शिंदे सेना की नेता शायना एनसी के खिलाफ खोला मोर्चा, ठाकरे सेना के नगरसेवकों ने की नारेबाजी
खबर सार :-
शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के कथित अपमान को लेकर बुधवार को दिनभर हंगामा देखा गया। शिंदे सेना की नेता शायना एनसी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई।
खबर विस्तार : -
मुंबई, आज मुंबई की राजनीति में पुराने दिग्गज स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के कथित अपमान का मामला दिनभर गूंजता रहा। मनपा में भी कई बार हंगामे का दौर चला। शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के नाम पर की गई टिप्पणी का विरोध किया गया। बुधवार को मुंबई महानगर पालिका की महासभा में जमकर नारेबाजी हुई। हंगामा के बीच शिंदे सेना की नेता सायना एनसी के खिलाफ ठाकरे सेना के नगरसेवकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सायना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही सभा स्थगित कर इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की।
शिवसेना शिंदे गुट ने आज अपने कार्यालय में प्रेश वार्ता की थी। इस दौरान जहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता के अपमान के आरोप लगाते हुए किताब के कुछ पन्ने फाड़ दिए थे, वही उनकी आत्मकथा वीलांगिंग ए जर्नी ऑफ़ लव पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गईं। इस मांग के बाद सियासी माहौल गर्मा गया।
यह भी पढ़ें : टोटल चेस विश्व चैंपियनशिप टूर: आनंद गिरि ग्रुप C में शीर्ष पर पहुंचे, प्रज्ञानानंद और वैशाली को हार
तावड़े ने सदन की कार्यवाही जारी रखी
दिन भर राजनीतिक गहमागहमी का दौर चला। उधर उद्धव ठाकरे ने शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की भी गठित तस्वीर फाड़ने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की। ठाकरे के नगरसेवकों ने मनपा मुख्यालय पहुंचकर हंगामा किया। शिंदे सेना की नेता पर कार्रवाई की मांग करते हुए कई बार नारेबाजी की गई। जबकि ठाकरे सेना के नगरसेवकों ने भी प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।
महापौर रितू तावड़े ने इस मांग को खारिज करते हुए सदन की कार्यवाही जारी रखी। इससे नाराज ठाकरे सेना, मनसे, कांग्रेस और एमआईएम के नगरसेवकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद विपक्षी नगरसेवकों ने महापौर कक्ष के बाहर धरना दिया और बाद में महापौर का घेराव कर उनसे जवाब मांगा। इस मामले पर जब तावड़े का रुख गर्म रहा तो नाराज प्रदर्शनकारी सदन से बाहर चले गए। इस दौरान भी कार्यवाही चलती रही।
महापौर का घेराव करते हुए उनसे जवाब मांगा
विपक्षी नगरसेवकोें ने महापौर के रूम के बाहर धरना दे दिया। बाद में महापौर का घेराव करते हुए उनसे जवाब मांगा। मनपा की महासभा शुरू होने से पहले ही ठाकरे सेना के नगरसेवकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उन्होंने मुख्यालय परिसर में सायना एनसी का मुद्दा उठाया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने पर शिवसेना ने विरोध जताना शुरू कर दिया। उधर, विपक्ष की नेता और शिवसेना (यूबीटी) की नगरसेविका किशोरी पेडणेकर ने सत्ताधारी पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि शायना कई राजनीतिक दलों में आती-जाती रही हैं और जहां सत्ता होती है, वहीं पहुंच जाती हैं।
शायना एनसी महापालिका सदन की सदस्य नहीं
यह मामला मनसे के गुटनेता यशवंत किल्लेदार ने भी उठाया और महापौर के फैसले पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि सदन में आधे से पौने घंटे तक चर्चा कराने में दिक्कत क्या है? कांग्रेस नगरसेवक अशरफ आजमी ने कहा कि शिंदे गुट के नेता को जवाब देकर माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान महापौर रितू तावड़े ने साफ किया कि शायना एनसी महापालिका सदन की सदस्य नहीं हैं। सदन में यह मामला व्यर्थ है। उन्होंने सभा स्थगित करने से इनकार कर दिया। यद्यपि इस मामले को दिनभर तूल देने की कोशिश चलती रही, लेकिन यह मनपा का मामला नहीं बन सका। इससे कई दलों के नेता नाराज रहे।
यह भी पढ़ें : वाशिंगटन के गोल्फ कोर्स-पार्क मामले पर ट्रंप प्रशासन को झटका, जज ने फैसले पर अस्थायी रोक
अन्य प्रमुख खबरें
-
DELHI में 8976 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी
2026-11-18
-
यूपी में भाजपा हैट्रिक के साथ बनाएगी नया रिकॉर्ड- सीएम यगी
2026-11-18
-
शिवसेना (यूबीटी) ने सीएम फडणवीस, केंद्र और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
2026-11-17
-
एसआईआर प्रक्रिया पर संजय सरावगी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
2026-11-17
-
मोहब्बत की दुकान थमा गए थे बड़े नेता, भाजपा की सदस्यता लेने चले गए कार्यकर्ता
2026-11-16
-
'इंडिया ब्लॉक' ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा
2026-11-16
-
जनगणना के सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना
2026-11-16
-
दलित समाज करने जा रहा इनका सफाया, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला
2026-11-15
-
Jaipur नगर निगम में घमासान, Mayor के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा
2026-11-15
-
up: चार जिलों में 53 हजार टैबलेट वितरित, 26 जनवरी तक मिलेगी सरकारी नौकरी
2026-11-15
-
बनर्जी को एक और मामले में थाने में होना है पेश, CEC पर की थी अमर्यादित टिप्पणी
2026-11-14
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13
-
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
2026-11-13
-
यूपी में सत्ता परिवर्तन लाएगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा': चंद्रशेखर
2026-11-13