दिल्ली सरकार ने तैयार कराया अनोखा छठ घाट, मुनक नहर पर होगा 12 को उद्घाटन
खबर सार :-
दिल्ली में स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर छठ घाट बनाया जा रहा है। महापर्व के लिए मुनक नहर का पुनर्जीवन किया गया है। इसमें 11 किलोमीटर लंबाई पर घाट की सीढ़ियां, सड़क, लाइट, फौवारे, बेंच की व्यवस्था दी जा रही है। 12 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इसका उद्घाटन करेंगे।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार 12 नवंबर को दिल्ली में एक छठ घाट का उद्घाटन करेंगे। यह घाट मुनक नहर के किनारे 11 किलोमीटर लंबाई में तैयार कराया गया है। इस घाट का निर्माण दिल्ली सरकार ने कराया है।
जानकारी के अनुुसार दिल्ली में यह सबसे अलग छठ घाट है। देश की राजधानी का सबसे लंबा छठ घाट यही है। इसके अलावा किसी नहर के किनारे विकसित होने वाला अपनी तरह का पहला और अनूठा आयोजन स्थल भी है। यह सिंगलपुर गांव के निकट लेबर चौक के करीब मुनक नहर पर बनाया गया है। शालीमार बाग में दोपहर के समय मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री कई विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।
सीएम आफिस से दी गई जानकारी
मुख्यमंत्री की ओर से बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि मुनक नहर का यह कायाकल्प है। यहां पर वर्षों से उपेक्षित पड़े क्षेत्र को आस्था के नाम पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए स्वच्छता, हरियाली और जनसुविधाओं के बड़े केंद्र में बदलने का प्रयास भी किया गया है। सीएम ने कहा कि कभी गंदगी, मलबे और झाड़ियों से घिरी रहने वाली नहर को नया जीवन मिला है। इसके लिए सरकार ने व्यापक सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अनुपयोगी पड़े नहर के इस हिस्से से करीब 1,400 ट्रक मलबा, कचरा और अन्य गंदगी निकाली गई।
घाट, सड़क और सीढ़ियां सब पक्का
नहर के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटा दिया गया। यहां पर एक सुंदर और व्यवस्थित छठ घाट विकसित करने का निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री ने स्वयं इस परियोजना की लगातार निगरानी की। उन्होंने कई बार मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से सवाल जवाब किए। इस भव्य घाट की सबसे बड़ी विशेषता इसकी लंबाई है। नहर के दोनों किनारों पर पक्की सीढ़ियां बनाई गई हैं। इसके किनारे सीमेंट की सड़कें बनाई जा रही हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को सूर्योपासना के लिए घाट तक पहुंचने में अब किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। टेंट व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश का प्रबंध के अलावा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। बैठने के लिए बेंच रखी गई हैं।
नहर का होगा अनोखा कायाकल्प
नहर में स्वच्छ पानी के प्रवाह की व्यवस्था की जाएगी। कुछ स्थानों पर फव्वारे भी लगाए जाएंगे। इससे पूरे क्षेत्र को एक नया और सजावट नजर आएगी। यह एक खूबसूरत पार्क की तरह दिखाई देगा। रात के समय के लिए भी पर्याप्त लाइट लगाई जा रही हैं। यह पूरी रात जलती रहेंगी। नहर के बीच तीन पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है। कारण है कि नहर का धाट काफी लंबा है। इससे आवागमन और दोनों किनारों के बीच संपर्क बेहतर बन जाएगा। इस परियोजना का अधिकतर काम पूरा हो चुका है। शेष विकास कार्य, पुलों का निर्माण और हरियाली से जुड़े कार्य आगामी दो-तीन महीनों में पूरे करने का लक्ष्य है।
दो दशक से इसकी समुचित सफाई नहीं हुई
मुनक नहर का यह क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षा का शिकार था। इसका कायाकल्प किया जा रहा है। इसके आसपास की कॉलोनियों से कूड़ा-कचरा और निर्माण सामग्री नहर में डाल दी जाती थी। इससे नजर में गंदगी का अंबार लगा था। यही कारण है कि बडे पैमाने पर कचरा निकाला गया है। लगभग दो दशकों से इसकी समुचित सफाई नहीं हुई थी। सरकार के निर्णय के बाद नहर के पुनर्जीवन का काम हो सका। साथ ही छठ पूजा का आयोजन स्थल भी बन गया। अब यह एक सुंदर पार्क बन सका है। यहां पर सार्वजनिक और मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में काम शुरू किया।
हजारों परिवारों के लिए है सौगात
दिल्ली सरकार की इस परियोजना से शालीमार बाग, वजीरपुर, मॉडल टाउन, आदर्श नगर और बादली विधानसभा क्षेत्रों के हजारों परिवारों में खुशी का माहौल है। पूर्वांचल से जुड़े लोग इसे बड़ी सौगात मान रहे है। संचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने इसे विकसित किया है। इस पर अभी काम चल रहा है। छठ महापर्व के अलावा आम दिनों में भी लोगों के लिए सैर-सपाटे, बैठने और प्रकृति के बीच समय बिताने का आकर्षक केंद्र बनेगा। छठ महापर्व को लेकर सरकार का कहना है कि संस्कृति में प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, परिवार की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की यह परंपरा हमें प्रकृति के साथ संतुलन और सामूहिकता का संदेश देती है।
ये भी पढ़ेंः सर्दी-जुकाम से लेकर तनाव कम करने में भी मददगार है कपालभाति प्राणायाम, जानें इसके 3 प्रकार
अन्य प्रमुख खबरें
-
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना
2026-11-11
-
प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने आप नेता को जारी किया नोटिस
2026-11-06
-
करनाल में अमित शाह की हुंकार ! राहुल गांधी पर किया तीखा वार
2026-11-05
-
BJP Padyatra: गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे नितिन नवीन
2026-11-04
-
Delhi की सीएम का राहुल गांधी पर तंज: संसद में बहस की हिम्मत नहीं, बाहर के हैं lop
2026-11-04
-
कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' प्रदर्शन
2026-11-03
-
राहुल गांधी की पसंद है विध्वंसक मॉडल, सत्ता के लिए पागल हो रहे: भाजपा
2026-11-03
-
धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, सियासत वालों का सहारा ‘पोस्ट’
2026-11-03
-
सपा यूपी के लिए शाप, जब भी सत्ता में आई तबाही मचाईः मुख्यमंत्री योगी
2026-11-02
-
भागलपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष: राहुल गांधी विदेशी ताकतों के टूलकिट
2026-11-02
-
AAP पार्टी को तगड़ा झटका, तीन विधायकों ने ज्वाइन की बीजेपी
2026-11-02
-
देशभर में सड़क पर उतरा एनडीए, अराजकता के खिलाफ उठाई आवाज
2026-11-01
-
ग्रामीण परिवारों पर Yogi सरकार की नजर, 42 लाख से अधिक महिलाओं को राहत
2026-11-01
-
झारखंड के गम्हरिया थाने में दुष्कर्म, 595 मंडलों में हेमंत सरकार के पुतले जलेंगे
2026-11-01
-
UP Election 2027: संभल जिले की चार सीटों पर क्या थे 2022 के नतीजे
2026-10-31