Jharkhand में भाजपा मना रही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, पदयात्रा कर 15 को पहुंचना है कोकर

खबर सार :-

खूंटी, भाजपा की पदयात्रा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर शुरू की गई। इस पदयात्रा को खूंटी पहुंचना है। इसमें झारखंड प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी है।
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

खबर विस्तार : -

खूंटी, भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को झारखंड में पदयात्रा शुरू की गई है। यह प्रदेश भाजपा की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली से शुरू की गई। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उलिहातू स्थित बिरसा ओड़ा से अपने लक्ष्य की ओर बढ़े। यह पदयात्रा लोगों को जोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। आज दोपहर के समय यह 1ः35 बजे रूगड़ी पहुंची। यहां ज्यादा समय नहीं देना था।

पदाधिकारियों ने बताया कि सोयको में जलपान के बाद यात्रा खूंटी पहुंचेगी। वहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम तय था। अगली सुबह 14 नवंबर को सुबह ही पदयात्रा शुरू होगी और खूंटी से रवाना होकर रांची पहुंचने का लक्ष्य है। रांची में बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जानी है। यह आयोजन कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल के पास होगा। इसमें बड़ी संख्या में भाजपाई श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 

यह भी पढ़ें:योग भारत को जानने का प्रवेश द्वार, पीएम मोदी ने बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में लिया हिस्सा

पदयात्रा के दौरान केंद्र की योजनाएं जनता को बता रहे

पदाधिकारियों ने पदयात्रा के संबंध में बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उनके साथ जनजातीय समाज के योगदान को सम्मान देना है। उन्होंने बताया  कि केंद्र सरकार जनजातीय समाज के लिए बड़ी रकम योजनाओं के जरिए भेजती है, लोग इसका लाभ नहीं ले रहे हैं। पदयात्रा के दौरान इन योजनाओं के बारे में जनता को बताया जा रहा है।

केंद्र सरकार की ओर से जनजातीय समाज के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर फोकस किया जा रहा है, इसके लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। भाजपा एक और कार्यक्रम चला रही है। यह 11 से 18 नवंबर तक देश के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में किए जा रहे हैं। इस पदयात्रा में प्रदेश के दिग्गज नेता शामिल हुए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, नीरा मुंडा, गीता कोड़ा, रविंद्र बड़ाईक, गंगोत्री कुजूर, रामकुमार पाहन, समीर उरांव, आरती कुजूर, पवन साय के नाम हैं। बड़े नेताओं ने अपने विचार भी व्यक्त किए हैं। 

सार्थक चर्चा से भाग रहा है विपक्ष: अर्जुन मुंडा 

अर्जुन मुंडा ने पदयात्रा के दौरान कांग्रेस को निशाने पर लिया। कहा कि कांग्रेस सदन में देश के भविष्य और प्राथमिकताओं पर सार्थक चर्चा नहीं करती है। वह मुद्दे के बजाय अनर्गल बयानबाजी करती है। आरोप लगाया कि सत्ता से दूर होने की निराशा उसे परेशान कर रही है। उनके नेताओं के बयानों में ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी भी तरह से सत्ता तक पहुंचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी बात गरिमापूर्ण तरीके से रखनी चाहिए। इसके बजाय वह गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी से जनता के बीच उसकी विश्वसनीयता कम हो रही है।

भाजपा ने शहीदों को दिया राष्ट्रीय सम्मानः नीलकंठ

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस और उसकी सहयोगी दल झारखंड के वीर शहीदों को उचित सम्मान नहीं दे पाए। भाजपा नेता ने भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, तिलका मांझी और गया मुंडा के नाम भी गिनाए।

कहा कि इन वीरों ने जल, जंगल, जमीन और आजादी के लिए संघर्ष किया, कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं दिलाई। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए केंद्र में भाजपा सरकार नीतियां समझाईं। बताया कि भाजपा गठबंधन की सरकार ने जनजातीय महापुरुषों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल की है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। इसे उन्होंने महत्वपूर्ण कदम कहा है। 

भाजपा का कहना है कि समाज का हक वर्तमान सरकार ही केंद्र से दे रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जबकि जनजातीय समाज को उनका हक मिल रहा है। इसीलिए यात्रा के जरिए लोगों में जागरूकता लाई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: यमुना में मरी मछलियां डालकर वीडियो बनाए, कोई इतना नीचे कैसे गिर सकताः मनजिंदर सिंह 

अन्य प्रमुख खबरें