मदुरै कार्तिगई दीपम विवाद में 300 लोगों के खिलाफ FIR,  पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

खबर सार :-

चेन्नई, पहाड़ी चोटी पर स्थित पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाए जाने का इंतजार कर रहे भाजपा एवं सहयोगी संगठनों के नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस कार्रवाई में 300 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
तमिलनाडु सरकार के खिलाफ उतरी BLP, पुलिस से हाथापाई में 300 के खिलाफ FIR

खबर विस्तार : -

चेन्नई, मदुरै तिरुपरंकुंद्रम कार्तिगई दीपम विवाद में भाजपा एवं सहयोगी संगठन के लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्णय किया है। यद्यपि वह अभीतक कोर्ट की ओर बढ़ने का निर्णय कर रहे हैं। यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का बन रहा है। इसमें सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया।

पत्थर के स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाने की मांग कर प्रदर्शन करने वाले भाजपा और उसके सहयोगी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मदुरै पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में तिरुपरंकुंद्रम में तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल 300 से अधिक  कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आज सुबह इनको रिहा किया गया है। 

यह भी पढ़ें :कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या से प्रयागराज तक उमड़ा जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

सैकड़ों की संख्या में पहुंच गए थे लोग

दरअसल यह विवाद पिछले दिन ही गहरा गया था। इसके बाद लोगों में नाराजगी देखी गई और प्रदर्शन पर उतरे लोग सड़क पर बैठ गए थे। सरकार का विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में  तमिलनाडु सरकार के साथ पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। विवाद का कारण था कि दीप केवल पारंपरिक दीप मंडप में ही जलाया गया। इसको और स्थानों पर भी जलाया जाना था। इसका विरोध संगठन के लोगों ने तिरुपरंकुंद्रम के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। मामला बढ़ने पर कुल 300 से अधिक लोगों के खिलाफ छह धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रशासन ने पहले ही कई तरह से अपील की थी। कानून का पालन करने के लिए हिदायत दी गई थी। 

बिना अनुमति भीड़ जुटाने का आरोप लगा

बिना अनुमति एकत्र होने, सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने, विवादास्पद बयान देने और सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। यह मामले पूर्व चेतावनी के बाद दर्ज किए गए थे। रिहा किए जाने के बाद तिरुपरंकुंद्रम कार्तिगई दीपम विवाद के संबंध में कार्यकर्ता एक बार फिर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने दोबारा याचिका दायर करने की तैयारी की है। यद्यपि इस बार कोर्ट की विशेष निगरानी बनी रही। इसलिए उच्चतम न्यायालय ने पवित्र माने जाने वाले पत्थर के स्तंभ पर ही कार्तिगई दीपम जलाने का निर्देश दिया था। यह भी कहा था कि कानून व्यवस्था बनाने रखना सरकार का काम है। इसीलिए बड़ी संख्या में पुलिस लगाई गई थी। 

आक्रोश बढ़ने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा 

हिंदू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने परंपरा तोड़ दी है। इन्होंने आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। पत्थर के स्तंभ के बजाय उसी पहाड़ी पर स्थित गैर-पारंपरिक उचिपिल्लयार मंडप में कार्तिगई दीपम जलाया। ऐसा पहले नहीं होता था। भाजपा के लिए मुद्दा बन गया। पहाड़ी की चोटी पर स्थित पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाए जाने का इंतजार भी होता रहा। हिंदू संगठनों के नेता और उनके स्वयंसेवक इस बात से नाराज हैं कि दीप केवल पारंपरिक दीप मंडप में ही जलाया गया। कल दिनभर यह मामला गूंजता रहा। 

लाठी चार्ज के बाद शुरू की गिरफ्तारियां 

जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए गए। कई जगह पर मामला बढने लगा। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और तमिलनाडु सरकार तथा पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान कई तरह की दिक्कतें उत्पन्न होने लगीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर गिरफ्तारी शुरू कर दी। गिरफ्तार किए गए लोगों पर पुलिस ने छह धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। कुल 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। बाद में उन सभी को आज सुबह रिहा कर दिया गया। इस मामले में भाजपा सदस्य पो राधाकृष्णन, एस.जी. सूर्या और अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इनका कहना है कि सरकार को जवाब देना होगा कि लोगों की आस्ता के साथ खिलवाड़ क्यों किया? 

यह भी पढ़ें : नाले में मुर्गियों के अवशेष मिलने से तीन पेयजल योजनाएं बंद, हज़ारों लोगों की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका

अन्य प्रमुख खबरें