ करने का दावा किया है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अच्छे, लेकिन नेता गंदे हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि जब आप नेता ऐसा पाप करें तो उनको रोको। उधर, आम आदमी पार्टी की ओर से सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने वासुदेव घाट पर नकली यमुना को पानी देने के लिए जमीन के नीचे पीने के पानी की पाइपलाइन लगाई है। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया कि दिल्ली सरकार जिसे अपना काम बताकर वाहवाही लूटना चाह रही है, उसमें उसने पाप किया है।
पोस्ट को लेकर आप और भाजपा में टकराव की नौबत
दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज का एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पढ़ा जा रहा है। इसे उन्होंने एक वीडियो के साथ शेयर किया। उनका आरोप है कि जो पानी दिख रहा है, वह नकली यमुना है। उनका कहना है कि भाजपा इससे पहले भी ऐसा कर चुकी है। अबकी साल भी वासुदेव घाट पर नकली यमुना को पानी दिया गया है। इसके लिए जमीन के नीचे पाइपलाइन लगाई, उससे पीने का पानी दिया जा रहा है। अब इन पोस्ट को लेकर आप और भाजपा में तलवारें खिंच गई हैं। भाजपा का दावा काम पर है, वहीं आप का विश्वास वीडियो पर है।
सौरभ भारद्वाज ने सवाल किया कि पिछले साल भाजपा की दिल्ली सरकार ने यमुना साफ होने का झूठा दावा किया था। नकली यमुना बनाई थी। उन्होंने सरकार कों बेनकाब करने का दावा किया है। आप का कहना है कि सरकार झूठा दावा कर रही। यद्यपि भाजपा की ओर से आम आदमी पार्टी को करारा जवाब दिया जा रहा है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा ने एक्स पर एक और वीडियो शेयर किया। साथ ही, पोस्ट में लिखा, “केजरीवाल जी और कितना नीचे गिरोगे? 2 साल के अंदर ही आधे से अधिक यमुना साफ क्या हुई आपिए बौखला कर देखिए क्या अफवाह फैला रहे हैं।
यह भी पढ़ें : योग भारत को जानने का प्रवेश द्वार, पीएम मोदी ने बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में लिया हिस्सा
अन्य प्रमुख खबरें
-
पीएम मोदी 21 नवंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नीतीशे सेतु
2026-11-13
-
Prime Minister मोदी बेंगलुरु पहुंचे, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया
2026-11-13
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
2026-11-12
-
ममता राज पर सुवेंदु का वार, बंगाल की संस्कृति को पहुंचाई चोट
2026-11-12
-
यूपी में बना तीसरा मोर्चा ! चंद्रशेखर आजाद 'रावण' होंगे सीएम चेहरा
2026-11-12
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12
-
अमेरिका में भारतीयों से नफरत पर भड़के अमीश शाह, टैरिफ पर ट्रंप को घेरा
2026-11-12
-
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया
2026-11-12
-
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना
2026-11-11
-
Delhi में छठ पूजा के लिए मुनक नहर का पुनर्जीवन, 11 किमी घाट पर ढेरों सुविधाएं
2026-11-11
-
प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने आप नेता को जारी किया नोटिस
2026-11-06
-
करनाल में अमित शाह की हुंकार ! राहुल गांधी पर किया तीखा वार
2026-11-05
-
BJP Padyatra: गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे नितिन नवीन
2026-11-04
-
Delhi की सीएम का राहुल गांधी पर तंज: संसद में बहस की हिम्मत नहीं, बाहर के हैं lop
2026-11-04