योगी आदित्यनाथ ने सीएनएच की आधारशिला रखी, कहा- देश-विदेश की कंपनियां यूपी में कर रहीं निवेश
खबर सार :-
नोएडा, यमुना सिटी के सेक्टर-8 में 100 एकड़ मे सीएनएच कंपनी के लिए आज आधार शिला रखी गई है। यह 1220 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना है। सीएनएच कंपनी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ऑनलाइन आधारशिला भी रखी दी है।
खबर विस्तार : -
नोएडा, शहर के सेक्टर-8 में 100 एकड़ जमीन का आवंटन यमुना प्राधिकरण की ओर से किया गया है। इसमें सीएनएच कंपनी अपना कारोबार करने जा रही है। इस जमीन पर कंपनी ट्रैक्टर और अन्य कृषि मशीनरी का निर्माण करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह 10 बजे कंपनी की वर्चुअल आधारशिला रखी है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएनएच के प्रबंधन का हृदय है, आभार व्यक्त करता हूं। यह प्रोजेक्ट प्रदेश में कृषि क्षेत्र, विकास और मॉडर्न मैन्युफैक्चरिंग के लिए काम करेगा। इसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार और व्यापार का मौका दिया जाएगा। सीएम ने अपने कार्याें को गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज उत्सव प्रदेश बन गया है।
पूर्व की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि यह कभी उपद्रव प्रदेश हुआ करता था। इसके लिए मुख्यमंत्री का रूल ऑफ माफिया के स्थान पर रूल आफ लॉ स्थापित हुआ है। सीएम ने अपने भाषण में कई बातें कही हैं। इनमें अच्छी कानून व्यवस्था, प्रदेश में निवेश, प्रदेश विकास, उद्योग क्षेत्र में सराहनीय सफलता का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि अब देश विदेश की कंपनियां यहां पर निवेश कर रही है।
बुलडोजर और ट्रैक्टर का मैन्युफैक्चरिंग होगा
उत्तर प्रदेश में लगातार निवेश हो रहा है। इसका कारण कानून व्यवस्था स्थापित होने माना जा रहा है। इसके पीछे केवल पुलिस भर्ती ही नहीं है, उनके आधुनिकरण के साथ-साथ अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार की सख्ती काम कर रही है। सीएम ने आज खुद ही यूपी के बुलडोजर की चर्चा कर दी। कारण है कि यूपी में बुलडोजर और ट्रैक्टर की मैन्युफैक्चरिंग होगी। योगी ने कहा कि देश और विदेश में स्वतः ही इसकी डिमांड होगी। बुलडोजर यहां का ब्रांड बन चुका है।
यूपी में बन चुका है निवेश का वातावरण
उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने को अपनी जिम्मेदारी मानी। यह काम अच्छी तरह से किया, इसीलिए उद्योग क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश में कई पॉलिसी लागू की गई है। विशाल इंडस्ट्रियल लैंड बैंक नेटवर्क एक मजबूत आधार उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दुनियाभर के निवेशक आ रहे हैं। इसका कारण है कि अब प्रदेश में कानून का पालन हो रहा है। अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए काम किया जा रहा है।
इस वातावरण में एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट और डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर ने प्रदेश में कनेक्टिविटी देकर मदद कर रहे है। जहां की कनेक्टिविटी ही नहीं है, वहां पर काम करना कौन चाहता है। टाटा, सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट ,आईबीएम, इंफोसिस, एचसीएल, हिंदूजा उत्तर प्रदेश में विकास कर रहे हैं। आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, एआई, सेमीकंडक्टर, स्टार्टअप और डाटा सेंटर से लेकर साइबर, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी तथा खेलकूद जैसे क्षेत्र में भी प्रदेश आगेेे हो रहा है।
नोएडा और आसपास विकास कार्याें की है लंबी लिस्ट
नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा जेवर के विकास के साथ इस पूरे क्षेत्र को एक बड़े इंडस्ट्रियल इकोनॉमिक्स एरिया बनाया जाएगा। इसमें लॉजिस्टिक हब विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट, एक्सप्रेस-वे, इंडस्ट्रियल लैंड और मॉडर्न कनेक्टिविटी के कारण लोग यहां आकर्षित हो रहे हैं। यहां सेमीकंडक्टर प्लांट, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, एमएसएमई पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और डाटा सेंटर पार्क तैयार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने आज कार्यक्रम के दौरान किसानों को अन्नदाता कहा। आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कभी गोलियां चलती थी, वहां अब अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जा रहे हैं। उन्होंने किसानों के मुक्त कंठ से प्रशंसा की। जेवर में आयोजित कार्यक्रम में गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, दादरी के विधायक तेजपाल नागर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : विदेशी महिला शक्तिशाली परिवार का हिस्सा, कंगना ने सोनिया गांधी की नागरिकता पर उठाया सवाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12
-
अमेरिका में भारतीयों से नफरत पर भड़के अमीश शाह, टैरिफ पर ट्रंप को घेरा
2026-11-12
-
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया
2026-11-12
-
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना
2026-11-11
-
Delhi में छठ पूजा के लिए मुनक नहर का पुनर्जीवन, 11 किमी घाट पर ढेरों सुविधाएं
2026-11-11
-
प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने आप नेता को जारी किया नोटिस
2026-11-06
-
करनाल में अमित शाह की हुंकार ! राहुल गांधी पर किया तीखा वार
2026-11-05
-
BJP Padyatra: गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे नितिन नवीन
2026-11-04
-
Delhi की सीएम का राहुल गांधी पर तंज: संसद में बहस की हिम्मत नहीं, बाहर के हैं lop
2026-11-04
-
कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' प्रदर्शन
2026-11-03
-
राहुल गांधी की पसंद है विध्वंसक मॉडल, सत्ता के लिए पागल हो रहे: भाजपा
2026-11-03
-
धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, सियासत वालों का सहारा ‘पोस्ट’
2026-11-03
-
सपा यूपी के लिए शाप, जब भी सत्ता में आई तबाही मचाईः मुख्यमंत्री योगी
2026-11-02
-
भागलपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष: राहुल गांधी विदेशी ताकतों के टूलकिट
2026-11-02
-
AAP पार्टी को तगड़ा झटका, तीन विधायकों ने ज्वाइन की बीजेपी
2026-11-02