कोटिया विवाद पर चर्चा नहीं होने पर कांग्रेस विधायक ने दी ओडिशा विधानसभा में आत्मदाह की धमकी
खबर सार :-
ओडिशा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सियासत का ड्रामा आज चरम पर था। अपनी बात मनवाने के लिए कांग्रेस विधायक ने हद कर डाली। गतिरोध इस कदर हावी रहा कि आत्मदाह की धमकी चर्चा कराने के लिए दे डाली।
खबर विस्तार : -
भुवनेश्वर, ओडिशा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक तारा प्रसाद बाहिनीपति ने राज्य सरकार पर दबाव बनाया और कहा कोटिया विवाद पर चर्चा नहीं कराई गई तो वे सदन के भीतर आत्मदाह कर लेंगे। यह नया तरीका कांग्रेस का भले ही पार्टी को पसंद आ रहा हो, लेकिन आम लोगों में इसकी जमकर निंदा की जा रही है। वहीं, सत्ता पक्ष का कहना है कि आत्मदाह की कोशिश की धारा के तहत कांग्रेस विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
यह भी पढ़ें : Social Media पर फडणवीस ने पढ़ाई अच्छी खबर, इससे पहले भी हो चुकी हैं अग्निवीरों की नियुक्तियां
दोपहर को सदन स्थगित करना पड़ा था
दरअसल, शुक्रवार को सदन का तीसरा दिन था, जबकि लगातार तीसरे दिन भी विधानसभा में विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के सदस्यों हंगामा करते रहे। उनका आरोप था कि चक्रवात अर्नब और उसके बाद हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ का सामना करना पड़ा। इस दौरान सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही। इस कारण गंजाम में विनाशकारी बाढ़ से लोग परेशान हुए। इस दौरान कहा गया कि सीमा पर स्थित कोटिया इलाके में आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच विवाद पर चर्चा कराई जाए। यही मामला तीन दिन से सदन में उठाया जा रहा है। विपक्ष ने इसी बात पर जमकर हंगामा किया। विपक्षी दलों के इस हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने सदन की कार्यवाही सुबह 11ः30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी।
पार्टी के हितोें की परवाह नहीं करने की धमकी
सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए बहिनीपति ने ओडिशा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार पर अड़ियल रवैया अपनाने और विधानसभा में कोटिया विवाद पर चर्चा न होने देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सत्ताधारी दल विपक्ष की चिंताओं को सुनना ही नहीं चाहती है। वह ऐसा जान बूझकर कर रहे हैं। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार का ऐसा व्यवहार जैसे जनता की समस्याओं से उनका वास्ता नहीं है। उन्होंने बताया कि “मैंने कल भी कहा था और आज मौजूद मंत्रियों से भी कहा कि अगर सरकार चर्चा कराने से इनकार करती है, तो मैं सदन के भीतर आत्मदाह करने के लिए मजबूर हो जाऊंगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्या को मातृभूमि की बताया और कह कि इसके लिए मैं अपनी पार्टी के हितों की परवाह नहीं करूंगा।
सोमवार तक के लिए सदन स्थगित
उन्होंने कोटिया मुद्दे पर कहा कि पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी। उधर, भाजपा ने विपक्षी दलों पर सदन की कार्यवाही न चलने देने और राज्य सरकार पर झूठा आरोप लगाने का पलटवार किया। भाजपा ने कहा कि बहिनीपति कोरापुट से सबसे ज्यादा बार चुनाव जीते हैं और इस जिले से उनकी पार्टी के सबसे ज्यादा विधायक और एक सांसद भी हैं। कोटिया विवाद 50 साल पुराना मुद्दा है। भाजपा ने कहा कि आत्मदाह की धमकी और यह प्रयास उन्होंने बीजद सरकार के समय उठाया होता। बाद में विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।
यह भी पढ़ें : पैतृक गांव पंचूर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मां के पार्थिव शरीर के किए अंतिम दर्शन
अन्य प्रमुख खबरें
-
Rajasthan पंचायत चुनावों के लिए 37 districts में मतगणना जारी
2026-11-20
-
बालासाहेब ठाकरे के अपमान पर मुंबई मनपा में हंगामा, दिनभर रही गहमागहमी
2026-11-18
-
DELHI में 8976 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी
2026-11-18
-
यूपी में भाजपा हैट्रिक के साथ बनाएगी नया रिकॉर्ड- सीएम यगी
2026-11-18
-
शिवसेना (यूबीटी) ने सीएम फडणवीस, केंद्र और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
2026-11-17
-
एसआईआर प्रक्रिया पर संजय सरावगी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
2026-11-17
-
मोहब्बत की दुकान थमा गए थे बड़े नेता, भाजपा की सदस्यता लेने चले गए कार्यकर्ता
2026-11-16
-
'इंडिया ब्लॉक' ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा
2026-11-16
-
जनगणना के सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना
2026-11-16
-
दलित समाज करने जा रहा इनका सफाया, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला
2026-11-15
-
Jaipur नगर निगम में घमासान, Mayor के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा
2026-11-15
-
up: चार जिलों में 53 हजार टैबलेट वितरित, 26 जनवरी तक मिलेगी सरकारी नौकरी
2026-11-15
-
बनर्जी को एक और मामले में थाने में होना है पेश, CEC पर की थी अमर्यादित टिप्पणी
2026-11-14
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13