योग भारत को जानने का प्रवेश द्वार, पीएम मोदी ने बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में लिया हिस्सा

खबर सार :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु पहुंच गए हैं। राज्यपाल सुधा यादव और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हवाई अड्डे पर पीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया है।
Prime Minister मोदी बेंगलुरु पहुंचे, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया

खबर विस्तार : -

बेंगलुरु,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखने के लिए पहुंचे हुए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की है। बेंगलुरु पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ कई गणमान्य व्यक्तियों ने किया।

प्रधानमंत्री ने प्रशांत कुटीरम के कार्यों की प्रशंसा की 

 बेंगलुरु में प्रशांति  कुटीरम का स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की धरती सदियों से योग का केंद्र रही है। योग से जुड़े कितने ही आचार्यों और विद्वानों ने यहां जन्म लिया है और योग की परंपरा को समृद्ध भी किया है। पीएम ने योग का वर्णन अपने शब्दों में किया। कहा कि योग की असाधारण ऊर्जा का अनुभव करने का अवसर मिला है। कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है। यहां कई जाने-माने योग गुरुओं और विद्वानों का जन्म हुआ, जिन्होंने इस प्राचीन परंपरा को समृद्ध किया।”

उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ, आपने आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान को मिलाकर एक समग्र वेलनेस इकोसिस्टम भी विकसित किया है। पीएम ने तनाव से जुड़ी चुनौतियों को भी योग से दूर करने में राहत का रास्ता दिखाया। कहा कि जीवनशैली से होने वाली बीमारियों जैसे क्षेत्रों में किए गए शोध ने दुनिया भर के लोगों की मदद की है। उन्होंनेे इसीलिए प्रशांति कुटीरम की सराहना की। एचवी शेषाद्रि को भी उन्होंने याद किया। कहा कि प्रशांति कुटीरम की स्वर्ण जयंती के साथ ही इस वर्ष हम एचवी शेषाद्रि की जन्मशताब्दी भी मना रहे हैं।

15,600 करोड़ से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाएं समर्पित

पीएम के विशेष कार्यक्रमों में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन शामिल है। परियोजनाओं को जनता के बीच रखने के दौरान वह लोगों को संबोधित भी करेंगे। इनसे शहरी परिवहन आवागमन, विद्युत पारेषण, नवीकरणीय ऊर्जा, पेट्रोलियम अवसंरचना, अपशिष्ट प्रबंधन और रेलवे आदि क्षेत्र में लोगों को सीधा फायदा मिलने जा रहा है। यहां के बाद मैसूरु में 3.30 बजे वे कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करेंगे। भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए) की ओर से विकसित यह देश का पहला एलईडी डोम तारामंडल है। यहां पर खगोल विज्ञान शिक्षा व प्रशिक्षण का लाभ युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह तारामंडल मैसूरु विश्वविद्यालय परिसर में है।

 छावनी में बदल गया बेंगलुरु, 1000 से ज्यादा जवान तैनात

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक आगमन से पहले ही बेंगलुरु और मैसूर को छावनी में बदल दिया गया। पीएम के कई कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।  इसलिए राज्य की राजधानी बेंगलुरु को छावनी में बदल दिया गया है। जिन रास्तों का उपयोग पीएम के लिए किया जाना है, वहां पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। इस हाई-प्रोफाइल दौरे के लिए पुलिस के 3 संयुक्त आयुक्त, 15 उपायुक्त, 20 सहायक आयुक्त, 30 पुलिस निरीक्षक, 100 से अधिक उप-निरीक्षक और 1,000 से ज्यादा सिविल पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।

एसपीजी की टीम लगभग 10 दिन पहले ही बेंगलुरु पहुंच गई थी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों से जुड़ी सभी जगहों का निरीक्षण किया जा रहा है। यहां पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा कर्मियों ने उन सड़कों, मेट्रो रेल सुविधाओं और प्लेटफॉर्मों का निरीक्षण किया है, जहां प्रधानमंत्री मोदी को पहुंचना है। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसकी विशेष टीम तैयार की गई है। ड्रोन कैमरे भी निगरानी कर रहे हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए हर छोटी-छोटी जगह की बारीकी से जांच की गई है। एसपीजी अधिकारी भी जगह-जगह पर जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। लगातार सुरक्षा इंतजामों की निगरानी कर रहे हैं। बेंगलुरु पुलिस के साथ समन्वय बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें : हर व्यक्ति के लिए अलग होती है योग थेरेपी, अपनाने से पहले जानें इसकी सावधानियां

अन्य प्रमुख खबरें