गोंडा में 520 करोड़ की परियोजनाएं, सीएम ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
खबर सार :-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोंडा में 520 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि सपा यूपी के लिए शाप है। जब भी सत्ता में आई तबाही मचाई।
खबर विस्तार : -
गोंडा, गरीबों के बच्चों की मौत को अज्ञात बीमारी बताकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचती थी। आज गोंडा में महाराजा देवी बख्श सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज और बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज बन चुका है। बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण अंतिम चरण में है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को गोंडा में कही। वह यहां पर 520 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : धनतेरस से पहले कीमती धातुओं में लौटी रौनक, एमसीएक्स पर सोना 1.39 लाख और चांदी 1.82 लाख रुपये के पार
कांवड़ यात्रा के दौरान की दिक्कतों, दंगा और कर्फ्यू का जिक्र किया
मुख्यमंत्री ने पूर्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए शाप है। सपा के लिए कहा कि जब-जब सत्ता में आई, प्रदेश में तबाही मचाई। सीएम ने सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान रामभक्तों पर गोलियां, दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा के दौरान की दिक्कतों, दंगा और कर्फ्यू का जिक्र किया। उन्होंने भाजपा की सरकार में आस्था को सम्मान और दंगा मुक्त प्रदेश की बात की। उन्होंने सपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण का आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि मां दुर्गा की पूजा से किसी सपाई या कसाई को परेशानी है तो वह अपने घर में शोक मनाए। सात नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव के दसवां संस्करण का उल्लेख किया। इसकी रोशनी गोंडा और पूरे देवीपाटन मंडल तक पहुंचाने का वादा किया। सपा सरकार के क्षेत्रीयवाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास का मतलब केवल सैफई होता था। वर्तमान सरकार में सभी 75 जिलों बिना भेदभाव विकास हो रहा है। किए गए कार्यों का जिक्र किया, कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई है।
पूरे देवीपाटन मंडल में 50 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी
इसी तरह पूरे देवीपाटन मंडल में 50 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी की जानकारी दी है। इस दौरान योगी ने दो नवंबर 1990 की घटना का उल्लेख किया। उन्होंने अयोध्या में रामभक्तों पर चलाई गई गोलियोें का जिक्र दोबारा किया। रोजगार के मुद्दे पर भी सीएम ने कहा कि अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र देने की कार्ययोजना तैयार है। यह काम दीवाली बाद किया जा सकता है। इसमें करीब 35 हजार पुलिस कांस्टेबल और 42 हजार होमगार्ड को नियुक्ति पत्र देने की जानकारी दी।
शिक्षकों और अन्य विभागों में 25 से 30 हजार पदों पर काम करने की रणनीति का भी उल्लेख किया है। प्रदेश में अपराध पर पूर्ण अंकुश की बात करते हुए कहा कि किसी परियोजना को हाईजैक नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में माफिया को मिट्टी में मिला दिया गया है। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। कई सरकार की सुविधाओं में सुरक्षा व्यवस्था, गरीबों को मुफ्त राशन, रसोई गैस, आयुष्मान कार्ड और जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से उपचार और दीवाली पर गैस देने का काम भाजपा सरकार की योजनाओं में रही हैं।
कारागार सहित विभिन्न विभागों में 20 प्रतिशत आरक्षण की जानकारी दी
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी योजना में भेदभाव नहीं किया जा रहा हैै। सीएम ने अग्निवीरों को पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, वन विभाग और कारागार सहित विभिन्न विभागों में 20 प्रतिशत आरक्षण की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर, स्वामीनारायण छपिया और वाराही देवी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण का भी जिक्र किया। सात नवंबर के दीपोत्सव का कार्यक्रम है। इसमें हर वर्ग के लोग पहुंचते हैं। कार्यक्रम के दौरान गोंडा के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, मनकापुर विधायक व पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, गौरा के विधायक प्रभात वर्मा आदि की मौजूदगी रही।
यह भी पढ़ें : रूस से तेल खरीद पर भारत को अमेरिकी टैरिफ से राहत, निर्यात बढ़ने और 2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का रास्ता साफ़
अन्य प्रमुख खबरें
-
बनर्जी को एक और मामले में थाने में होना है पेश, CEC पर की थी अमर्यादित टिप्पणी
2026-11-14
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13
-
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
2026-11-13
-
यूपी में सत्ता परिवर्तन लाएगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा': चंद्रशेखर
2026-11-13
-
पीएम मोदी 21 नवंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नीतीशे सेतु
2026-11-13
-
विकास के नाम पर खिंची दिल्ली में तलवारें, आप का नकली यमुना बनाने का आरोप!
2026-11-13
-
Prime Minister मोदी बेंगलुरु पहुंचे, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया
2026-11-13
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
2026-11-12
-
ममता राज पर सुवेंदु का वार, बंगाल की संस्कृति को पहुंचाई चोट
2026-11-12
-
यूपी में बना तीसरा मोर्चा ! चंद्रशेखर आजाद 'रावण' होंगे सीएम चेहरा
2026-11-12
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12
-
अमेरिका में भारतीयों से नफरत पर भड़के अमीश शाह, टैरिफ पर ट्रंप को घेरा
2026-11-12
-
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया
2026-11-12