एकनाथ शिंदे ने कहा-विदेशी ताकतों के जरिये प्रदर्शन की आशंका

खबर सार :-

इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन हो रहा है, लेकिन देश का सत्तापक्ष इसको पसंद नहीं कर रहा है। विपक्ष कह रहा है कि इनको सत्ता तक पहुंचने की जल्दबाजी है। उसके लिए यह कुछ भी कर सकते हैं।
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इंडिया गठबंधन के क्रियाकलापों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि देश में अराजकता का माहौल फैलाने की कोशिश हो रही है। आशंका तो यह है कि विदेशी ताकतों के बल पर यह काम किया जा रहा है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने काफी समय बाद विपक्ष पर नाराजगी उतरी है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा है कि सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन के लोग मार्च लेकर गए।

सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालना दुर्भाग्यपूर्ण

 देश के इतिहास का काला दिन है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के लोग न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश को मजबूत संवैधानिक संस्थान के रूप में प्रस्तुत किया है, लेकिन इसका मतलब विपक्ष की समझ में नहीं आ रहा है। स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं। न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान भी करना विपक्ष को नहीं आता है।

एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय तक मार्च निकालकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। देश के लिए यह बड़ा-बड़े दुर्भाग्य का वातावरण बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से निर्वाचन आयोग के खिलाफ माहौल बना रहे हैं यह उचित नहीं है। हार के बाद इन लोगों ने कभी अपनी पार्टी की गतिविधियों पर समीक्षा नहीं की है। 

यह भी पढ़ें :  Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज, शादी की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी

कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में चले लात घूंसे

बता दे कि कांग्रेस पार्टी जिस समय बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर रही थी, उसी समय उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जूतमपैजार किया  गया था। पार्टी के बड़े नेताओं में लात घूंसे चले हैं। इसके बाद भी यह संगठन मजबूती की बात करते हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन से भारतीय न्यायपालिका पर कथित हमले के लिए माफी मांगी जानी चाहिए।

संविधान में इनको जो अधिकार मिले हैं, उसका उल्लंघन कर रहे हैं। विदेश जाकर यह लोग देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करते हैं। एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया है कि आशंका है कि दिल्ली में हुआ मार्च किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सारा विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ता है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुमत लेकर आ जाते हैं। इसका मतलब है कि जनता उन्हें आदर करती है। आप जनता का सम्मान करना नहीं जानते हैं।

वीडियो में राहुल गांधी बदसलूकी करते दिखे

बता दें की पिछले दिन एक महिला पत्रकार के साथ जिस तरह का व्यवहार राहुल गांधी ने किया है, वह जग जाहिर है। राहुल गांधी को वीडियो में देखा गया है कि वह लोगों को कोहनी मारते हुए चल रहे हैं। महिला को जिस तरह से धक्का दे रहे हैं। इससे उनकी सांस्कृतिक विरासत समझ में आ जाती है। शिंदे ने विपक्ष की राजनीति को देश के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने बताया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं के नुकसान पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि आपातकाल जैसी परिस्थितियों लाने की कोशिश ना करें। विपक्ष से सवाल किया कि अगर देश में वास्तव में इमरजेंसी होती तो क्या लोग इस तरह उच्चतम न्यायालय तक मार्च निकाल पाते? पिछले दिन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने गोपनीय पत्र लिखकर दिया था और हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था इसका मतलब साफ था कि मुख्य चुनाव आयुक्त एक संवैधानिक संस्था है। उसके खिलाफ अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकता। न्यायाधीश ने कहा था कि आप याचिका के माध्यम से अपनी बात उठाइए। 

शिव तांडव की बात निराशा जनक 

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोगों ने प्रदर्शन को ज्यादा तवज्जो दिया, इसलिए वह सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के लिए निकले। पिछले दिनों राष्ट्रपति भवन भी गए थे। वहां भी उनकी बात नहीं बनी। यानी की सब कुछ गलत है। केवल इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी की बात सही है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इंडिया गठबंधन के आंदोलन में राहुल गांधी ने शिव यात्रा की बात कही थी।

उन्होंने कहा है कि आंदोलन की तुलना शिव तांडव और शिव बारात थे करने में उनकी निराशा जाहिर होती है। उन्होंने कहा कि जब शिव का तीसरी आंख खुलेगी तो इंडिया ब्लॉक और सभी देशद्रोही भस्म हो जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते हैं कि राहुल गांधी को कब क्या बोलना होता उन्हें, कुछ मालूम नहीं होता इसीलिए, वह बार-बार माफी मांगते रहते हैं। 

यह भी पढ़ें : पूजा में डीजे की जगह ढाक की बढ़ी मांग, विरासत को सहेजने का मौका मिला

अन्य प्रमुख खबरें