Jaipur में दीवाली पर अतिरिक्त सफाईकर्मी नहीं देने पर कांग्रेस पार्षद खफा
खबर सार :-
जयपुर नगर निगम में मेयर ने दीपावली पर प्रत्येक वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने का वादा किया था। अभी तक इस पर अमल नहीं किया गया। इससे पार्षदों की नाराजगी सड़कों तक आ गई है।
खबर विस्तार : -
जयपुर, जयपुर नगर निगम में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। यह घमासान पार्षदों और मेयर के बीच का है। कई पार्षदों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जांच की मांग की है। पार्षदों की नाराजगी का कारण वार्डाें में सफाई कर्मी नहीं दिए जाने से उपजी है। यह मामला अक्टूबर का है और नवंबर तक समाधान नहीं निकला जा सका है। इसीलिए अब पार्षदों ने मेयर कार्यालय के सामने धरना देने की चेतावनी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पटना में श्रद्धालुओं को ऐप पर मिलेगी छठ घाटों की पूरी जानकारी, बिना इंटरनेट के भी करेगा काम
प्रत्येक वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने का वादा किया
दरअसल, दीपावली पर प्रत्येक वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने का वादा किया गया था। दीपावली निकल गई, लेकिन कर्मी नहीं दिए गए। अब यह मसला विवाद का विषय बन गया है। मेयर सुनील कोठारी ने 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर वार्ड में अतिरिक्त सफाईकर्मी उपलब्ध कराने का वादा पार्षदों से किया था। इस वादे के एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है। अभी तक कई पार्षदों ने आवाज उठाई है और कहा कि उनके वार्डों में कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं। कांग्रेस पार्षदों ने खुलकर कहा है कि सफाई व्यवस्था के नाम पर करीब 2.94 करोड़ रुपए खर्च करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
इस मामले को लेकर पार्षदों ने वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी दी है। यह आरोप नगर निगम के वार्ड 93 के पार्षद जितेंद्र शर्मा ने लगाया है। उन्होंने कहा है कि दीपावली के अवसर पर प्रत्येक वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने का आश्वासन दिया गया था।
आश्वासन के एक महीने से अधिक समय गुजरने के बावजूद उनके वार्ड में एक भी अतिरिक्त सफाईकर्मी नहीं लगाया गया है। उनका कहना है कि संभवतः कागज पर यह काम पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि वार्डों में कर्मचारी देने की जगह कुछ पार्षदों को नकदी का लालच दिया जा रहा है।
शिकायत करने के बाद उनके वार्ड में कर्मचारियों ने आना बंद कर दिया
बताया जा रहा है कि 2.94 करोड़ रुपए से सफाई के अतिरिक्त कर्मी डाले जाने थे। शर्मा ने कहा क यदि उनकी मांग नहीं पूरी की गई तो वह वार्डवासियों के साथ मेयर कार्यालय पर धरना देंगे। इसी तरह वार्ड 91 के पार्षद सीताराम मेहरा ने भी कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने भी दीपावली से पहले वार्ड में 20 अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाने के मेयर के भरोसे का जिक्र किया। उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बाद उनके वार्ड में कर्मचारियों ने आना बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया, लेकिन केवल औपचारिकता की। वार्ड स्तर पर 23 अस्थाई कर्मचारियों का ठेका 285 रुपए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से किया गया है।
यदि इस आंकड़े पर गौर करें तो प्रत्येक वार्ड के लिए 1 लाख 96 हजार 500 रुपए का कार्यादेश जारी किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक अभियंता (एईएन), अधिशासी अभियंता (एक्सईएन), सफाई निरीक्षक (एसआई) और मुख्य सफाई निरीक्षक (सीएसआई) स्तर तक के अधिकारी-कर्मचारी गड़बड़ियों में शामिल हैं। भाजपा के भी कई पार्षद अपने वार्डों में अतिरिक्त सफाई कर्मी नहीं पहुंचने से नाराज हैं। कुछ पार्षद शिकायत कर चुके हैं और कुछ अब बड़े भाजपा पदाधिकारियों से मिलने की तैयारी में हैं।
FAQ
1. कांग्रेस की ओर से क्या चेतावनी दी गई?
सफाई व्यवस्था को लेकर उठे इन सवालों के बीच कांग्रेस पार्षदों ने चेतावनी दी है कि जल्द वार्डों में कर्मचारी नहीं लगाए गए तो मेयर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा और मामले को एसीबी तक ले जाया जाएगा।
2. क्या केवल विपक्ष के पार्षद आरोप लगा रहे हैं?
सफाई कर्मी मुहैया नहीं कराए जाने के मामले में कांग्रेस के पार्षद ज्यादा नाराज हैं। उन्होंने हर स्तर पर विरोध शूरू कर दिया है। धरना प्रदर्शन के अलावा उच्चाधिकारियों तक पहुंच रहे हैं। उधर भाजपा के पार्षद आरोप लगा जरूर रहे हैं, लेकिन आंड़ से शिकार खेल रहे हैं।
3. भाजपा के पार्षद क्या कदम उठाएंगे?
भाजपा के पार्षद अपनी बात मेयर के अलावा अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन ज्यादा विरोध नहीं कर रहे हैं। वह मेयर से मिलने के बाद अब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष से मिल सकते हैं। अपनी परेशानियों को बताने के लिए फिलहाल किसी का नाम नहीं खोला है।
यह भी पढ़ें : छठ पर्व पर मध्य प्रदेश में दिखेगा आस्था का अद्भुत नजारा, आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे हजारों व्रती
अन्य प्रमुख खबरें
-
दलित समाज करने जा रहा इनका सफाया, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला
2026-11-15
-
up: चार जिलों में 53 हजार टैबलेट वितरित, 26 जनवरी तक मिलेगी सरकारी नौकरी
2026-11-15
-
बनर्जी को एक और मामले में थाने में होना है पेश, CEC पर की थी अमर्यादित टिप्पणी
2026-11-14
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13
-
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
2026-11-13
-
यूपी में सत्ता परिवर्तन लाएगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा': चंद्रशेखर
2026-11-13
-
पीएम मोदी 21 नवंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नीतीशे सेतु
2026-11-13
-
विकास के नाम पर खिंची दिल्ली में तलवारें, आप का नकली यमुना बनाने का आरोप!
2026-11-13
-
Prime Minister मोदी बेंगलुरु पहुंचे, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया
2026-11-13
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
2026-11-12
-
ममता राज पर सुवेंदु का वार, बंगाल की संस्कृति को पहुंचाई चोट
2026-11-12
-
यूपी में बना तीसरा मोर्चा ! चंद्रशेखर आजाद 'रावण' होंगे सीएम चेहरा
2026-11-12
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12