यूपी में तीसरे मोर्चे की एंट्री ! ओवैसी ने किया AIMIM-ASP गठबंधन का ऐलान, चंद्रशेखर 'रावण' होंगे CM चेहरा
खबर सार :-
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का किया ऐलान किया है। इस गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया गया। जिसमें चंद्रशेखर आजाद रावण को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।
खबर विस्तार : -
UP Elections 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले तीसरे मोर्चे की एंट्री हो चुकी है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) ने मिलकर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाया है। लखनऊ में गुरुवार को दोनों नेताओं की मौजूदगी में इस गठबंधन की घोषणा की गई। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद रावण को इस गठबंधन की ओर से सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया। यह गठबंधन यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
गठबंधन की घोषणा के दौरान, चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह कोई 'तीसरा मोर्चा' नहीं, बल्कि 'पहला मजबूत मोर्चा' है। चंद्रशेखर ने कहा कि इस मोर्चे का उद्देश्य समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को एक राजनीतिक मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि हमने बड़े गठबंधनों में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें कमजोर समझा गया। चंद्रशेखर ने कहा कि अब और अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका मोर्चा अपने दम पर उत्तर प्रदेश में एक नया राजनीतिक विकल्प खड़ा करेगा।
चंद्रशेखर 'रावण' होंगे CM चेहरा
इस बीच, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को यूपी में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है। उनका कहना है कि यह मोर्चा सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुकाबला करने के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगा। ओवैसी ने कहा कि अब तक उनके समुदाय और अन्य वंचित वर्गों को सिर्फ एक 'वोट बैंक' की तरह इस्तेमाल किया गया है। अब पूरा ध्यान 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर होगा।
ये भी पढ़ेंः- योगी आदित्यनाथ ने सीएनएच की आधारशिला रखी, कहा- देश-विदेश की कंपनियां यूपी में कर रहीं निवेश
PDA के लिए खड़ी करेगा बड़ी चुनौती
इस घोषणा के बाद प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य दलित और मुस्लिम वोटों को एक मंच पर लाना है, साथ ही युवाओं, किसानों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की वकालत करना है। माना जा रहा है कि यह गठबंधन समाजवादी पार्टी के 'PDA' (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के लिए एक नई चुनौती पेश कर सकता है, जबकि विपक्षी दलों का आरोप है कि इससे अंततः चुनावों में भाजपा को फायदा हो सकता है।
तीसरे मोर्चे की एंट्री के साथ उठने लगे सवाल
विपक्ष की राजनीति में इस गठबंधन को लेकर एक सवाल लगातार उठ रहा है- क्या 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' सच में भाजपा के खिलाफ एक तीसरी ताकत बनकर उभरेगा, या फिर इससे सिर्फ विपक्षी वोट बंट जाएंगे? राजनीतिक विरोधियों का आरोप है कि चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन कई सीटों पर समाजवादी पार्टी (SP) के वोट काट सकता है, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से BJP को फायदा मिल सकता है।
सपा-कांग्रेस गठबंधन के वोट बैंक पर कितना पड़ेगा असर
गौरतलब है कि भले ही इस गठबंधन की घोषणा बड़े-बड़े राजनीतिक दावों के साथ की गई हो, लेकिन इसकी असली परीक्षा तब होगी जब वास्तव में वोट ट्रांसफर होंगे और चुनाव नतीजों पर इसका असर दिखेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां चंद्रशेखर आजाद की 'आज़ाद समाज पार्टी' का प्रभाव माना जाता है और जहां AIMIM मुस्लिम समर्थन को एकजुट करने की कोशिश कर रही है 2027 के चुनावों में सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि यह गठबंधन सपा-कांग्रेस गठबंधन के वोट बैंक पर कितना असर डालता है। जबकि भाजपा के एक मजबूत विकल्प का दावा करने वाले इस गठबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि क्या वे अपने वोटों को सीटों में बदल पाते हैं या नहीं।
हालांकि, दोनों नेताओं ने साफ किया है कि उनका मकसद किसी खास पार्टी को नुकसान पहुंचाना नहीं है, बल्कि दलितों, मुसलमानों, पिछड़े वर्गों और अन्य वंचित समूहों के लिए राजनीतिक सत्ता में हिस्सेदारी हासिल करना है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का यह ऐलान जमीनी स्तर पर कैसा असर दिखाता है यानी कितने उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं, कितने वोट मिलते हैं और अंत में कितनी सीटें जीती जाती हैं।
ये भी पढ़ेंः- राम के समय में क्या हुआ, हनुमान पहाड़ क्यों उठा ले गए, इन सवालों का मतलब नहींः सैम पित्रोदा
अन्य प्रमुख खबरें
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12
-
अमेरिका में भारतीयों से नफरत पर भड़के अमीश शाह, टैरिफ पर ट्रंप को घेरा
2026-11-12
-
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया
2026-11-12
-
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना
2026-11-11
-
Delhi में छठ पूजा के लिए मुनक नहर का पुनर्जीवन, 11 किमी घाट पर ढेरों सुविधाएं
2026-11-11
-
प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर कोर्ट ने आप नेता को जारी किया नोटिस
2026-11-06
-
करनाल में अमित शाह की हुंकार ! राहुल गांधी पर किया तीखा वार
2026-11-05
-
BJP Padyatra: गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे नितिन नवीन
2026-11-04
-
Delhi की सीएम का राहुल गांधी पर तंज: संसद में बहस की हिम्मत नहीं, बाहर के हैं lop
2026-11-04
-
कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' प्रदर्शन
2026-11-03
-
राहुल गांधी की पसंद है विध्वंसक मॉडल, सत्ता के लिए पागल हो रहे: भाजपा
2026-11-03
-
धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, सियासत वालों का सहारा ‘पोस्ट’
2026-11-03
-
सपा यूपी के लिए शाप, जब भी सत्ता में आई तबाही मचाईः मुख्यमंत्री योगी
2026-11-02
-
भागलपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष: राहुल गांधी विदेशी ताकतों के टूलकिट
2026-11-02